शुक्रवार, मार्च 08, 2013

झूठे-मूठे

झूठे -मूठे रिश्ते बनते बिगड़ते रिश्ते , है भी की नहीं भी पता नहीं ,
मैं ढूंढ़ता रहता हूँ ,
इन सूरज की किरणों में , कहाँ   रौशनी छुपी है कहाँ  अँधेरा ,
मैं ढूंढता रहता हूँ 
झूठे -मूठे सपनो में मैं खुद को बड़ा बनाता हूँ ,दुसरो को छोटा देख के ,
क्या पाता हूँ ,मैं ढूंढता रहता हूँ ,
टेढ़े मेढ़े रास्ते में धुप जो होती है ,खुद को किसी तरह बचाने ,
एक वृक्ष की छावं ,मैं ढूंढता रहता हूँ 
झूठे -मूठे वादों को ,उल्टे -सीधे इरादों को  ,
कैसे शब्दों में बांधू ,कैसे कविता कविता बनाऊ ,
कैसे उलझने सुलझाऊ ,कैसे दूर वालो को पास लाऊ ,
हज़ार बहाने ,मैं ढूंढता रहता हूँ ,

गुरुवार, मार्च 07, 2013

टूटे फूटे

की आँखों की खता क्या है की वो रो पड़ते हैं , इन्हें तो बस चाह होती है गम मिटाने की ,


रूखे पत्तों पर पड़े ओस की बूंदों को क्या पता , की कब दिन निकलता है और कब रात होती है
उन्हें तो मौसम की नमी ने टपकाया है पत्तो के गालो पर ,

जैसे आसुंओ की नहीं खता , बस दिल की होती है ,
की दिल को भी होती है तकलीफ  ज़माने की .....



टूटे फूटे शब्दों का मायाजाल बांध रहा हूँ , उगते सूरज को फिर झांक रहा हूँ ,
रुक पड़ता हूँ मैं की कही मेरी  रात को सबेर ना हो जाये .....


रुक जरा मैं आज आराम में हूँ , तनहा ही सही पर कुछ तो इंतज़ाम में हूँ ...
तुम अगर सोच रहे हो मेरा इतिहास , पर दोस्त मैं तो भविष्य की चाह  में हूँ ...




न अब भोर होती है ना अब शाम होती है , जो भी होती  हैं बातें अब सरे आम होती है ...
मुश्किल से चार कदम बढ़ा  के देखो ,  जो रस्ते मुश्किल होते नहीं उनकी मंजिले आम होती हैं .....

शनिवार, जनवरी 12, 2013

छोटे -छोटे

जब से आँखों को संभाला है एक चेहरे के लिए , हर एक चेहरा उन सा ही नज़र आता है ,
ये मेरे दिल का नहीं मेरा है कहना , की हर मोड़ पर वो ही खड़ा मुस्कुराता है ,
मैं कभी चुप भी रहा तो सुन के कुछ कह देना ,की मेरा वजूद भी चुप-चाप कुछ बताता है ,
झुक के कमर के दर्द से आराम पाया है मैंने,ये बूढा हो गया ज़हान सबको बताता है।।।।।।।।।



हर कलम के घिसने से ग़ज़ल बन जाये , हर हसी के मरने से ताज महल बन जाये ,
ये मुमकिन नहीं ,
और खुशबू बिखेर के कोई महफ़िल में , आराम से  छुप जाये ,
ये मुमकिन नहीं 




मेरे यादो की शमा  ज़लाये रखना ,मेरे अरमानों को लौ बनाये रखना ,
ज़िन्दगी इस कदर बे-ईमान है मेरी ,हो सके तो मेरे मरने के बाद भी दिल में बसाए रखना।।


