बुधवार, सितंबर 02, 2009

आदमी

 दुनिया के ट्रेफिक में आदमी एक गाडी है,
कभी आगे कभी पीछे आत्मा सवारी है,
हर कोई अपनी गाड़ी बढ़ाना चाहता है,
अपनी इंजनअपनी पॉवर अपनी सीसी बढ़ाना चाहता है,
ट्रैफिक में दुनिया के हर किसी की यही कहानी है,
एक सिग्नल पर कई पुराने कार पड़े दिखे,
नए कार,कुछ उन्हें संभालते कुछ  उधड़ते  दिखे,
एक नज़रिए से कई लोग नज़र आ जाते हैं,
उनके आचरण उनके व्यवहार बाहर आते हैं,
गाडी कभी रूकती है तो धक्का लगाया जाता है,
आदमी की गाडी में भी पट्रोल भराया जाता है,
हर महीने ही मैकेनिक को दिखाया जाता है,
पर यहाँ रिपैरिंग की कोई  सुविधा नहीं होती,
सीधे भगवान् का दर्शन कराया जाता है,
हर गाडी की अपनी एक कहानी होती है,
दुनिया के ट्रेफ़िक में आदमी एक गाड़ी है,
कभी आगे कभी पीछे आत्मा सवारी है,

प्रश्न

प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...