shahnshah gupta लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
shahnshah gupta लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, दिसंबर 27, 2019

प्रश्न

प्रश्न

कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ?
इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो,
क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्द की बात करूँ?
क्या हृदय बस तुम्हारा ही दुखता है और तुम ही बस तिलमिलाए हो?
समग्रता की बात करो तो तुमको मिथ्या सी लगती है,
देश-वंदन की बात करो तो व्यर्थ कृपा सी लगती है,
तुम भर के अंचलों में जो कुछ भी छींटते हो औरों पर,
बहुतों को उसमे भी स्वार्थ-छाया सी लगती है,
ऊँगली तनती है जब औरों पर तब खुद का ध्यान होता नहीं,
जब भी कुछ होती है बात पृथक सी,  तो वो व्यथा सी लगती है,
तुम कौन से देश-प्रेम का राग मुँह से चलाते हो?
पता नहीं किस देश का, किस समाज का अन्न खाते हो.
तुम अपने स्वार्थ में देश हित का ध्यान करते नहीं,
अपने भावुक बातों में तनिक भी सम्मान रखते नहीं.
पता नहीं कैसे  मिला  तुमको ऐसा व्यवहार है,
लगता है तुम्हारे विचारों में राजनितिक व्यभिचार है,
कुछ करो की बातें न हो दंगों की,
कुछ करो की हो पूर्ण शांति,
अलग न हो जिससे एकता सामाजिक अंगों की||  

बुधवार, नवंबर 15, 2017

चित्र

विकचित्र एक विचित्र,
कुछ विचार पूरित कुछ स्वयं अंकित,
कई बार कुछ बनाने को, अपनी कूची उठाने को,
हाथ उठते हैं थम जाते हैं, ये सोच कर,
की आग की लपटों से चित्र बनाने से,
और अंगारों की कुचियाँ चलाने से,
कही पन्नो की क्षमता ह्रास न हो जाये,
उनमें प्रकाश समाहित जो होता है,
उसके परिवर्तन से पन्नों पर
कही मैं कुछ ज्वलंत न बना डालू,
कही कुछ मुझ से जल न जाये,
अलग अलग रंगों की लपटों को
अलग अलग कुचियों से लपेट
जब पन्नो पर बनती रेखाएं
एक आकार जलाती हैं,
कई आनंद हृदय से दूर,
किसी अनंत अँधियारे में
अकुलाती सी
स्वास पूरी करने का प्रयास करती
जब स्वर्गीय होती हैं,
कुछ फिर जल उठता है,
कुछ और उकेरने को
फिर कुचियाँ उठाता है।
और फिर कुछ पन्ने जलने को पीड़ित होते हैं।।

मंगलवार, अक्टूबर 24, 2017

जब घोर घनी दुख की बदली छाती है,
तुम मन बांध के धैर्य से किसी वृक्ष तले,
वर्षा थमने का इंतज़ार करो।
नही होता है कुछ भी झटके से,
तुम अपने को नियंत्रित रखो।
जब डूबती है नौका तब
घबराने से कुछ होता नही,
तुम धैर्य को नौका बना के,
धीरे धीरे समंदर पार करो।।
बहुत कठिनाइयों से मिलता है जीवन,
कठिनाइयों से लड़ आगे बढ़ो।।।

गुरुवार, अक्टूबर 19, 2017

क्या करूँ अब समझ आता नही,
दायरा सोच का अब गहराता नही,
किस मोड़ पर छोड़ा है अब मेरी गलतियों ने,
सुधारने का रास्ता नज़र आता नही,
किसी की खुशियों और दुख का कोई अंत तो हो,
इसका अब जवाब मिल पाता नही,
तुम्हे मेरी गलतियों की सजा न मिले,
इतना भी में खुद से कह पाता नही,
तेरी बददुवाएं भी मैं स्वीकार करता हूँ,
की मेरा खुशियों से कोई वास्ता नही।।

मंगलवार, अक्टूबर 10, 2017

में मेरे भीतर का उन्माद लिए घूमता हूँ,
अकेला हूँ मैं कई स्वपन बर्बाद लिए घूमता हूँ,
जब चमक के विचार का एक व्यवहार से पाता हूँ,
आज मैं व्यवहार का वो स्वाद लिए घूमता हूँ,
अकेले ही दिल के कई ख़यालात लिए घूमता हूँ,

