रविवार, दिसंबर 18, 2011

शब्द

जितना भी मोहब्बत करू, सितम लगता है,
भावनाए शब्दों में पिरोता हु तो भी वहम लगता है,
कभी  होठों से कहता हूँ कभी आँखों से कहता हूँ,
जितनी भी बातें करू तुम्हे कम लगता है,
मैं शब्दों के मायाजाल में उलझाना नहीं चाहता तुम्हे,
सीधी बात करता हूँ तो सरल लगता है ,
तुम्हे मुझे इन निगाहों से जैसे देखते हो,
मैं खुद ही बदला हूँ या तुमने है बदला,वृहद् लगता है,
मैं कही छुप छुप के तुम्हारी खुशियों से जलता भी हूँ तो,
जानना है की तुमने कैसे किया उलझन लगता है,
शुक्र है की मैं इन शब्दों का इस्तेमाल करता हूँ,
मैं कहा हूँ कैसा हूँ सब बयान करता हूँ,
मैं आँखों में छुपे सपनो का हकदार न सही,
मैं तनहा भी रहू तो भीड़ का इस्तकबाल लगता हूँ,
तुम अपनी जिंदगी के रस्ते में हो,
मैं अपनी जिंदगी के रस्ते में हूँ,
कभी कभी मैंने झटके महसूस भी किये,
कभी मुस्कान कभी तबस्सुम इस्तेमाल भी किये,
मैंने झटको में कभी अपना संतुलन नहीं खोया,
शायद इसीलिए मेरे वजूद  खुशनसीब किरदार लगता है,
कभी होठों से कहता हूँ कभी आँखों से कहता हूँ,
जितनी भी बात करू तुम्हे कम लगता है........

प्रश्न

प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...