झूठे -मूठे रिश्ते बनते बिगड़ते रिश्ते , है भी की नहीं भी पता नहीं ,
मैं ढूंढ़ता रहता हूँ ,
इन सूरज की किरणों में , कहाँ रौशनी छुपी है कहाँ अँधेरा ,
मैं ढूंढता रहता हूँ
झूठे -मूठे सपनो में मैं खुद को बड़ा बनाता हूँ ,दुसरो को छोटा देख के ,
क्या पाता हूँ ,मैं ढूंढता रहता हूँ ,
टेढ़े मेढ़े रास्ते में धुप जो होती है ,खुद को किसी तरह बचाने ,
एक वृक्ष की छावं ,मैं ढूंढता रहता हूँ
झूठे -मूठे वादों को ,उल्टे -सीधे इरादों को ,
कैसे शब्दों में बांधू ,कैसे कविता कविता बनाऊ ,
कैसे उलझने सुलझाऊ ,कैसे दूर वालो को पास लाऊ ,
हज़ार बहाने ,मैं ढूंढता रहता हूँ ,