गुरुवार, अगस्त 17, 2017

पिंड दान

कितना छुपूं, इन अलमारियों के पीछे के अंधेरों में, थक जाता हूँ जब शाम होती है,
सलाह के बाजुओं पर जब मैं कंधे रखता हूँ, चिरमिराती महँगाइयों से आंखें भर आती हैं,
मैं छिपे नज़रों से उनका बदन नोंचता हूँ,
इस उम्मीद में कई सौ के नोट का कलर कभी गहरा हो, उसकी बंडलों जितना,
और उसके रंगों का मोटापन मेरे आशाओं के पतले चादर के ऊपर थोड़ा सा फैले,
ताकि मेरे गरीबी में ठंड से सुलगते बदन को,
थोड़ी की गर्मी की राहत मिले,
सन्नाटे की चीरती आवाज़ उसके गले मे फंस जाती है कभी कभी,
शायद मेरे मजबूरी के चीखने से थोड़ा सहम जाती है,
मैं लिखता हूँ पढता हूँ कई पन्ने अपने लिखी कहानियों के,
फिर फाड़ के फेंक डालता हूँ,
क्यों कि हुनर अब पैसो तले दबा सा दिखता है,
जब मैं पन्नो के ओट में से अलमारी के नीचे छुपे अंधेरे में बातों का दीपक जला रौशनी करता हूँ,
शायद अब बातों का बनाना और खुले का नहाना दोनों करना होगा,
चन्द लोग घूरेंगे, मेरे फटते कपड़े और चरमराई सी देह पर तरस खाते,
पर विचारों की कमजोरी का उससे क्या लेना देना,
बस उस अलमारी के अंधेरे कोने में डरा सा दुबका सा मैं,
अपने अंतिम संस्कार के लिए अपनी अस्थियां त्याग रहा होऊंगा,
अर्थ और स्वार्थ मेरे डरते छिपते देह से सुख चुके होंगे,
और भावनाओं का पिंड दान करने मेरे रिश्तेदार अपने हाथों से भात के गोले बना रहे होंगे।।

शहंशाह गुप्ता "विराट"

सोमवार, जून 05, 2017

सबलता

रुको जरा मुझे समय लगेगा अपने आप तक आने को,
दूर इतना जो निकल गया स्वयं से, वापस पास स्वयं को पाने को,
व्यथा रहे, दुःख रहे, या कोई संवेदना हो,
कोई रहे कुछ कहे,हृदय विदित अथाह वेदना हो,
कदाचित मुझे समय लगेगा, अपने आप को संभालने को,
तुम न रखना हृदय वीदीर्ण, तुम संबल हृदय रखना,
कुछ स्वयं से रूठ कर के, कुछ जरा विचार करना,
ये सामाजिक उहापोह, ये विचार मीमांसा है
ये मोह पाश, ये छल प्राण का , ये झूठी अभिलाषा है,
ये एक बासी सी सोच है और ये कुटिल विचार है,
सत्य असत्य का प्रिये ,ये एक अमिट माया जाल है,
ये सांसारिक भेदभाव का एक तात्कालिक प्रयास है,
तुम भेद जरा समझ लेना, जरा खुद को सबल करना,
ये जुड़ना बिछड़ना लगा रहेगा, तुम खुद को अचल रखना,
तुम अपने अंगद का पैर न हिलने देना,
अपने वैचारिक मतभेद में प्रेम न कम होने देना,
तुम न भयभीत रहना किसी वास से , न किसी उच्छवास से,
ये हृदय का भेद है, तुम बलिष्ठ रह स्वयं को न डिगने देना।।

बुधवार, अक्टूबर 12, 2016

किंचित कुछ तुम्हे मैं कह पाता

एक आश जरा दिल में छुपी
तू लम्हा लम्हा ताड़ गया,
मैं फंसा रहा बेबसी में,
तू बात सगरी फाँप गया,
तू शब्द बा शब्द न जा जरा,
तू मेरा विघ्न पहचान जरा,
मैं आशाओं का सागर हूँ,
तू मोह अपना जान जरा,
तू आँखों में ही छटा है,
तू मैं में बस सा जाता है,
तू इक बार जान जरा,
कोई सम विषम मान जरा,
मेरे मल में नहीं कोई मैला है,
जो पाया था वो त्यागा है,
ये हैं इके चक्रव्यूह,
सब फंसन्ते हैं, कौन भागा है?
एक साख तो तेरी मेरी है,
ये दुनिया में बहुतेरी है,
तू संग मेरे चल मान जरा,
दीपक की लौ का विधान जरा,
समझ तो ले तू जान तो ले...
मेरे आदर को क्यों अपमान तू ले?
एक चरण पादुका सा जीवन,
तू उसको क्यों अभिमान सा ले??
एक व्यवहारिकता पानी है...
जहा छल और कपट सब बेमानी है,
तू मेरा ही एक नाम है और,
इसका मतलब पहचान जरा,
न अस्तित्ब को तू विच्छेदित कर,
इसका कोई अनुमोल नहीं,
ये जीवन वृहद् है यज्ञशाला,
इसका कोई भी मोल नहीं,
तू संग में मेरे यूँ घुल जाए,
कुछ ऐसा कर विचार जरा,
और मैं भावनाओं का कैदी हूँ,
उसका भी कर कुछ संम्मान जरा।।।।

