विचारों की भीड़, आशाओं का राग,
बेहद तंग गलियों में बसता अनुराग,
द्वेष, क्षुभा भी परछाई में..
आपस के झगड़ो में लड़ाई में..
हम देश का कुछ तो कल्याण करें...
निसंकोच न्योछावर प्राण करें...
हम गुम न हो त्वचा के रंगों में..
कभी युद्दों में कभी दंगों में...
आओ प्रेम का जाप करें..
हम देश से गन्दगी साफ़ करें...
कदम जम जाने दो..
दूरियाँ मिटाने दो.
कहा सुना सब माफ़ करें...
हम देश से गन्दगी साफ़ करें...
हम रोक टोक के समय प्रवाह में...
झूठे शाब्दिक वाह वाह में...
यूँ समय न बर्बाद करें...
कुछ कार्य करे, प्रयत्न करें..
कुछ मार्ग अपना प्रशस्त करें...
चंद रत्नों में बिकने का..
न ढोंग करें न स्नेह रखे..
निष्ठा अब ही जीवन श्वास करें...
हम देश से गन्दगी साफ़ करें...
ये कुछ नहीं मेरे अजीब अहसास हैं जिन्हें मैं शब्दों में पिरोता हूँ, भावनाए बनता हूँ, लिखता हूँ, गुनगुनाता हूँ,मैं उम्मीद करता हूँ आप सब को भी पसन्द आएगा..अपने सुझाव मुझे कमेंट्स में लिखें और कृपया सब्सक्राइब करें..... साधुवाद सहित
मंगलवार, मई 20, 2014
देश से गन्दगी साफ़ करें
शुक्रवार, मई 02, 2014
क्या बदला है अब तक....
कलम रगड़ के शब्द बनाए नहीं जाते...
कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो फिर पाए नहीं जाते...
सोचते सोचते मैं सोच नहीं पाता..
हमेशा दर्द के अहसास ही क्यों समझाए नहीं जाते...
मैं लिखता रहा, कलम चलती रही..
पर अहसास क्यों मुझसे खुल के बताये नहीं जाते??
रहा गर फ़ासला कुछ भी मेरे बेजान बातों का...
मेरे अपने, मेरे सपने,मेरे रिश्ते और नातों का...
मेरे बिस्तर के निचे छिप के ,सुरक्षित से अहसासों का...
मेरे चप्पल में छोटे से छेद के रगड़ने का और चुभने का..
मेरे पैदल चलने पर, गिरने का,संभलने का..
मेरे दिल के दरवाजों से घुसने का, निकलने का...
कभी मन के मनाने और मचलने का...
कभी रोने का बिलखने का और आसूँ बहाने का...
कभी यादों में बैठ कर के अकेले में मुस्कुराने का...
कभी रास्तों पर चलने वालो से हंस के बतियाने का...
कभी अकेले घास पर बैठ कर के गुनगुनाने का..
कभी आँखों में भर के ख्व़ाब अपने अपनों का..
कभी बातों ही बातों में अपने ही उड़ानों का..
कभी चुपचाप बैठ निहारना पानी की लहरों को...
ऐसे अहसास अब कभी दिखाए नहीं जाते...
क्यूँ की इंसानों के ये अहसास..अब मुझ में पाए नहीं जाते...
प्रश्न
प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...
-
डूबे डूबे मन ने आज ये अहसास दिलाया मुझे.... करम कितने भी अछे हो पर.... किस्मत क्या दे पाया तुझे ?? मेहनत में कभी डूब के देख मेरे भाई.... ...
-
प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...
-
विकचित्र एक विचित्र, कुछ विचार पूरित कुछ स्वयं अंकित, कई बार कुछ बनाने को, अपनी कूची उठाने को, हाथ उठते हैं थम जाते हैं, ये सोच कर, की आ...