सोमवार, जून 05, 2017

सबलता

रुको जरा मुझे समय लगेगा अपने आप तक आने को,
दूर इतना जो निकल गया स्वयं से, वापस पास स्वयं को पाने को,
व्यथा रहे, दुःख रहे, या कोई संवेदना हो,
कोई रहे कुछ कहे,हृदय विदित अथाह वेदना हो,
कदाचित मुझे समय लगेगा, अपने आप को संभालने को,
तुम न रखना हृदय वीदीर्ण, तुम संबल हृदय रखना,
कुछ स्वयं से रूठ कर के, कुछ जरा विचार करना,
ये सामाजिक उहापोह, ये विचार मीमांसा है
ये मोह पाश, ये छल प्राण का , ये झूठी अभिलाषा है,
ये एक बासी सी सोच है और ये कुटिल विचार है,
सत्य असत्य का प्रिये ,ये एक अमिट माया जाल है,
ये सांसारिक भेदभाव का एक तात्कालिक प्रयास है,
तुम भेद जरा समझ लेना, जरा खुद को सबल करना,
ये जुड़ना बिछड़ना लगा रहेगा, तुम खुद को अचल रखना,
तुम अपने अंगद का पैर न हिलने देना,
अपने वैचारिक मतभेद में प्रेम न कम होने देना,
तुम न भयभीत रहना किसी वास से , न किसी उच्छवास से,
ये हृदय का भेद है, तुम बलिष्ठ रह स्वयं को न डिगने देना।।

प्रश्न

प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...