रविवार, जुलाई 21, 2013

कुछ पंक्तियाँ

हमे अहसास भी नहीं हुआ कब करीब हुए हम.. कब इन आँखों में मुहब्बत बस गयी....
कब सज़दा किया, कब रहमत हुयी...कब बिना कुछ बोले सब समझ के हंस गयी....



अभी रात बची है आँखों में...सुबह होने को तो उजाला लगता है...और कुछ भी देखू कभी भी मैं सोता भी हूँ तो जागना लगता है 




हमे वाह वहियो का शौक नहीं...शौक किसी को हंसाने का है...मैं जागता हूँ की सोता हूँ....फ़र्क सिर्फ बहाने का है....





 ईमान धरम की बात न करो...बातें अक्सर रह जाती है....कर्म करो और आगे बढ़ो,ये कर्म ही यहाँ बस रह जाती है...




 उन्हें बेरुखियों में मनाया भी मैंने....कुछ खोया भी अगर कुछ पाया भी मैंने....
ज़िन्दगी तलक रोता रहू किस तरह से और क्यों मैं...अगर आगे बढ़ भी गया तो कमाया क्या मैंने...


शुक्रवार, मई 03, 2013

अस्त व्यस्त

आ तो जाएगी हर शै की एक शब आखिर ,पर हम हर हाल में तुम से

मिला करेंगे।।।।।


एक राह में कई पथिक मिले शाह .... बस तकलीफ यही थी की हम एक


अकेले से ही रह गये…


हमे कोई अपना मिला की मैं खुद का भी अपना न था ..ये बात समझते


समझते कुछ देर हो गयी ...



मैं रुक के एक बार मुड़ मुड़ के देखा भी कर लिया करता था ...बस तक्लिफ्फ़


मेरे गर्दन को बड़ी ज्यादा रहि….


शुक्रवार, अप्रैल 26, 2013

भटकते रस्ते

रास्ता रास्ता संवर जायेगा , जो बिगड़ा है वो सुधर जायेगा,
तेरे भरोसे अगर बैठा रहा मैं किस्मत , जो बनाया था मैंने वो भी बिखर जायेगा ,
मेरे शब्दों का एक संसार मेरे भीतर है, कुछ जो बोल तो वो भी निकल आएगा,



मैं शुरुवातो की तकलीफ़ो के दरम्यान दब न जाऊ,
मैं अपने ख्यालो अपने ख्वाबो में बह न जाऊ ,
कही ऐसा न हो कुछ मेरे साथ की,
की मैं बोलू भी कुछ तो भी कह न पाउ,
तू चुप रह के भी मेरे शब्दों का जवाब दे ,
ऐसे मैं कहा से शब्द लाऊ,


रह रह के मैंने ये कहा है दिल से के रस्ते भले न हो मेरे सीधे, पर हर सफ़र की मंजिल हुआ करती है


बिखर बिखर के समेटो कब तक , की जिंदगी भी तो रेत ही है ...

तुम्हारे आने पर मैं कुछ कह नहीं पाया,की मैं सुन नहीं सकता और देख नहीं पाया ,
तुम कुछ बोल तो दो मुझे अपने इन आँखों से ,वो मैं समझ भी लूँ जो तू समझा न पाया।।।।

