बुधवार, सितंबर 25, 2013

लोक वापसी मां प्रकृति की...

चल लौट चले अपने लोक, अब रहने को यहाँ छाँव नहीं....
ये पत्थरों से बना शहर है,इंसानों का गाँव नहीं...
चलते जहाँ रस्ते हैं , रुकते इंसान बसते हैं...
चैन भरी हुई साँसों को भी यहाँ ,मिल पाता कही विश्राम नहीं...

चल लौट चले अपने लोक, अब रहने को यहाँ छाँव नहीं...
ये पत्थरों से बना शहर है,इंसानों का गाँव नहीं...


सीमेंट के बने घरौंदों में,जहाँ सब आशाओं के अंडे सेते हैं...
जहां पंछी उड़े या न उड़े पर, पंख लूट ही लेते हैं..
जहाँ आँखों की रौशनी का खुल्ला व्यापार होता है...
जहां विष्णु तो नहीं पूजे जाते पर, लक्ष्मी का सत्कार होता है...
जहां राई के पहाड़ो पर निशाने लगाये जाते हैं...
जहाँ हर हरकत पर लाखों दांव लगाये जाते हैं...
पर मैं ऐसी दुनिया का हूँ, जहां द्वेष-रंग- धिक्कार नहीं...


चल लौट चले अपने लोक, अब रहने को यहाँ छाँव नहीं...
ये पत्थरों से बना शहर है,इंसानों का गाँव नहीं...

कैसे रहना उस लोक में जहाँ, आपस में अनुराग नहीं..
जहां सारे संसारी पलते हैं, किंचित कही वैराग्य नहीं..
जहाँ मट्टी की सोंधी खुशबु नहीं, हरियाली का प्रेम नहीं...
जहां भावना रूपी पौधे को, सींचने कुछ सामान  नहीं...
जहां दूषण भले बड़े सारे, स्वच्छता का नाम नहीं...
ऐसे ही लोक में क्या रहना....

चल लौट चले अपने लोक, अब रहने को यहाँ छाँव नहीं...
ये पत्थरों से बना शहर है,इंसानों का गाँव नहीं...

पेड़ो के जहां पंक्ति न हो, अधिकार पाने की शक्ति न हो,
जहाँ आशाओं के पंखो को ,छेड़ के सब तोड़ डालते हों,
जहां सच्चाई छुपा दिल में ,झूठ का भरम पालते हों..
ऐसे लोक में क्या रहना, जहां कही चैन- आराम नहीं..
जहां खलनायक बड़े सारे, पर नायक कोई इंसान नहीं..
ऐसे लोक में क्या रहना..

चल लौट चले अपने लोक, अब रहने को यहाँ छाँव नहीं...
ये पत्थरों से बना शहर है,इंसानों का गाँव नहीं...

गुरुवार, सितंबर 19, 2013

हमारा प्यारा भारत देश

  कल-कल करती नदिया,ह्रदय में, भाषा में प्रेम का समावेश,
एकलौता,संस्कारित,सुवेष,यही है हमारा प्यारा भारत देश ,
 जहां डाल डाल पर पक्षी करते क्रुन्दन और देते हरयाली का सन्देश,
 हरित क्रांति की जन्मभूमि,देवो को मानते लोग जहा सर्वेश, 
हमारा यही है हमारा प्यारा भारत देश।।

नहीं पता मुझे तुम क्या हो...

मुझे आँखों में भरने की कोशिश न करो, मैं घना तो हूँ ही, बड़ा बहुत हूँ...
कभी पलके उठा के देख भर लेना, मैं निकला अकेले में भी तो तुझ सा बहुत हूँ...
कभी मैं छू जाऊ तो सिहरन तो होगी ही,गर चूम जाऊ तो ठंडक तो होगी ही...
बान्हे उठा के इस्तकबाल कर लेना, मैं साँस भरने भर को हवा बहुत हूँ...
रुक्सारों पर जब जब ले आओगी कोई हया तुम गुलशन सी,
उडते आँचल की लहरों में सागर सा दम लिए,
मैं छुप के देख लूँगा तुम्हारी अंगडाईयां हवा में,
मरते हैं सब लिए मौसम की ये रुसवाईयां,
पर तुम्हे देखने को मैं तो जिया बहुत हूँ....


दूर चलते कदमो से बह रहे थे जब लहू, डूबते सूरज की रौशनी से जमीन लथ-पथ सी,
किसी बहते हुए आवाजो से मिली जो मदद, लगती थी तुम हर कही खडी सी,
मैं अकेला ही तुम में यु गूम सा रहा, कुछ पता चल भी गया तो पता न चला,
थकते कंधो पे खुशियों की माला लिए, घिसटता रहा और डगमगाता रहा,
मैंने सोचा की हाथो में ले लू मदद की छड़ी,
पर लगा अब चल सकने को मैं अकेला ही बहुत हूँ,
कभी संभाल लेना गर तू मैं तुमको ये ख़ुशी,
मैं देख के तुमको तो जिया, पर जिया बहुत हूँ,

मेरे लफ्जों में लोगो को अन-बन लगे, तुझ सा रूठू और मनाने को जीवन लगे,
मैं चाह में मुहब्बत बना जाऊंगा, मैं हवा हूँ हवा.. ये बता जाऊंगा...
मैं किसकी हाथो में दे दूंगा ये ज़मीन, चुपके से तेरे कानो में फुसफुसा जाऊंगा,
तू मस्ती से अपने बान्हे फैलाये हुए, मना लेना जो है रूठे और घबराये हुए,
मैं यु ही रह गया तो ये कह जाऊंगा, मैं अकेला कहा और कब जाऊंगा,
तुझे हर ख़त मेरे मिलते रहेंगे पर, मैं पढ़ा तो कम पर लिखा बहुत हूँ.....





प्रश्न

प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...