बहुत दिनों से तमन्ना पाले बैठा हूँ,
अपनी मोहब्बत की हर सदा बाधें बैठा हूँ,
कही कुछ हो न जाये उसे खुदा गर,
मैं उसकी खैरियत की दुआ मांगे बैठा हूँ,
उनकी बेरुखी से मेरे चाहत में कोई कमी न हो,
ऐसा सोच रखा है और यही चाहे बैठा हूँ,
कभी उनके आँखों से नूर न बहने लग जाये,
मैं डरता हूँ की कही उन्हें कोई कुछ कहने लग जाये,
मैं खुद ही उनके दिल की पहरेदारी करता हूँ,
कही कल जो मेरी जगह होगी उस पर न कोई और रहने लग जाये,
भीड़ बढती है जब भी मेरे और उसके दरमियान,
मैं अकेलापन ढूँढता हूँ ,
कभी कोई चुरा न ले उसका जरा सा भी नूर,
इसीलिए उसे छुपाने को कोई जहन ढूँढता हूँ,
बहुत दूर रहा चूका हूँ अपनी चाहत से एक अरसे से,
अब थोडा चैन, थोड़ी नजदीकी ढूँढता हूँ,
अब अपनी आँखों में कई सपने पाले बैठा हूँ,
कोई चुरा न ले उन सपनों को इसीलिए कई पहरे लगाये बैठा हूँ,
आओगी कभी तो मेरी जगह पर तुम इसके इंतज़ार में पलके बिछाए बैठा हूँ ,
ये कुछ नहीं मेरे अजीब अहसास हैं जिन्हें मैं शब्दों में पिरोता हूँ, भावनाए बनता हूँ, लिखता हूँ, गुनगुनाता हूँ,मैं उम्मीद करता हूँ आप सब को भी पसन्द आएगा..अपने सुझाव मुझे कमेंट्स में लिखें और कृपया सब्सक्राइब करें..... साधुवाद सहित
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
प्रश्न
प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...
-
डूबे डूबे मन ने आज ये अहसास दिलाया मुझे.... करम कितने भी अछे हो पर.... किस्मत क्या दे पाया तुझे ?? मेहनत में कभी डूब के देख मेरे भाई.... ...
-
प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...
-
विकचित्र एक विचित्र, कुछ विचार पूरित कुछ स्वयं अंकित, कई बार कुछ बनाने को, अपनी कूची उठाने को, हाथ उठते हैं थम जाते हैं, ये सोच कर, की आ...
2 टिप्पणियां:
nice poem
thanks bhai...main aagey bhi kavitaye post karta rahunga ...plz subscribe kare....
एक टिप्पणी भेजें