मंगलवार, अगस्त 31, 2010

कैसा ये प्यार है

कभी एक अहसास मेरे दिल  में जगह बनाये होता है,
जैसे मेरे किसी अनकहे सवालो का कही जवाब  छुपा  है,
कभी खुद ही के ही हरकतों पर हसी आती है,
कभी खुद ही के मनं पर विश्वाश  नहीं होता है,
 कभी कुछ उनकाही बातें किसी को समझाने का मन होता है,
पर पता नहीं,एक डर सा मन में घर किये है,
उससे कहू या न कहू,
कभी बोलते बोलते एक अंतरिम मुस्कान सी होठो पर आती है,
जिनका शायद अर्थ पूर्ण न भी होना मुझे स्वीकार है,
पर मेरे मनं में भरी जिज्ञासा हमेशा है मुझसे पूछती कैसा ये प्यार है,
बरसते बदलो की भी खुशियों उनके बरसाने में होती है,
जब भी हम कुछ बोलना चाहते हैं तो लगता है की ,
अब हमारी आशाओ का बांध कही बरस न जाये,
और जिसके लिए कई साल हमने इंतज़ार किया ,
कही उसके लिए मन तरस न जाये,
हमारे  विश्वाश   का पता नहीं क्या आधार है,
फिर एक बार मनं है पूछता की कैसा ये प्यार है,
जब भी उसने अपने अहसास बताने का इख्तेयार किया,
मेरे लबो पर आई सुर्खी और होठो पर मुस्कान ने सब स्वीकार किया,
दिल की धडकनों ने भी अपनी पहल की,
और कभी आशाओ को आगे बढ़ने दू या नहीं,
इस बात को मैं डर जाता हूँ
आगे बढ़ता हूँ तो थम थम कर डर डर कर,
कुछ कभी तो कुछ कभी कह जाता हूँ
कभी अपने अहसासों का व्याख्यान न मैं दे पाउँगा,
शायद इशी बातों में मैं ठहर सा थम सा जाऊंगा,
मैं अपने सुर्ख गालो पर,हँसते होठो पर,
शरमाते हरकतों पर विश्राम कैसे लगा पाउँगा,
जब दिल उसे पुकारेगा मैं कहा उसे ढूंढ़ पाउँगा,
कभी उससे अपनी बातों को कैसे बता जाऊंगा,
शायद इन्ही बातों को मनं को समझाने  में रह जाऊंगा,
और डोर इन  चमकते खुशियों की हाथो  से निकल जाएगी ,
मैं खड़ा रह जाऊंगा तो क्या मेरे साथ आएगी,
मैं सारी बातों  का हिसाब बाद में दूंगा,,,
नहीं तो सदा मैं सिर्फ दर्द सहता ही रह जाऊंगा ,
आज अगर कह न पाया तो फिर कब मैं कह जाऊंगा,
और रह रह के मनं उसे याद करेगा,
होठो पर कुछ न होगा पर अहसासों पर वो इख्तेयार करेगा,
शायद मैं इस चक्र्व्युव में यू फंसा   रह जाऊंगा,
और ज़िन्दगी भर कैसा ये प्यार है.....इसका जवाब ढूंढता रह जाऊंगा .....

कोई टिप्पणी नहीं:

प्रश्न

प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...