रविवार, अक्टूबर 25, 2015

पन्तियाँ दस पंचम

रोया बहुत ये जान के जब आँखे खुली मेरी।
तू मेरे साथ नहीं तो पांवो तले जमीन न रही।।
मैं रह रह के ये करता रहा मन्नत की साथ रहे तू।
अकेला रह गया जब तू मेरी न रही।।
मैं बैठे कही भी छाँव में भी धुप सा महसूस किया है अब।
सब कुछ रहा मेरा पर अब तू न रही।।
मैं बढ़ते नाख़ून सा अब जिस्म पर खुद के रहा।
दर्द और ख़ुशी अब ज़िन्दगी में कुछ न रही।।

बुधवार, अक्टूबर 21, 2015

पन्तियाँ दस चतुर्थ

तुझे खबर न रही मेरे आने की, और तूने रुख से पर्दा हटा दिया,
कभी ख़याल मेरे भी जान का हिसाब किया होता, की तूने ये क्या किया और क्या बता दिया।
तेरे सुरमे से भी काली चुन्नी की हवा ने, मैं पहले जाहिल ही था पर अब पागल बना दिया,
तू जरा छत पर आ की मैं गालिया मेरी रौशन करू, तू थी तो बड़ी कातिल पर मेरी नज़रो ने तुझे नूर बना दिया,
कभी मेरे जश्न में शामिल तो हो जालिम, तू कितना भी रूठे अब मना लूंगा मैं...
तेरे इन नखरों ने जो मुझे मनाने के काबिल बना दिया।।

गुरुवार, अक्टूबर 08, 2015

पक्तियां दस तृतीय

रहा जब भी मैं दुःखी तू ख़ुशी जताया करती है
तू मुझे खुश करने को क्या क्या बहाने ढोंग करती है
तू रूखे मेरे आँखों की बात समझ भी जाती है
मैं चुपचाप भी अगर रोऊँ तो क्या आँखे सही में बहती हैं?
मैं कितने दिनों के गुबार दिल में दबाये रखता हूँ
तू डांटे तू चिल्लाये कोशिश सब सहने की करता हूँ
मेरे सपने मेरे विचार अब खुद मुझसे संभलते नहीं
अब हम बिना बैशाखी चार कदम भी चलते नहीं
तुझे जानने तुझे समझने की कोशिश करता हूँ
खून बहे आसूं बहे या जान जाए
सब चुपचाप अब सहता हूँ
मुझे नहीं आता बातें बनाना
जब तक चुप था तो ठीक था
बुरा हो क्यों गया मैं
जब से सब कुछ कहता हूँ??

सोमवार, अक्टूबर 05, 2015

पंक्तिया दस:द्वितीय

रस्ते देख कर एक बात समझ नहीं आती है
जब लोग इतने सारे हैं तो क्यों ये तन्हाई है।।
अकेले चलने का कभी गम नहीं होता
पर समझ नहीं आता क्यों तकलीफें है
और क्यों बेवफाई है।।
मेरी बेहतरी का कोई मतलब नहीं मुझे
बस समझ नहीं आता क्यों दुनिया ऐसी है
और क्यों ये जुदाई है।।
क्यों मिलके रास्ते फिर जुदा होते हैं।।
क्यों अपने ही हमसे ख़फ़ा होते हैं
क्यों अपने ही जीने की वजह पता नहीं
क्यों लोगों के बिछड़ने से तकलीफ होती है
क्यों बातों ही बातों में भी बात नहीं होती
क्यों सपनो की सुबह तो होती है पर रात नहीं होती।
क्यों शिकवे शिकायत यूँ रह जाते हैं
क्यों रास्ते मिलते हैं पर बिछड़ जातें हैं
क्यों दिल में दबी एक बात रहती है
क्यों हुस्न के साथ कायनात रहती है
क्यों बार बार वफ़ा का पर्चा होता है
अकेले में वफ़ा का चर्चा होता है
क्यों रूठे मनाते ज़िन्दगी जाती है
क्यों कुछ की ही पूरी होती हैं मन्नतें
बाकी सबकी फालतू बंदगी जाती है
क्यों ज़िन्दगी के रास्ते बिछड़ जाते हैं
लोग आपने परायो में सिमट जाते हैं
क्यों दिल को मेरे आराम नहीं मिलता
बहुत इंसान मिलते हैं
पर कोई राम नहीं मिलता
कोई जद्दोजहद की वारदात नहीं ये
ये ज़िन्दगी है खुद की
कोई खैरात नहीं है
तू रख सारी शिकायते अपने पास यार अब
ये मेरा दिल है कोई जायदाद नहीं है

शनिवार, अक्टूबर 03, 2015

विचार दो

तेरी और मेरी सोच में सिर्फ फर्क इतना ही है।।
तू दूर तक सोचती है और मैं दूर का सोचता हूँ।।

तू अकेले के गहरे हरे रंग देख नहीं पाती,और मैं अँधेरे को स्याह हरा पाता हूँ।।
मैं अँधेरे को सींचता हूँ खुद में,एक रौशनी का पौधा बनाने को।।
और तू पौधे सींचती है ,खुद की बगिया बनाने को।।
मेरा मन चींटियों सा, गुड़ से लतपथ,
तू बनती है बिगड़ती है, शक्कर पारे की तरह,
तू मेरे मेहनत का एक कतरा भी देख पाती नहीं,
और तुझे देख के ही मैं मिठास देख पाता हूँ।।

फर्क सिर्फ इतना ही तो है,
की तू दूर तक सोचती है और मैं दूर का सोचता हूँ।

मैं जब जब बादल घिरते हैं, मैं ठंडी बयार को जलता हूँ।।
तू सप्ताह सप्ताह करती है,मैं एक इतवार को मरता हूँ।।
तू बिल्ली सी सुनी आँखों में प्रेम कहाँ से लाती है,
मैं रीझता हूँ और मुझे रिझा कर जाने क्या करवाती है।।
मैं प्रेम पाश में फिर फंसने का ढोंग करते करते,
फिर प्रेम में ही पड़ जाता हूँ,
तू मिथ्या रूप विचारिणी, एक बात को भूल ही जाता हूँ।।
तू आशातीत गुंजन सी बन के, कर्ण पटल पर बजती है।।
मैं हृदय विहंगम, मृत चित्त सा तब बिस्तर पर पड़ जाता हूँ।।
तू मेरी अब भावनाओं को क्या समझेगी,
जो मैं खुद ही जब राह भटकाता हूँ।।

फर्क सिर्फ इतना ही तो है,
की तू दूर तक सोचती है और मैं दूर का सोचता हूँ।

प्रश्न

प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...