कौन अपना,कौन पराया कुछ भी नज़र नहीं आता है,
साँसों की मद्धम सी आवाज़ भी रेल की सिटी सी सुनाई पड़ती है,
और उस काले घनघोर अँधेरे में रौशनी दिखलाई पड़ती है,
एक अक्स दिखलाई पड़ता है ख़ुशी से मन हर्षता है,
उस रौशनी के टुकड़े को अहसास बनाया जाता है,
और उस शुन्धाले से अक्स को आगाज़ बनाया जाता है,
फिर हमारे मन में एक संतोष सा पैदा होता है,
जैसे गर्भ में माँ के कोई भ्रूण चुपचाप सोता है,
रिश्तो की खिचातानी तब कहाँ दिखलाई पड़ती है,
सारे शोर नहीं सुनते पर माँ सुनाई पड़ती है,
लोगों को अपनी बातों में चंचलता कैसे मिलती है,
एक माँ ही ऐसा वृक्ष है जो सारे ब्रह्माण्ड में मिलती है,
कभी किसी इंसान से जब कोई चिंता टकराती है,
वो माँ-माँ कर चिल्लाता है तो माता राह दिखलाती है,
पर कुछ लोगों की किस्मत में ऐसा चैन नहीं मिलता,
वो माँ माँ तो चिल्लाता है पर कोई जवाब नहीं मिलता,
मैं आसुओं के बादल से चुपचाप बरसाने कहता हूँ,
और धीरे धीरे हौले हौले आगे की ओर चलता हूँ,
मेरे मन की तृष्णा का कोई संसार नहीं होता,
जो माँ से दूर बैठे है उनका कोई घर-बार नहीं होता,
मैं आशाओं की रौशनी खुद में तैयार कर लूँगा,
माँ तुझसे जितना प्यार है कैसे किसी और से कर लूँगा?
तुमने अपने लाल को दूर भेजा है सीखने को मैं ये स्वीकार कर लूँगा,
और आँखों के आगे अँधेरा जब भी दिखलाई मुझे देगा,
कानो को मेरे जब कोई शब्द सुनाई नहीं देगा,
मैं अपने मन की आँखों से एक पल में तुमको ढूंढ निकालूँगा,
और मन ही मन व्यथा कह के तुम से सब यु बतला लूँगा,
और तुम भी अपने मन में आशीष जवाब में देना,
और माता जब भी आँखे बंद करूँ मुझको दिखलाई तुम देना,
पर कैसे अपनी भावनाओ का पूरा व्याख्यान मैं दूंगा?
अपने सारे दुःख दर्द कैसे तुमको बतलाऊंगा?
मैं अपने मन की बातों से यु ही खुद को बहला लूँगा,
और खुद ही अपने समस्या का हल खुद को ही बतला लूँगा,
बस जब भी मिलूँगा तुमसे एक काम मेरा कर देना माँ,
अपने इस छोटे बच्चे को आँचल में छुपा लेना माँ.....