बुधवार, सितंबर 19, 2018

*तुम*

तुम जो कल तक मेरे प्यासे हृदय को तृप्त करती थी
आज तुम मेरे दृदय के घावों पर नमक सी लगती हो
शायद यह ईर्ष्या है,
जो मेरे आभास का नमक तुम्हारे हाथों से लग,
मेरे भरते घावों को
तुम्हारे स्नेहिल छुवन देने की जगह
उनमें जलन भर देता है,
और तुम अपने आंतरिक भावनाओं
को
बहुत ही दूर फेंक,
अपनी ईर्ष्या के सागर में झुंझलाती सी
डूबने लगती हो,
तुम्हें शायद ज्ञात होगा,
इसी कटे फटे को सिला मैंने ही था,
ताकि अंत मे सिलने के बाद
वह पैरों को दुख न पहुंचाए।
क्यूंकी अच्छे हो जूते
तो चलने मे सहायता होती है,
ठीक उसी तरह जिस तरह
भावनाएं बोझ न बनी हों
तो इंसान अन्यत्र की
आंधिया भी संभाल जाता है,
और उनमे से निकल
एक अथाह मरुस्थल की देह में
अपने मृगतृष्णा को नकारता
आगे बढ़ता है,
तपती देह, सुख चुके जीवन रक्त को
हताशा से बचाता है,
तुम वैसी थी मेरे लिए,
पर ईर्ष्या
ये कहाँ किसी को जीने देती है,
उसने तुम्हारे मेरे बीच का प्रेम भी जीने नहीं दिया
और आत्म-कुंठा मे
विचलित सी तुम
मेरे स्नेह को, मित्रता को मिथ्या समझ,
उस ईर्ष्यालु भट्ठी मे जलाने तक सेंकती हो,
और धीरे धीरे
वो भभूति बन,
हम दोनों के मस्तक से टीक धीरे से उड़ जाता है

शहंशाह गुप्ता ”विराट”

व्यथा

शब्द चित्र बनाने का कुछ सामान हो अगर,
फूंक देना घर मेरा भी,
कि राख़ भी कभी कभी,
स्याही बन जाती है।।
जिसके लिखी कहानियों में दर्द तो होता है,
विचार तो होते हैं,
वो उल्कापिंड की तरह हृदय के धरा पर,
गिरते हैं, नए धरा बनाने,
अनुभूति का सागर,
मेरे मार्मिकता को विनम्रता में बदलता है,
और शब्द चित्र वाले घर की राख,
मेरी भावनाओं को स्याही बन,
पन्नों पर फैलती है,
और फिर कुछ कैमरों की मदद से
संकलित हो,
ध्वनि का कार्य कर
मेरी लघु फिल्मों में
प्रदर्शित होती है।

शहंशाह गुप्ता "विराट"

#love #instagood #me #cute #tbt #photooftheday #instamood #iphonesia #tweegram #picoftheday #igers #girl #beautiful #instadaily #summer #instagramhub #iphoneonly #follow #igdaily #bestoftheday #happy #picstitch #tagblender #jj #sky #nofilter #fashion #followme #fun #sun

सच्चाई

आजकल मैं कुछ कहानियाँ लिखता हूँ,
जिनमे थप्पड़ों की गूंज है,
जो मेरे हाथों से बरसे थे,
उन गालों पर जिनमे कभी
चुंबन लेने का भाव
मेरे खुद का हुआ करता था,
आँखों के भरने पर भी मेरी दृष्टि जाती है,
भयावह मेरी मुद्रा पर,
दो बूंद टेसू बहाते,
कानों के गरम होने से,
आँखों के उग्र होने तक,
चरम पार कर जब ,
मेरे थप्पड़ जो पता नहीं क्यूँ,
अनायास
मेरे बुध्हिजीवी होने का भाव निचोड़
उसे खोखला कर,
मेरे अस्तित्व की कुरूपता पर,
गोबर सा छा जाता है,
और मेरे सत्यवादी बनने की व्यथा का
बहाव मेरे यथार्थ को कल्पना के
रूप मे बहा ले जाता है।
और फिर मैं प्रिय किन्नरों सा
अपने व्यक्तित्व को ताली बजता सा लगता हूँ।
शायद मेरे पुरुष होने के दंभ से अच्छा
वो किन्नरों की तालियाँ है।
जो कम से कम आपस मे एक दूसरे को थप्पड़ मार कर
ध्वनि निकालती है,
और सर्वदा की तरह मेरे प्रिय किन्नर मुझे देव प्रतीत होते हैं|

शहंशाह गुप्ता "विराट"

प्रश्न

प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...