मेरी खामोशियो को कमजोरी न समझ लेना , की मैं  जिंदा भी रहा हूँ तो झगड़ झगड़ के 



ख्वाहिश

कभी आँखों से अब अश्क न बहेंगे , की उन अश्कों पर तेरी यादें हमने भिगोये हैं,
बहकते मन को संभालने की बात,कभी हसीं कभी गम का साथ ,
फिर भी जिंदगी के स्वागत में पलके बिछाए बैठे हैं,
कभी अपना समझ के हमे  सीने से लगाओ, जब  तनहा रहो  और साथ पाओ ,
तब मैं अपने कामगार मकसद तमाम कामयाब पाऊं,
जब तुम मुस्कुराती रहो और मैं आराम पाऊं,
मेरे लफ्ज़ अधूरे से लगे तुझे पर ,तू समझे उसे और मैं हिसाब पाऊं।।।।।।।।।।

सोमवार, मई 14, 2012

मेरा मन

प्रवासी पक्षियों सा मेरा मन,
फिर उड़ चला,तलाशने नया बसेरा,
पर इस  बार वो वापस  नहीं आएगा,
वाही रहेगा क्यों की ये उड़ान  उसकी आखिरी उड़ान होगी ,
पर आखिरी इसीलिए नहीं की फिर वो उड़ नहीं पायेगा,बल्कि 
इसलिए क्यों की ,उसे जिस मंजिल की तलाश  थी 
जिसके लिए उसने कई  दिन  कई रात ,
लगातार बिना तुके उड़ाने भरी थी 
वो उसे मिलने वाली होगी ,
फिर भी एक  टीस  सी है उस  पागल  को 
अपनों से बिछड़ने की 
उस  मंजिल  को सोच  कर, की न  जाने वो कैसा होगा ,
क्या  वह उस  तक  पहुच  पायेगा या ,
उसके थके पर उस  पर मौसम  की  मार  असर तो नहीं कर जाएगी ,
पर नहीं, मैं  अपने  उन्मुक्त पक्षी  को  उसकी  मंजिल  तक  पंहुचा  कर ही  रहूँगा 
अपने ठिकाने  उसे दिला  कर ही  रहूँगा ,
क्यों की जब अपनों  के ख़ुशी  से चहकते चेहरे चाहिए ,
तो फिर इस  अग्नि परीक्षा से गुजर और उस  दुर्गम  आकाश  को चीरते 
इस  पक्षी को उड़ना होगा जरुर उड़ना होगा .......................

बुधवार, मई 09, 2012

बचपन के खेल

छुपना छुपाना नहीं आता अगर 
तो छुआ  छुई कैसे मैं खेलु??
बचपन  जिया ही नहीं अगर ये खेला ही नहीं 
मैंने पतंगों के खेल  में 
काटने काटने की होड़ में 
कई बार दौड़ दौड़ में 
पतंगे लूटी लुटाई हैं।
बचपन  के खेल में 
एक  अजीब सी बात  पाई  है 
की अजीब सा एक  अहसास  हुआ  करता था 
जब खेल  खेल  में तू मुझे छुआ  करता था। 
उस  दिन  मैंने अहसास  किया 
की ये छुआ छुई का खेल 
हमे सामाजिक  बनाता है 
छुआ  छुत  के विश्वाश  से उबारता है .
और समानता का अहसास  दिलाता है 
हमे साम्प्रदायिकता से दूर इंसान  बनाता है .
और हर एक  खेल  में  एक  अहसास  छुपा होता था 
अपना दोस्त हमारे पास छुपा होता था 
अचानक  से जो आ कर हमे छू जाता था 
हमारी बारी दुबारा दे जाता था 
उसमे हमारे एक  होने की भावना संम्मिलित  होती थी  
अब हम  बड़े हो गए हैं 
वो दोस्त न रहे 
वो खेल  न  रहे 
अब  अपने ही उन  दोस्तों  को 
हूम  हीन  देखते हैं 
जिन्हें छूते 
जिनसे छुपते छुपाते 
हम  बड़े हुए 
जिनके साथ  खेले 
वो ही अब हमे भिखारी लगते हैं 
क्यों की हम बड़े हो गए  है 

और समझदार लगते हैं। .....



