एक परी की चाह में आँखे खुली सी रख ली है...
एक अटूट विश्वाश में बाकि सब धुंधली सी समझ ली है...
एक बार मिल कर भी अब क्या मांग सकता हूँ तुझसे...
कुछ मिले या न मिले दिल में तसल्ली रख ली है....
एक परी की चाह में आँखे खुली सी रख ली है...
खुद के शैशवकाल में.. मैं उसकी राह देख चला...
उसके पर मेरे विश्वाश को फलता फूलता देख चला...
उसके आने की आशा में मैं रात जगा आकाश देख चला...
एक तारा और दो तारे दोनों एक से लगे
पर वो आई न आई तारो से दोस्ती कर ली है...
एक परी की चाह में आँखे खुली सी कर ली हैं...