शुक्रवार, मार्च 08, 2013

झूठे-मूठे

झूठे -मूठे रिश्ते बनते बिगड़ते रिश्ते , है भी की नहीं भी पता नहीं ,
मैं ढूंढ़ता रहता हूँ ,
इन सूरज की किरणों में , कहाँ   रौशनी छुपी है कहाँ  अँधेरा ,
मैं ढूंढता रहता हूँ 
झूठे -मूठे सपनो में मैं खुद को बड़ा बनाता हूँ ,दुसरो को छोटा देख के ,
क्या पाता हूँ ,मैं ढूंढता रहता हूँ ,
टेढ़े मेढ़े रास्ते में धुप जो होती है ,खुद को किसी तरह बचाने ,
एक वृक्ष की छावं ,मैं ढूंढता रहता हूँ 
झूठे -मूठे वादों को ,उल्टे -सीधे इरादों को  ,
कैसे शब्दों में बांधू ,कैसे कविता कविता बनाऊ ,
कैसे उलझने सुलझाऊ ,कैसे दूर वालो को पास लाऊ ,
हज़ार बहाने ,मैं ढूंढता रहता हूँ ,

गुरुवार, मार्च 07, 2013

टूटे फूटे

की आँखों की खता क्या है की वो रो पड़ते हैं , इन्हें तो बस चाह होती है गम मिटाने की ,


रूखे पत्तों पर पड़े ओस की बूंदों को क्या पता , की कब दिन निकलता है और कब रात होती है
उन्हें तो मौसम की नमी ने टपकाया है पत्तो के गालो पर ,

जैसे आसुंओ की नहीं खता , बस दिल की होती है ,
की दिल को भी होती है तकलीफ  ज़माने की .....



टूटे फूटे शब्दों का मायाजाल बांध रहा हूँ , उगते सूरज को फिर झांक रहा हूँ ,
रुक पड़ता हूँ मैं की कही मेरी  रात को सबेर ना हो जाये .....


रुक जरा मैं आज आराम में हूँ , तनहा ही सही पर कुछ तो इंतज़ाम में हूँ ...
तुम अगर सोच रहे हो मेरा इतिहास , पर दोस्त मैं तो भविष्य की चाह  में हूँ ...




न अब भोर होती है ना अब शाम होती है , जो भी होती  हैं बातें अब सरे आम होती है ...
मुश्किल से चार कदम बढ़ा  के देखो ,  जो रस्ते मुश्किल होते नहीं उनकी मंजिले आम होती हैं .....

रविवार, मई 06, 2012

अर्जुन की कला

अथाह सागर की गहराइयो  सा  मन भरा है सपनों से,
धुंधले धुंधले अभिनव को अंकुश  लगाये ,
द्रोणाचार्य के खोज पर खुद के निशाने तलाशता अर्जुन,
सीखते , प्रयत्न करते
खुद की एक आँख बंद किये
पक्षी की एक आँख पर निशाना साधने की कला
को समझते
कभी कभी अपने फन में
आस्था टिकाये
कभी
गुरु की बातों का अनुशरण करते
खुद के निशाने को कही और ढूंढता
अर्जुन
जिसे ये पता भी नहीं था
की जिसपर वो निशाना लगा रहा है
वो तो निर्जीव है
जड़ है
एक आस्था ने उसे जीवित रखा है
जो अदृश्य है
अमुर्त्य है.....
भावनाओ की कला है
सिख लो तो जीवन पार है
न सिख पाए तो सारा जीवन बेकार है।


बुधवार, मई 02, 2012

एक इंसान

हसी ख़ुशी के माहौल में,
मैं हसंता हूँ कभी,
कभी मुस्कुरा कर दर्द छिपाता हूँ,
की अपनों का महत्व मैं जानता हूँ,
मैं जानता हूँ उनसे दूर रहना,
कितना कष्ट परक है 
मैं जानता हूँ 
की चिडियों के चहचहाने से सुबह नहीं होती,
न ही सूरज के उगने से सुबह होती है 
सुबह होती है मन में आस जब जगे 
जब भावनाए अपने चरम पर पहुच 
ये अहसास दिलाये की 
की शायद 
मैं बना हूँ कुछ करने को 
कुछ  बदलाव लाने को 
लोगो को अहसास दिलाने 
की हाँ एक इंसान जो कभी बोलना नहीं जानता था 
अपने सीधे सादे होने की वजह से 
कभी जवाब नहीं दे सकता था 
वो अब  परिपक्व हो चूका है 
सीधा खड़ा हो कर बात कर सकता है 
वो इंसान 
जो कभी अपने आप को हीन समझता था 
अब अपने आप को श्रेष्ठ पाता है
भ्रस्ताचार से दूर किसी शांत किनारे पर 
लहरों को देखता 
लहरे जो इंसान को सिख देती है 
पैरो को छू के गुजरती ही 
शांति से
सहलाती है 
अपने शोर में भी एकान्तता का अहसास दिलाती हैं 
अपने आप को श्रेष्ठ पाता है,
क्यों की वो शांत अहि चंचल दोनों साथ है 
वस्तुतः उसे आदत है 
की लोगो के कहने सुनने से 
कुछ बनता बिगड़ता नहीं 
सिर्फ दुख होता है 
तो वो इंसान सोचता ही रहता है 
की आगे बढ़ने से चीज़े समझने से 
आस बनती है 
चीज़े सुलझती है 
और कहती है 
की तू श्रेष्ठ नहीं 
तू हीन है 
पर खुद ही में 
तुझे सीखना है 
जानना है 
बदलाव लाना है 
तो आगे बढ़ 
संघर्ष कर ,......संघर्ष कर।....