रविवार, मई 06, 2012

अर्जुन की कला

अथाह सागर की गहराइयो  सा  मन भरा है सपनों से,
धुंधले धुंधले अभिनव को अंकुश  लगाये ,
द्रोणाचार्य के खोज पर खुद के निशाने तलाशता अर्जुन,
सीखते , प्रयत्न करते
खुद की एक आँख बंद किये
पक्षी की एक आँख पर निशाना साधने की कला
को समझते
कभी कभी अपने फन में
आस्था टिकाये
कभी
गुरु की बातों का अनुशरण करते
खुद के निशाने को कही और ढूंढता
अर्जुन
जिसे ये पता भी नहीं था
की जिसपर वो निशाना लगा रहा है
वो तो निर्जीव है
जड़ है
एक आस्था ने उसे जीवित रखा है
जो अदृश्य है
अमुर्त्य है.....
भावनाओ की कला है
सिख लो तो जीवन पार है
न सिख पाए तो सारा जीवन बेकार है।


बुधवार, मई 02, 2012

एक इंसान

हसी ख़ुशी के माहौल में,
मैं हसंता हूँ कभी,
कभी मुस्कुरा कर दर्द छिपाता हूँ,
की अपनों का महत्व मैं जानता हूँ,
मैं जानता हूँ उनसे दूर रहना,
कितना कष्ट परक है 
मैं जानता हूँ 
की चिडियों के चहचहाने से सुबह नहीं होती,
न ही सूरज के उगने से सुबह होती है 
सुबह होती है मन में आस जब जगे 
जब भावनाए अपने चरम पर पहुच 
ये अहसास दिलाये की 
की शायद 
मैं बना हूँ कुछ करने को 
कुछ  बदलाव लाने को 
लोगो को अहसास दिलाने 
की हाँ एक इंसान जो कभी बोलना नहीं जानता था 
अपने सीधे सादे होने की वजह से 
कभी जवाब नहीं दे सकता था 
वो अब  परिपक्व हो चूका है 
सीधा खड़ा हो कर बात कर सकता है 
वो इंसान 
जो कभी अपने आप को हीन समझता था 
अब अपने आप को श्रेष्ठ पाता है
भ्रस्ताचार से दूर किसी शांत किनारे पर 
लहरों को देखता 
लहरे जो इंसान को सिख देती है 
पैरो को छू के गुजरती ही 
शांति से
सहलाती है 
अपने शोर में भी एकान्तता का अहसास दिलाती हैं 
अपने आप को श्रेष्ठ पाता है,
क्यों की वो शांत अहि चंचल दोनों साथ है 
वस्तुतः उसे आदत है 
की लोगो के कहने सुनने से 
कुछ बनता बिगड़ता नहीं 
सिर्फ दुख होता है 
तो वो इंसान सोचता ही रहता है 
की आगे बढ़ने से चीज़े समझने से 
आस बनती है 
चीज़े सुलझती है 
और कहती है 
की तू श्रेष्ठ नहीं 
तू हीन है 
पर खुद ही में 
तुझे सीखना है 
जानना है 
बदलाव लाना है 
तो आगे बढ़ 
संघर्ष कर ,......संघर्ष कर।....

