कभी अपने आप ही अहसास बदलते देखा है,
सुर बदलते देखे हैं, साज़ बदलते देखा है,
लोगो के चेहरों का विश्वाश बदलते देखा है,
मैंने खुद ही का अंदाज़ बदलते देखा है ,
इस भीड़ भरी दुनिया में अकेला कभी रहा नहीं,
आज अपनी पहचान को अकेला बनते देखा है,
खुशनुमा शाम में बेरुखियत के साए पड़े,
हमसे जो अच्छे थे कभी वो हमसे हुए बेरुखे बड़े,
इतनी भी मासूमियत क्या थी मेरी,समझ नहीं आया गलती क्या थी मेरी,
मैंने इस बात का हाल- चाल बदलते देखा है,
लफ्ज़ बदलते देखे हैं, अलफ़ाज़ बदलते देखा है,
मैं अपनी सूरत को इंसान बना नहीं पाया,
लोगो की बातो में ये मैंने हज़ार बार बदलते देखा है,
कभी उनकी दोस्ती बदलती देखी है,
कभी प्यार बदलते देखा है,
बदलाव ही दुनिया की रीत है ये पाता है मुझे,
इसीलिए मैंने भी खुद को हर बार बदलते देखा है,
कभी कभी इस दुःख का अहसास बदल भी जाता है,
पर शब्द बदल नहीं पाते हैं,
कथन बदल भी जाता है,
मैं नहीं कोई दूसरा ही समझाएगा,
जब सब बदल जायेगा तो कुछ समझ न आएगा,
मैं खुद की ही विश्वाश को इतना खुद ही बदल दूंगा,
लोग कहेंगे हर किसी ने एक इंसान बदलते देखा है,
ये कुछ नहीं मेरे अजीब अहसास हैं जिन्हें मैं शब्दों में पिरोता हूँ, भावनाए बनता हूँ, लिखता हूँ, गुनगुनाता हूँ,मैं उम्मीद करता हूँ आप सब को भी पसन्द आएगा..अपने सुझाव मुझे कमेंट्स में लिखें और कृपया सब्सक्राइब करें..... साधुवाद सहित
शनिवार, सितंबर 25, 2010
शनिवार, सितंबर 18, 2010
दुःख
मुझे अपने अहसासों का ये अमली जामा पहना गयी हो,
मैं ही गलत हूँ दुनिया में ये मुझको बतला गयी हो,
मैं दुःख के सागर में गोते लगता जा रहा,
आसूओ का एक समंदर मुझे खुद में समा रहा,
मैं एक अहसास का बोझ आज भी लिए जाता हूँ,
सपने भी जो देखता हूँ वहा भी,
कभी तुझे खोता कभी तुझे पाता हूँ,
क्यों की मेरी आशाओ का कोई समाधान नहीं होता,
जब भी तुझको देखता था खुश होता था,
अब रुखा हू,
दुःख से भरा भरा,सुख से सुखा हूँ...
मैं ही गलत हूँ दुनिया में ये मुझको बतला गयी हो,
मैं दुःख के सागर में गोते लगता जा रहा,
आसूओ का एक समंदर मुझे खुद में समा रहा,
मैं एक अहसास का बोझ आज भी लिए जाता हूँ,
सपने भी जो देखता हूँ वहा भी,
कभी तुझे खोता कभी तुझे पाता हूँ,
क्यों की मेरी आशाओ का कोई समाधान नहीं होता,
जब भी तुझको देखता था खुश होता था,
अब रुखा हू,
दुःख से भरा भरा,सुख से सुखा हूँ...
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
प्रश्न
प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...
-
डूबे डूबे मन ने आज ये अहसास दिलाया मुझे.... करम कितने भी अछे हो पर.... किस्मत क्या दे पाया तुझे ?? मेहनत में कभी डूब के देख मेरे भाई.... ...
-
प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...
-
विकचित्र एक विचित्र, कुछ विचार पूरित कुछ स्वयं अंकित, कई बार कुछ बनाने को, अपनी कूची उठाने को, हाथ उठते हैं थम जाते हैं, ये सोच कर, की आ...