शुक्रवार, जनवरी 29, 2016

नित पंक्तियाँ पांच

गुलमोहर के गिरते पत्तो सा...
अपने रूखे पत्ते समेटता सा..
शीत ऋतू को विदाई देता सा..
है ये बसंत एक उदास सा बसंत...

चुप चाप से होकर भी..
सुनहरी धुप तापता...
कोयल की तान पर हलकी सी बेरुखी मुस्कान बिखेरता...
है ये बसंत एक उदास सा बसंत...

गूंजते भौरों की गून गून को..
धीरे अलसाये से उगते सूरज को...
ओस से धोता..
मसलते हुए आँखे...
कभी अधजगा सा...
कभी अधसोया...
कभी नरम घास पर लेटा सा..
कभी नदी किनारे बैठा सा...
है ये बसंत एक उदास सा बसंत...

कुछ लगता है बोल पड़ने को..
कभी कुछ झींगुर से सुनने को..
तालाब की उछलती मछलियों को..
समझाने लगता है..
कई बार सोचता है...
चुप सा ग़ुम सा...
ये बसंत..
नयेपन में अपने खोते पुराने पन को सोचता...
रो पड़ता है...
क्योंकि ये बसंत अपने खोती पहचान को...
ऋतू भूलते इंसान को...
पहचानने में असमर्थ सा दीखता है..
और चुपचाप सा नदी में पत्थर उछालते दिखता है...
जो है ये बसंत उदास सा बसंत...

बुधवार, जनवरी 27, 2016

नित पंक्ति चार

उन्हें पढ़ाने का हमे तरीका नहीं आया।।
वो रूठे रहे हमे मनाना नहीं आया।।
कही कोई बात दिल में रही।।
उन्हें बताना भी चाहा तो बताना न आया।।
उन लाल रौशनी में कभी गुस्सा कभी प्यार दिखा।।
हर कोई था पराया कोई अपना नहीं दिखा।।

शहंशाह गुप्ता "विराट"

शुक्रवार, जनवरी 22, 2016

नित पंक्ति तीन

दोस्ती जो पलती थी, चौपालों में मेलों में, अब कॉफी डे और मॉल में पलती है...
क्यों की दुनिया पहले खुशियों के साथ चलती थी....
अब वक़्त के साथ चलती है..

शहंशाह गुप्ता "विराट"

गुरुवार, जनवरी 07, 2016

नित पक्तिं दो

मेरी चटकती उँगलियों के आलस्य से परिपूर्ण....
मेरे श्वांस मेरी जिव्हा का भाव लिए संपूर्ण....
वृक्षों से पृथक वरक सा अक्षम्य...
एक लिए हृदय में दंभ महत्वपूर्ण....
एक जीवित-मृत, विचार-विवेक...
सुषुप्त रस, हरित लावक अचेत...
मैं अहम्,मैं ब्रह्म, मैं तेज़ अजय...
करने समस्त इन्द्रियां विजय...
मैं प्रेम- श्रृंगार अनुरागी हूँ...
मैं नहीं करता किसी का अनुसरण...
हृदय-विवेक से बागी हूँ...
मैं ताल किनारे बैठ के शब्द चित्र बनाया करता हूँ...
मैं कवि-हृदय-विवेकी, समस्त व्यक्तव्य विचित्र बनाया करता हूँ...
मैं नहीं उहा- पोह का लिए  कोई भ्रम पाश...
मैं निर्माण भी करता हूँ ,तो करता भी हूँ मैं महाविनाश...
मैं निश्चितता का कोई आवरण सा अभेद नहीं....
शब्द भी वही वरण करते जो रहते सचेत नहीं।।

शहंशाह गुप्ता"विराट"

नित पक्तिं एक

हृदय करता है आज फिर कुछ लिखूं....
कुछ पक्तियां, कुछ दोहे, कुछ छंद, लय, सुर,ग़ज़ल, कुछ शायरी बाँचु,
सदा सी पुनीत इन भावनाओं को आइना दिखाऊं......