सोमवार, अप्रैल 30, 2012

रूठना मनाना

वो उड़ चले पंछी मुझे भी लेते चल की कही मेरे भी सपनों को राह मिल जाये,
मैं पंख चला नहीं सकता पर सच कहता हूँ,
आह नहीं लेता की कही उसे मेरी आह लग जाये,
कब तलक मैं आपको अहसास दिलाता रहू,
कही किसी मोड़ पर मुलाकात लग जाये,
मैं सुन नहीं सकता की आप कहते हो यु,
मैं आस भी लगाऊ तो तोड़ देते हो,
सुबह आँखे मलते जब मैंने सोचा था तुम्हे,
तुम झूठ कहते हो जो बात कहते हो,
कभी कभी मेरे तन में सिहरन सी होती है,
 बहुत खूब कहते हो जो बात कहते हो,
तुमने कभी अपने पीछे देखा भी नहीं,
आज जो कहा मैंने वो सोचा भी नहीं,
कोई राज था मेरा तुझे आजमाने में,
इतने बहाने इतने राज बताने में,
मैं खुद ही का नहीं हुआ न तेरा रह गया,
 बस लेटा हूँ
की शायद मेरे आँखों को नींद लग जाये,
मेरा खुद में न वजूद रहने दिया तुने,
पर मुझे वापस बुलाने की तुझे हज़ार दुआ लग जाये,
आसमान के तारो में रौशनी तो है जानता हूँ मैं,
चाँद की खूबसूरती भी मानता हूँ मैं,
सब पत्थर हैं मगर ये याद रखना तुम,
मैं अकेला ही नहीं तेरे हज्म मेरे साथ हैं
बस कही तुझे अकेलेपन की ना आदत लग जाये.......

main khud sa nahi raha


mere aankho ke sapno ko yu chhua tune...
ki main chalta bhi raha aur chala bhi nahi....
maine aankho me apne teri surat chahi....
tune haan bhi kaha aur kaha bhi nahi...
maine khud ko anjan tere aks me dekha bhi jab....
main tujh sa raha aur kuchh kaha bhi nahi....
ki tere saanso me maine apna haq manga bhi agar....
kuchh tune kaha kuchh maine kaha aur suna bhi nahi...
tune daaman bachane ko jab apne  hath wapas khiche...
main rota raha aur kaha bhi nahi...
mere aasuo ko tune jo rask samajh liya...
rukha rukha jo tune jawaab hai diya...
tere lafzo ka istemaal main khub janta hun...
main aur kuchh nahi par tujhe kuchh yu janta hun..
ki tu kahti bhi nahi par main sun leta hun....
par tera ye zikra maine kabhi kiya hi nahi...
mere aazano se lahu bah kar aise nikle...
ki mujhe ghaav bhi lage aur lahu baha bhi nahi...
maine samundar ek dil me chhipaye rakha hai...
maine teri khushbu sine me basaye rakha hai,...
tu lakh gile sikve mujh par daal bhi agar...
main chup is tarah rahunga ki kuchh suna hi nahi....

सोमवार, अप्रैल 09, 2012

चाँद


रूखे आँखों में नींद कहा हो पाती है...
कभी मैं कहता भी नहीं हूँ तो आँखे सब कह जाती है...
मैं अगर तेरी याद में गुम भी अगर हो गया...
तो तेरे अहसासों से ही ये दुनिया महक जाती है...
कभी इन बंद आँखों से तेरा अंदाज़ भी अगर देखा कभी...
सब चीज़े भूल कर भी मुस्कान सब कह जाती है...
तुझे जिस रात मैंने देखा था आसमान में चमकते...
उसे लोग चौदहवी कहते हैं जब तू पूरा चाँद बन जाती है...

प्रश्न

प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...