kavita लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
kavita लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, नवंबर 15, 2017

चित्र

विकचित्र एक विचित्र,
कुछ विचार पूरित कुछ स्वयं अंकित,
कई बार कुछ बनाने को, अपनी कूची उठाने को,
हाथ उठते हैं थम जाते हैं, ये सोच कर,
की आग की लपटों से चित्र बनाने से,
और अंगारों की कुचियाँ चलाने से,
कही पन्नो की क्षमता ह्रास न हो जाये,
उनमें प्रकाश समाहित जो होता है,
उसके परिवर्तन से पन्नों पर
कही मैं कुछ ज्वलंत न बना डालू,
कही कुछ मुझ से जल न जाये,
अलग अलग रंगों की लपटों को
अलग अलग कुचियों से लपेट
जब पन्नो पर बनती रेखाएं
एक आकार जलाती हैं,
कई आनंद हृदय से दूर,
किसी अनंत अँधियारे में
अकुलाती सी
स्वास पूरी करने का प्रयास करती
जब स्वर्गीय होती हैं,
कुछ फिर जल उठता है,
कुछ और उकेरने को
फिर कुचियाँ उठाता है।
और फिर कुछ पन्ने जलने को पीड़ित होते हैं।।

मंगलवार, अक्टूबर 24, 2017

जब घोर घनी दुख की बदली छाती है,
तुम मन बांध के धैर्य से किसी वृक्ष तले,
वर्षा थमने का इंतज़ार करो।
नही होता है कुछ भी झटके से,
तुम अपने को नियंत्रित रखो।
जब डूबती है नौका तब
घबराने से कुछ होता नही,
तुम धैर्य को नौका बना के,
धीरे धीरे समंदर पार करो।।
बहुत कठिनाइयों से मिलता है जीवन,
कठिनाइयों से लड़ आगे बढ़ो।।।

गुरुवार, अक्टूबर 19, 2017

क्या करूँ अब समझ आता नही,
दायरा सोच का अब गहराता नही,
किस मोड़ पर छोड़ा है अब मेरी गलतियों ने,
सुधारने का रास्ता नज़र आता नही,
किसी की खुशियों और दुख का कोई अंत तो हो,
इसका अब जवाब मिल पाता नही,
तुम्हे मेरी गलतियों की सजा न मिले,
इतना भी में खुद से कह पाता नही,
तेरी बददुवाएं भी मैं स्वीकार करता हूँ,
की मेरा खुशियों से कोई वास्ता नही।।

मंगलवार, अक्टूबर 10, 2017

में मेरे भीतर का उन्माद लिए घूमता हूँ,
अकेला हूँ मैं कई स्वपन बर्बाद लिए घूमता हूँ,
जब चमक के विचार का एक व्यवहार से पाता हूँ,
आज मैं व्यवहार का वो स्वाद लिए घूमता हूँ,
अकेले ही दिल के कई ख़यालात लिए घूमता हूँ,

गुरुवार, अगस्त 17, 2017

पिंड दान

कितना छुपूं, इन अलमारियों के पीछे के अंधेरों में, थक जाता हूँ जब शाम होती है,
सलाह के बाजुओं पर जब मैं कंधे रखता हूँ, चिरमिराती महँगाइयों से आंखें भर आती हैं,
मैं छिपे नज़रों से उनका बदन नोंचता हूँ,
इस उम्मीद में कई सौ के नोट का कलर कभी गहरा हो, उसकी बंडलों जितना,
और उसके रंगों का मोटापन मेरे आशाओं के पतले चादर के ऊपर थोड़ा सा फैले,
ताकि मेरे गरीबी में ठंड से सुलगते बदन को,
थोड़ी की गर्मी की राहत मिले,
सन्नाटे की चीरती आवाज़ उसके गले मे फंस जाती है कभी कभी,
शायद मेरे मजबूरी के चीखने से थोड़ा सहम जाती है,
मैं लिखता हूँ पढता हूँ कई पन्ने अपने लिखी कहानियों के,
फिर फाड़ के फेंक डालता हूँ,
क्यों कि हुनर अब पैसो तले दबा सा दिखता है,
जब मैं पन्नो के ओट में से अलमारी के नीचे छुपे अंधेरे में बातों का दीपक जला रौशनी करता हूँ,
शायद अब बातों का बनाना और खुले का नहाना दोनों करना होगा,
चन्द लोग घूरेंगे, मेरे फटते कपड़े और चरमराई सी देह पर तरस खाते,
पर विचारों की कमजोरी का उससे क्या लेना देना,
बस उस अलमारी के अंधेरे कोने में डरा सा दुबका सा मैं,
अपने अंतिम संस्कार के लिए अपनी अस्थियां त्याग रहा होऊंगा,
अर्थ और स्वार्थ मेरे डरते छिपते देह से सुख चुके होंगे,
और भावनाओं का पिंड दान करने मेरे रिश्तेदार अपने हाथों से भात के गोले बना रहे होंगे।।

