मैं मन्दिर गया,गुरुद्वारे गया...
पर समझ नहीं आया ये क्यूँ है..
ये धर्म समाज क्यूँ है..ये जात रिवाज क्यूँ है...
मैं इंसान की नगरी का पर ये अहसास क्यूँ हैं....
की जानवर तो ही हैं सब पर, इंसानी विश्वाश क्यूँ है..
अब भी समझ नहीं आता क्यों ये सब बतलाये नहीं जाते..
की ऐसी कोई जगह नहीं है जहां भगवान् पाए नहीं जाते...
विश्वास उजागर रख ,सब राह बना खुद की चले...
जहां भेदभाव और रंग भेद.. इस मुद्दे को उछला चले...
मैं सोच पर सोच बनाने का कोई असर सा रखता हूँ...
मैं किसी धर्म समाज पर, न कोई बुरी नज़र रखता..
न मैं जीवन जीने में कठिनाइयां चाहता हूँ...
मैं इंसान हूँ ,और खुशी का एक छोटा सा अरमान चाहता हूँ...
फिर भी आपको ये छोटे से ख्वाब रास नहीं आते..
बस इतना समझ लो, हर किसी को इस से अहसास नहीं आते...
मैं राख उठा के हवन कूंड की माथे पर भले लगा जाऊं...
मैं टोपी पहनू,पगड़ी पहनू, या नंगे सर ही आऊ..
मैं उसी परम पूज्य शक्ति की ही प्रार्थना करता हूँ..
जिसके आज्ञा बिना कभी कुछ चल नहीं पाते..
और इंसान हूँ भाषा समझता हूँ ,
हम हैवानियत की बातें अब समझ नहीं पाते...
की ऐसी कोई जात नहीं, कोई जगह नही... जहाँ भगवान पाए नहीं जाते...
ये कुछ नहीं मेरे अजीब अहसास हैं जिन्हें मैं शब्दों में पिरोता हूँ, भावनाए बनता हूँ, लिखता हूँ, गुनगुनाता हूँ,मैं उम्मीद करता हूँ आप सब को भी पसन्द आएगा..अपने सुझाव मुझे कमेंट्स में लिखें और कृपया सब्सक्राइब करें..... साधुवाद सहित
गुरुवार, अप्रैल 17, 2014
धर्म निरपेक्षता
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
प्रश्न
प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...
-
डूबे डूबे मन ने आज ये अहसास दिलाया मुझे.... करम कितने भी अछे हो पर.... किस्मत क्या दे पाया तुझे ?? मेहनत में कभी डूब के देख मेरे भाई.... ...
-
प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...
-
विकचित्र एक विचित्र, कुछ विचार पूरित कुछ स्वयं अंकित, कई बार कुछ बनाने को, अपनी कूची उठाने को, हाथ उठते हैं थम जाते हैं, ये सोच कर, की आ...