सोमवार, अप्रैल 30, 2012

रूठना मनाना

वो उड़ चले पंछी मुझे भी लेते चल की कही मेरे भी सपनों को राह मिल जाये,
मैं पंख चला नहीं सकता पर सच कहता हूँ,
आह नहीं लेता की कही उसे मेरी आह लग जाये,
कब तलक मैं आपको अहसास दिलाता रहू,
कही किसी मोड़ पर मुलाकात लग जाये,
मैं सुन नहीं सकता की आप कहते हो यु,
मैं आस भी लगाऊ तो तोड़ देते हो,
सुबह आँखे मलते जब मैंने सोचा था तुम्हे,
तुम झूठ कहते हो जो बात कहते हो,
कभी कभी मेरे तन में सिहरन सी होती है,
 बहुत खूब कहते हो जो बात कहते हो,
तुमने कभी अपने पीछे देखा भी नहीं,
आज जो कहा मैंने वो सोचा भी नहीं,
कोई राज था मेरा तुझे आजमाने में,
इतने बहाने इतने राज बताने में,
मैं खुद ही का नहीं हुआ न तेरा रह गया,
 बस लेटा हूँ
की शायद मेरे आँखों को नींद लग जाये,
मेरा खुद में न वजूद रहने दिया तुने,
पर मुझे वापस बुलाने की तुझे हज़ार दुआ लग जाये,
आसमान के तारो में रौशनी तो है जानता हूँ मैं,
चाँद की खूबसूरती भी मानता हूँ मैं,
सब पत्थर हैं मगर ये याद रखना तुम,
मैं अकेला ही नहीं तेरे हज्म मेरे साथ हैं
बस कही तुझे अकेलेपन की ना आदत लग जाये.......

main khud sa nahi raha


mere aankho ke sapno ko yu chhua tune...
ki main chalta bhi raha aur chala bhi nahi....
maine aankho me apne teri surat chahi....
tune haan bhi kaha aur kaha bhi nahi...
maine khud ko anjan tere aks me dekha bhi jab....
main tujh sa raha aur kuchh kaha bhi nahi....
ki tere saanso me maine apna haq manga bhi agar....
kuchh tune kaha kuchh maine kaha aur suna bhi nahi...
tune daaman bachane ko jab apne  hath wapas khiche...
main rota raha aur kaha bhi nahi...
mere aasuo ko tune jo rask samajh liya...
rukha rukha jo tune jawaab hai diya...
tere lafzo ka istemaal main khub janta hun...
main aur kuchh nahi par tujhe kuchh yu janta hun..
ki tu kahti bhi nahi par main sun leta hun....
par tera ye zikra maine kabhi kiya hi nahi...
mere aazano se lahu bah kar aise nikle...
ki mujhe ghaav bhi lage aur lahu baha bhi nahi...
maine samundar ek dil me chhipaye rakha hai...
maine teri khushbu sine me basaye rakha hai,...
tu lakh gile sikve mujh par daal bhi agar...
main chup is tarah rahunga ki kuchh suna hi nahi....

सोमवार, अप्रैल 09, 2012

चाँद


रूखे आँखों में नींद कहा हो पाती है...
कभी मैं कहता भी नहीं हूँ तो आँखे सब कह जाती है...
मैं अगर तेरी याद में गुम भी अगर हो गया...
तो तेरे अहसासों से ही ये दुनिया महक जाती है...
कभी इन बंद आँखों से तेरा अंदाज़ भी अगर देखा कभी...
सब चीज़े भूल कर भी मुस्कान सब कह जाती है...
तुझे जिस रात मैंने देखा था आसमान में चमकते...
उसे लोग चौदहवी कहते हैं जब तू पूरा चाँद बन जाती है...

रविवार, मार्च 04, 2012

##HomeSick##

yad nahi kab chalne laga main,
yad nahi kab ruk gaya,
kab tere aanchal se chhuta hun maa,
mujhe yaad nahi,
kabhi tujhe rulaya bhi agar,
to khud bhi roya hun ma,
kab tujhe hasaya magar
mujhe yaad nahi,
roj late se ghar aata hun jab,
tera phone kar ke puchhna khana khaya ya nahi,
kabhi tere najdik hone se hi achha sa lagta hai,
kab bura lagta hai 
ye mujhe yaad nahi....

love you maa....

बुधवार, जनवरी 04, 2012

तुम..

