छुपना छुपाना नहीं आता अगर
तो छुआ छुई कैसे मैं खेलु??
बचपन जिया ही नहीं अगर ये खेला ही नहीं
मैंने पतंगों के खेल में
काटने काटने की होड़ में
कई बार दौड़ दौड़ में
पतंगे लूटी लुटाई हैं।
बचपन के खेल में
एक अजीब सी बात पाई है
की अजीब सा एक अहसास हुआ करता था
जब खेल खेल में तू मुझे छुआ करता था।
उस दिन मैंने अहसास किया
की ये छुआ छुई का खेल
हमे सामाजिक बनाता है
छुआ छुत के विश्वाश से उबारता है .
और समानता का अहसास दिलाता है
हमे साम्प्रदायिकता से दूर इंसान बनाता है .
और हर एक खेल में एक अहसास छुपा होता था
अपना दोस्त हमारे पास छुपा होता था
अचानक से जो आ कर हमे छू जाता था
हमारी बारी दुबारा दे जाता था
उसमे हमारे एक होने की भावना संम्मिलित होती थी
अब हम बड़े हो गए हैं
वो दोस्त न रहे
वो खेल न रहे
अब अपने ही उन दोस्तों को
हूम हीन देखते हैं
जिन्हें छूते
जिनसे छुपते छुपाते
हम बड़े हुए
जिनके साथ खेले
वो ही अब हमे भिखारी लगते हैं
क्यों की हम बड़े हो गए है
और समझदार लगते हैं। .....
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें