रविवार, मई 24, 2009

अहमियत

कर्कश कौवों की कांव कांव,  शब्दों का कम्पन,
मेरा गाँव..अब आश्वासन देते हैं-जी लो,
वाहनों का शोर गुल,हथौड़ो की ठक-ठक,
कभी बजती कभी रूकती है पर ज़िन्दगी रूकती नहीं हमेशा चलती है,
खाने पकाने की खुशबू, पड़ोसियों के झगडे....निरह मन,विछिप्त बुध्ही,
सब त्यागने को तैयार शरीर....
कभी मेरे दूर वार्तालाप यन्त्र की टिन-टिन,
मेरी दुनिया की शांति भंग करती सी कभी मेरे अकेलेपन की साथी बनती है,
चावल के सुपे से छटने की कला और मेरे दूध वाले का भर्राया गला,
कभी रोटी सी कभी हँसतीं सी मेरे स्वशन उधेड़ती सी,
मैं निष्प्राण अपने छोर dundata हूँ,
पता नहीं कौवे की कर्कश कॉव कॉव भी अच्छी lagti है,
झिन्गूरो की झं-झं भी जीवन में संगीत घोलती है,
आशाएं बनती हैं....मेरे ह्रदय के घावों को सहलाती हैं....
जब मैं अपने
बीस फूट के ...अपना कभी न बन सके ऐसे घर की खिड़की से बाहर झांकता हूँ...
मुझे अपने कोई मायने नहीं दीखते.....
जब मजदूरों को देखता हूँ काम करते बोझा धोते अपना-पन सा लगता है.....
शायद इसलिए की ...
मैं कौवे की कॉव कॉव और मेरे छोटे से गाँव की अहमियत जानता हूँ....
इन्हें अपना मानता हूँ....

कोई टिप्पणी नहीं:

प्रश्न

प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...