कितनी उकेरी पन्ने पर तस्वीर तुम्हार्री,
बनती ही नहीं तस्वीर तुम्हारी,
ऐसा लगता है भगवन का एकलौता प्रयास हो तुम,
एक-एक क्षण पहाड़ बन के बिताती है जिसे पाने को,
वो मेरी मुहब्बत मेरा प्यार हो तुम,
जिसका हल ढूंढ़ नहीं सका मैं, मेरी जिंदगी का वो, 
अनसुलझा सवाल हो तुम,
जो आती है एकलौती ही मेरी जेहन में,
वह खुबसूरत ख्याल हो तुम,
खुदा करे शुक्र करे मेरी किस्मत का,की मैंने तुझे चाहा है,
लाख बार मैं कह तो सकता हूँ दुनिया को की मैं तुम्हे पाना चाहता हूँ,
मेरी बेमकसद जिंदगी की मकसद हो तुम,
जिसे चाहता हूँ बना वो हमकदम हो, वो शख्श हो तुम,
मेरी जिंदगी की बसंती बयार हो तुम,
जिसे कभी नहीं देखा ऐसी बहार हो तुम....   

हाथ का मैल....

एक अमीर अपने मित्र गरीब मित्र से कुछ यूँ बतिया रहे थे,
या यूँ कहिये अपनी रैसियत का डंका बजा रहे थे,
की फ्रिज कार वाशिंग मशीन इत्यादी सब पैसे के खेल हैं,
गरीब जो पहिने था धोती सादी,
बोला आपके पैसे के आदि आदि,
बहुत देखे हैं, बहुत झेले हैं,
आप जो कहते हैं सब पैसे का खेल है,
ये आपकी वाकपटुता हैं,हाथ की सफाई है,
शायद इसीलिए पैसा आपके हाथ का मेल है,  

रविवार, दिसंबर 18, 2011

शब्द

जितना भी मोहब्बत करू, सितम लगता है,
भावनाए शब्दों में पिरोता हु तो भी वहम लगता है,
कभी  होठों से कहता हूँ कभी आँखों से कहता हूँ,
जितनी भी बातें करू तुम्हे कम लगता है,
मैं शब्दों के मायाजाल में उलझाना नहीं चाहता तुम्हे,
सीधी बात करता हूँ तो सरल लगता है ,
तुम्हे मुझे इन निगाहों से जैसे देखते हो,
मैं खुद ही बदला हूँ या तुमने है बदला,वृहद् लगता है,
मैं कही छुप छुप के तुम्हारी खुशियों से जलता भी हूँ तो,
जानना है की तुमने कैसे किया उलझन लगता है,
शुक्र है की मैं इन शब्दों का इस्तेमाल करता हूँ,
मैं कहा हूँ कैसा हूँ सब बयान करता हूँ,
मैं आँखों में छुपे सपनो का हकदार न सही,
मैं तनहा भी रहू तो भीड़ का इस्तकबाल लगता हूँ,
तुम अपनी जिंदगी के रस्ते में हो,
मैं अपनी जिंदगी के रस्ते में हूँ,
कभी कभी मैंने झटके महसूस भी किये,
कभी मुस्कान कभी तबस्सुम इस्तेमाल भी किये,
मैंने झटको में कभी अपना संतुलन नहीं खोया,
शायद इसीलिए मेरे वजूद  खुशनसीब किरदार लगता है,
कभी होठों से कहता हूँ कभी आँखों से कहता हूँ,
जितनी भी बात करू तुम्हे कम लगता है........

बुधवार, नवंबर 09, 2011

पुरानापन....

रात कटी भोर आया...
पर कुछ नयी बात नहीं....
दिन तो वैसे ही बोझिल पर उस सी चैन वाली रात नहीं...
कभी माँ का आँचल कभी पिता की नसीहत....
बस अब एक मैं ही हूँ...
और कोई साथ नहीं....
शब्दों के फेरे में उलझा मन...
पैसों में साँसों उलझ गयी,,....
आती है जाती हैं एक ही रास्ते से पर कभी हुई मुलाकात नहीं....
रूखे-रूखे आसुंओ को 
धुंधली सी रौशनी में 
चमकता देखा तो हीरा समझा..
पर उस पर भी पुरानी चमक......
कोई नयी बात नहीं....
मैं खुद पुराना हूँ कुछ सालों का...
अहसासों से जुदा....
पर उसमे कोई नयी बात नहीं......