हृदय करता है आज फिर कुछ लिखूं....
हवा में खींचूँ, कुछ आड़ी-टेढ़ी रेखाएँ....
जो दूर तक जाती ध्वनि प्रवाह का माप बने....
अनवरत-अविनाशी छवियों का चित्र मन में खिंचती हुई....
विचार और भाषा का परिचायक आज फिर कुछ कहूँ....
हृदय करता है आज फिर कुछ लिखूं....

शहंशाह गुप्ता"विराट"

शनिवार, जनवरी 02, 2016

मकान

शायद नहीं बची हैं संवेदनाएं अब कुछ इंसान में,
इसीलिए शायद कोई नहीं आता मेरे टूटे मकान में,
चूते छज्जों से जहां टपकती को भावनाएं,
मकड़ों के जाले हों जहा बिस्तरों की दीवान में,
इसीलिए शायद कोई नहीं आता मेरे टूटे मकान में,

दरारें दिल की जब दीवारों पर आ जाएँ,
रौशनी सूरज की जब बिन बुलाए ही आएँ,
फफूंदें सी लगी हो जब हर सोच के सामान में,
शायद इसीलिए कोई नहीं आता मेरे टूटे मकान में,

मैं असुवधाओं से घिरे एक मकान में रहता हूँ,
जीने को जब साल बढे तो पल प्रतिपल सी क्षीणता हूँ,
मैं एक पुराने मकान को अपने कंधे पर उठाता हूँ,
मैं कौन हूँ क्या हूँ, खुद को मकड़ों के जालों में ही उलझा पाता हूँ,
स्याह सी जमी जब धुल की बिस्तरों पर, उसे ज़रा हटाता हूँ,
मैं इस टूटे मकान में अपना जब जीवन बिताता हूँ,
रिश्तों को ढूंढने में बड़ी मदद मिलती है,
बड़ा अर्थपूर्ण सा लगता है,
जब झांकती खिड़कियों की चरमराई सी चौखट से कोई छिपकली निकल के मुझे बताती है,
की मैं सिर्फ एक टूटे से मकान का चित्र हूँ, कोई इंसान नहीं,
मैं हर गली मोहल्ले में मेरे पड़ते कदमो में उस टूटे मकान का प्रतिबिम्ब हूँ,
जो मेरे आर्थिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को प्रतिबिंबित करती है,
मेरे विचार और मेरे व्यक्तित्व को कोई नहीं गिनता इसी सम्मान में,
शायद इसीलिए कोई नहीं आता मेरे टूटे मकान में,

मैं झांकती खपड़ो की जब टूटे छज्जे देखता हूँ,
उन्हें ठीक करने की कोशिश में घर के जब पाटन पर जाता हूँ,
विश्वास नहीं होता,
क्या यही कभी वो घर था जो प्रतिष्टित और सम्मान्नित था?
जहाँ जमघट हुआ करते थे, प्रवचन से ले कर सब कार्यक्रम हुआ करते थे,
उनकी पाटन पर पड़ी सम्मान की अस्थियों को सहेज के मैं ले के आता हूँ,
शायद खुद को मनाने की, ये प्रतिष्ठा ये सम्मान मेरे हक़ के हो सकते थे,
मेरे परिवार के मेरे हिस्से के,
पर सामाजिक दुराभाव ने हम सबका का चरित्र नहीं वो टूटा मकान देखा,
वो मकड़े के जाले, वो दरारें और वो टूटा दीवान देखा,
अब शायद शिकायतों से बात न बने,
इसीलिए अब मैं रहता हूँ सन्नाटे में,
जहा मेरे खुद का आकार मेरे घर की उँचाई नहीं मेरा चरित्र बताता है,
और मेरा कद ऊँचा करता है समाज में,
अब मुझे नहीं लगता की क्यों कोई नहीं आता मेरे टूटे मकान में।।।।

शहंशाह गुप्ता "विराट"

प्रश्न

प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...