शनिवार, जनवरी 12, 2013

छोटे -छोटे

जब से आँखों को संभाला है एक चेहरे के लिए , हर एक चेहरा उन सा ही नज़र आता है ,
ये मेरे दिल का नहीं मेरा है कहना , की हर मोड़ पर वो ही खड़ा मुस्कुराता है ,
मैं कभी चुप भी रहा तो सुन के कुछ कह देना ,की मेरा वजूद भी चुप-चाप कुछ बताता है ,
झुक के कमर के दर्द से आराम पाया है मैंने,ये बूढा हो गया ज़हान सबको बताता है।।।।।।।।।



हर कलम के घिसने से ग़ज़ल बन जाये , हर हसी के मरने से ताज महल बन जाये ,
ये मुमकिन नहीं ,
और खुशबू बिखेर के कोई महफ़िल में , आराम से  छुप जाये ,
ये मुमकिन नहीं 




मेरे यादो की शमा  ज़लाये रखना ,मेरे अरमानों को लौ बनाये रखना ,
ज़िन्दगी इस कदर बे-ईमान है मेरी ,हो सके तो मेरे मरने के बाद भी दिल में बसाए रखना।।


मेरी खामोशियो को कमजोरी न समझ लेना , की मैं  जिंदा भी रहा हूँ तो झगड़ झगड़ के 



ख्वाहिश

कभी आँखों से अब अश्क न बहेंगे , की उन अश्कों पर तेरी यादें हमने भिगोये हैं,
बहकते मन को संभालने की बात,कभी हसीं कभी गम का साथ ,
फिर भी जिंदगी के स्वागत में पलके बिछाए बैठे हैं,
कभी अपना समझ के हमे  सीने से लगाओ, जब  तनहा रहो  और साथ पाओ ,
तब मैं अपने कामगार मकसद तमाम कामयाब पाऊं,
जब तुम मुस्कुराती रहो और मैं आराम पाऊं,
मेरे लफ्ज़ अधूरे से लगे तुझे पर ,तू समझे उसे और मैं हिसाब पाऊं।।।।।।।।।।

प्रश्न

प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...