मंगलवार, दिसंबर 31, 2013

प्रार्थना

आज लाज बचा ले तू मेरी ए भगवान, रूद्र रक्ष,सर्व दक्ष ए महान, 
आस्था कि डोर पे छोडा तो था सम्बन्ध मैंने,तेरी ही कृपा का रोना अब रो रहा इंसान, 
हर एक बार धरा पर कष्ट जब अपहार हुआ , रौशनी के साथ अँधेरा विकार हुआ, 
शब्द यन्त्र , वेद जब बाण बने, फिर से आप जनम ले संसार के प्राण बने,
आज फिर भक्तों का तेरे गिर रहा सम्मान,
आज लाज बचा ले तू मेरी ए भगवान,
छिन्न भिन्न जब विश्वाश हुआ, मुझे अकेले ही जीना स्वीकार हुआ,
बंधन रहे न ,न बाँध रहे ,तन जीवित मन निष्प्राण रहे,
तब आके मेरे जीवन में तुम विश्वास बो देना,
लेना तो मैं चाहूं बहुत पर जो तुम देना चाहो वो देना,
ताकि जीवन रहे चलायमान,
आज लाज बचा ले तू मेरी ए भगवान, रूद्र रक्ष,सर्व दक्ष ए महान,

सोमवार, दिसंबर 30, 2013

क्या कहा तूने?

रफ्ता रफ्ता बिखरते हुए, अच्छे नहीं लगते हम संभलते हुए,
ये रिश्तों समाजों की चार दिवारिया...कभी बनते कभी बिगड़ते हुए..
इसमें मज़ा नहीं की हमेशा मिल के रहे सब, कभी मज़ा भी होता है झगड़ते हुए...
मेरे अकेलेपन में बंधा मैं शोर कर रहा, हर रोज हर शै पूरजोर कर रहा...
रास्तों के संभलने की बात न करो....रुके हुए जो अच्छे हैं,अच्छे नहीं चलते हुए...
जिंदगी का मकसद मकबूल सा रहा...दिया जो दर्द तुझे तो खुद को भी कबूल सा रहा...
आँखों की बनावट से गिलेपन का क्या लेना देना....मैं देखा भी उन्हें तो बबूल सा रहा....
काटों काँटों में चुनता जो विष भरा अमृत, मैं फूल भी बना तो शूल सा रहा....
जो थमते बोलते ही चले हैं जो जबान के घोड़े,अब नहीं लगते भले वो दौड़ते हुए...  
रहते रहते कब रास आये वो, कभी जब रूठे तो उन्हें मनाये वो,
मेरे अहसास मेरे सुरंग है खुद के,रहते हैं एंठे और इतराये वो....
भीषण गर्मी की बातें बीती सी लगे, पसीने से भरे इस शरीर को...
कोई तो आये और ठंडक लाये वो...
फिर भी कैसी भी हवा हो जो छुए मुझे, 
जिन्हें बहना है बहे, अच्छे होंगे वो बहते हुए...

सोमवार, दिसंबर 02, 2013

उपादान

रक्त पासा पलट रहा है फिर एक बार देख लो....
वक़्त अब बदल रहा है फिर एक बार देख लो....
कल तक जो चुप्पी बांधे सुनते थे सच और झूठ हमसे...
वही गलत हमे अब बोल रहा है फिर एक बार देख लो...
सींच-सींच के पसीना जिन्हें हमने फुला-फलाया है....
आज वही रक्त चुसता है फिर एक बार देख लो....
देखे-दिखावे सब रहे, बन-छलावे सब रहे...
आसमान से अब रक्त बरसता फिर एक बार देख लो....
मेनका की त्याग वेदना से तडपता एक विश्वामित्र फिर...
तप भंग कर के रोता बिलखता फिर एक बार देख लो....
रह चुके है क्षक्त जिनके देह विराट पर.....
आज वही खुद को कुरेदता सम्राट देख लो...
उस अमन की आशाओं ने जिसने आकाश चीर दिया...
आज खुद को जयंत बोल जो सीधा खड़ा....
और सूर्य की रश्मि से खार खाया देख लो....
समझ जाते अगर ए प्रदीप्त लौ तुम इस तत्त्व को....
तो ये कहने से प्रथम कहते फिर एक बार देख लो.....


प्रश्न

प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...