शहंशाह गुप्ता "विराट"

सोमवार, जून 05, 2017

सबलता

रुको जरा मुझे समय लगेगा अपने आप तक आने को,
दूर इतना जो निकल गया स्वयं से, वापस पास स्वयं को पाने को,
व्यथा रहे, दुःख रहे, या कोई संवेदना हो,
कोई रहे कुछ कहे,हृदय विदित अथाह वेदना हो,
कदाचित मुझे समय लगेगा, अपने आप को संभालने को,
तुम न रखना हृदय वीदीर्ण, तुम संबल हृदय रखना,
कुछ स्वयं से रूठ कर के, कुछ जरा विचार करना,
ये सामाजिक उहापोह, ये विचार मीमांसा है
ये मोह पाश, ये छल प्राण का , ये झूठी अभिलाषा है,
ये एक बासी सी सोच है और ये कुटिल विचार है,
सत्य असत्य का प्रिये ,ये एक अमिट माया जाल है,
ये सांसारिक भेदभाव का एक तात्कालिक प्रयास है,
तुम भेद जरा समझ लेना, जरा खुद को सबल करना,
ये जुड़ना बिछड़ना लगा रहेगा, तुम खुद को अचल रखना,
तुम अपने अंगद का पैर न हिलने देना,
अपने वैचारिक मतभेद में प्रेम न कम होने देना,
तुम न भयभीत रहना किसी वास से , न किसी उच्छवास से,
ये हृदय का भेद है, तुम बलिष्ठ रह स्वयं को न डिगने देना।।

बुधवार, अक्टूबर 12, 2016

किंचित कुछ तुम्हे मैं कह पाता

एक आश जरा दिल में छुपी
तू लम्हा लम्हा ताड़ गया,
मैं फंसा रहा बेबसी में,
तू बात सगरी फाँप गया,
तू शब्द बा शब्द न जा जरा,
तू मेरा विघ्न पहचान जरा,
मैं आशाओं का सागर हूँ,
तू मोह अपना जान जरा,
तू आँखों में ही छटा है,
तू मैं में बस सा जाता है,
तू इक बार जान जरा,
कोई सम विषम मान जरा,
मेरे मल में नहीं कोई मैला है,
जो पाया था वो त्यागा है,
ये हैं इके चक्रव्यूह,
सब फंसन्ते हैं, कौन भागा है?
एक साख तो तेरी मेरी है,
ये दुनिया में बहुतेरी है,
तू संग मेरे चल मान जरा,
दीपक की लौ का विधान जरा,
समझ तो ले तू जान तो ले...
मेरे आदर को क्यों अपमान तू ले?
एक चरण पादुका सा जीवन,
तू उसको क्यों अभिमान सा ले??
एक व्यवहारिकता पानी है...
जहा छल और कपट सब बेमानी है,
तू मेरा ही एक नाम है और,
इसका मतलब पहचान जरा,
न अस्तित्ब को तू विच्छेदित कर,
इसका कोई अनुमोल नहीं,
ये जीवन वृहद् है यज्ञशाला,
इसका कोई भी मोल नहीं,
तू संग में मेरे यूँ घुल जाए,
कुछ ऐसा कर विचार जरा,
और मैं भावनाओं का कैदी हूँ,
उसका भी कर कुछ संम्मान जरा।।।।

प्रश्न

प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...