प्रवासी पक्षियों सा मेरा मन,
फिर उड़ चला,तलाशने नया बसेरा,
पर इस बार वो वापस नहीं आएगा,
वाही रहेगा क्यों की ये उड़ान उसकी आखिरी उड़ान होगी ,
पर आखिरी इसीलिए नहीं की फिर वो उड़ नहीं पायेगा,बल्कि
इसलिए क्यों की ,उसे जिस मंजिल की तलाश थी
जिसके लिए उसने कई दिन कई रात ,
लगातार बिना तुके उड़ाने भरी थी
वो उसे मिलने वाली होगी ,
फिर भी एक टीस सी है उस पागल को
अपनों से बिछड़ने की
उस मंजिल को सोच कर, की न जाने वो कैसा होगा ,
क्या वह उस तक पहुच पायेगा या ,
उसके थके पर उस पर मौसम की मार असर तो नहीं कर जाएगी ,
पर नहीं, मैं अपने उन्मुक्त पक्षी को उसकी मंजिल तक पंहुचा कर ही रहूँगा
अपने ठिकाने उसे दिला कर ही रहूँगा ,
क्यों की जब अपनों के ख़ुशी से चहकते चेहरे चाहिए ,
तो फिर इस अग्नि परीक्षा से गुजर और उस दुर्गम आकाश को चीरते
इस पक्षी को उड़ना होगा जरुर उड़ना होगा .......................