सोमवार, अप्रैल 26, 2010

खुद पर भरोसा

आकांक्षाओ की उडान में मैं कुछ खो सा जाता हूँ ,
अपने थकते शरीर पर भी इनका बोझ संभालता हूँ,
कभी कहीं कभी इंसानों में मैं भी जिंदा नज़र आता हूँ,
आकाक्षाओं की उडान भरता मैं उड़ता चला जाता हूँ ,
रुकते साँसों की कही एक आह सुने पड़ती है,
मैं उड़ता हूँ फिर भी मुझे धरती दिखाई पड़ती है,
कभी कही एक बार मैंने खुद ही को मरते देखा था,
मैं रुकता था सब चलते थे,उन सबसे मैं जलता था,
मैं अपनी सुनी आँखों के सपने को फीका न पड़ने दूंगा,
अपने ही आस्तित्व को अब खुद से न झगड़ने दूंगा,
मैं खुद का राग अलापता कब तक दुनिया से लड़ पाउँगा,
एक दिन ऐसा न हो कही की मैं दुनिया में खो जाऊंगा,
सूरज की रौशनी एक दिन मुझको जला देगी,
साडी दुनिया मुझे फिर से जिंदा दफना देगी,
जब तक मेरी आकाक्षाओ का कोई हिसाब नहीं होगा,
मैं भगवन तुझसे कहता हूँ ये इंसान मुर्दा नहीं होगा,
मैं अपने संसार में ही क्यों तेरे सामने हाथ फैलता हूँ,
मैं इंसान हूँ और हर चीज़ खुद के मेहनत से बनाता हूँ,
अपने खोखले घमंड को न अब और विस्तार मैं देता हूँ,
अब जो भी करता हूँ उसमे तुझे एक बार धन्यवाद कहता हूँ.
अब और मेरी लेखनी नहीं चल पायेगी,
अब अपनी इस लेखनी को यहाँ विराम करता हूँ.
मुझे ज़िन्दगी देने को तुझे नमन सौ बार करता हूँ ,

प्रश्न

प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...