रविवार, अक्टूबर 02, 2011

रिश्ते

मैं दूर से लोगो को देखता रहता हूँ, बुरा लगे भी तो न कहता हूँ सिर्फ सहता रहता हूँ ,
मैं अपनों और परायो में भेद नहीं जानता था,
जो मुझे हँस के मिलता उसे अपना मानता था,
एक दिन में मेरे आसुओ ने मुझे सिखाया है,



अकेलापन

बहुत सिद्दत से आपकी दोस्ती का अहसास किया है.
कभी खुद का कभी तुम्हारे दर्द का हिसाब किया है.
मैं रुकता नहीं हूँ पर चल भी नहीं पाता ऐसा क्या किया है जो सब खराब किया है.
कभी मेरे तराजू से मुहब्बत तौल के देखो.
तुम्हारी छोटी सी चीज़ के बदले मैंने क्या क्या किया है.
मैं खुद के अहसासों में दबा भी अगर रहा.
कभी तो समझोगे की क्या दिया था और क्या लिया है.
कभी तो मेरे अहसासों को समझो की मैं खुश रहूँ,
कभी तो मेरे बातो का मतलब निकालो सही,
कभी तो मुझे दोस्त के बराबर समझो,
पर तुम्हे क्या,
तुम तो जीवन का दरिया हो जो बह चला है,
मैं कभी विस्वाश नहीं दिला पता तो भी सही ही होता है,
मैंने जितना तुझे जाना उतना समझ लिया है,


शनिवार, फ़रवरी 05, 2011

tere liye.....

apni tanhaiyo me chaha tujhe is kadar badastur....
kabhi aasun kabhi hasi kabhi tera guroor...
main tanha hi jeeta raha apne khwabo me...
ye tera zikra nahi tha ye tha meri yado ka kasoor....
kabhi tune mere itne najdeek aa kar tha kaha..
main teri hun aur kuchh bhi nahi hai tere siva...
maine apne gamo ko apne daaman me is kadar rakhunga ....
tera gar zikra bhi ho to aasun na sang rakhunga...
mera daaman tere hatho se fisla ya tune chhoda....
main kuchh kah bhi agar sakta par ab na kahunga...
mere garam sanso ki garmi rang layegi....
main zeeta rahun ya maru yahi mujhko jalayegi....
tu apni khushiyo ka na baat bhi paye to....
main khush hi rahunga aur tu khushiya meri zindagi me kabhi to le kar ke aayegi...
main kitna bhi samajhau khud ko in sab baato se....
sach kahta hun k teri yaad mujhe har pal rulayegi...har pal teri yaad mujhe aayegi.....

बुधवार, अक्टूबर 06, 2010

बारिश

कभी आंखे बरसाती हैं,कभी बादल बरसता है,
आज मेरे दिन का हर पल बरसता है,
कभी आँखों  से चुनते थे हम सपना मोहब्बत का,
आज उसी मोहब्बत का हर कतरा बरसता है,
अभी अहसास का दामन तो खाली था मोहब्बत से,
पर आज मेरे सिने से दिल मेंरा सरकता है,
मैं चुपचाप बैठा हूँ तो कमजोर न समझो,
गुस्सा भी गर रहू तो लफ्जों से अपना पन बरसता है,
मैं कही सुन भी नहीं सकता तो बोल भी नहीं सकता,
मैं सब सह तो जाता हूँ पर कभी कही रो नहीं सकता,
मैं आसुओं की चाहत कब तलक सिने में दफनाऊ,
 मैं भी एक इंसा हूँ मेरा भी दिल तरसता है,
तुम कुछ भी समझो मुझे मैं तो सच्चा हूँ,
ये बात लोग नहीं समझते हैं पर मेरा दिल समझता है....
कभी आंखे बरसती हैं, कभी बादल बरसता है,

प्रश्न

प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...