हसी ख़ुशी के माहौल में,
मैं हसंता हूँ कभी,
कभी मुस्कुरा कर दर्द छिपाता हूँ,
की अपनों का महत्व मैं जानता हूँ,
मैं जानता हूँ उनसे दूर रहना,
कितना कष्ट परक है
मैं जानता हूँ
की चिडियों के चहचहाने से सुबह नहीं होती,
न ही सूरज के उगने से सुबह होती है
सुबह होती है मन में आस जब जगे
जब भावनाए अपने चरम पर पहुच
ये अहसास दिलाये की
की शायद
मैं बना हूँ कुछ करने को
कुछ बदलाव लाने को
लोगो को अहसास दिलाने
की हाँ एक इंसान जो कभी बोलना नहीं जानता था
अपने सीधे सादे होने की वजह से
कभी जवाब नहीं दे सकता था
वो अब परिपक्व हो चूका है
सीधा खड़ा हो कर बात कर सकता है
वो इंसान
जो कभी अपने आप को हीन समझता था
अब अपने आप को श्रेष्ठ पाता है
भ्रस्ताचार से दूर किसी शांत किनारे पर
भ्रस्ताचार से दूर किसी शांत किनारे पर
लहरों को देखता
लहरे जो इंसान को सिख देती है
पैरो को छू के गुजरती ही
शांति से
सहलाती है
सहलाती है
अपने शोर में भी एकान्तता का अहसास दिलाती हैं
अपने आप को श्रेष्ठ पाता है,
क्यों की वो शांत अहि चंचल दोनों साथ है
वस्तुतः उसे आदत है
की लोगो के कहने सुनने से
कुछ बनता बिगड़ता नहीं
सिर्फ दुख होता है
तो वो इंसान सोचता ही रहता है
की आगे बढ़ने से चीज़े समझने से
आस बनती है
चीज़े सुलझती है
और कहती है
की तू श्रेष्ठ नहीं
तू हीन है
पर खुद ही में
तुझे सीखना है
जानना है
बदलाव लाना है
तो आगे बढ़
संघर्ष कर ,......संघर्ष कर।....
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें