बुधवार, नवंबर 09, 2011

पुरानापन....

रात कटी भोर आया...
पर कुछ नयी बात नहीं....
दिन तो वैसे ही बोझिल पर उस सी चैन वाली रात नहीं...
कभी माँ का आँचल कभी पिता की नसीहत....
बस अब एक मैं ही हूँ...
और कोई साथ नहीं....
शब्दों के फेरे में उलझा मन...
पैसों में साँसों उलझ गयी,,....
आती है जाती हैं एक ही रास्ते से पर कभी हुई मुलाकात नहीं....
रूखे-रूखे आसुंओ को 
धुंधली सी रौशनी में 
चमकता देखा तो हीरा समझा..
पर उस पर भी पुरानी चमक......
कोई नयी बात नहीं....
मैं खुद पुराना हूँ कुछ सालों का...
अहसासों से जुदा....
पर उसमे कोई नयी बात नहीं......

कोई टिप्पणी नहीं:

प्रश्न

प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...