सोमवार, अगस्त 25, 2014

पांच सोपान

एक

मूल्य रहित मुस्कान तुम्हारी... हृदय में भरा जो स्नेह है..
मैं मन उछलु, पंख पसारे.. प्रेम लोलुप ये देह है...
आशय तनिक समझाना मुझको.. जो देह्या तुम मेरी हो...
जीवन पथिक भटका मैं हूँ,ये भिक्षा मुझे प्रदेय  है..
मैं मन मचलू बावरा और तुम स्नेह ,उमंग ,उल्लास हो..
तुम स्थिर जल सरिता हो.. मन मेरा बहता नदी नीर है..
तुम चपल सुन्दर वन काया ,मैं आढ़ा टेढ़ा कुछ बन भी न पाया...
मैं तुम्हारी नयनो की काजल को, जब देखा खुद को भ्रमित सा पाया..
तुम जीवन संगिनी सी लगती, मैं इसका अधिकार हूँ..
तनी प्रेम कर लो हम से भी.. अगर कभी मैं स्वीकार हूँ...
जल माछ मैं, स्वपन सा.. तुम आशाओं की वर्षा हो..
मैं निरा भटकता जोगी हूँ.. तुम विद्वानों की चर्चा हो...
तुम सत्य प्रमाण प्रसन्न चित्त लगती...मैं चपल विचार हूँ....
तुम मधुरस उवाचनी.. मैं वीरों की ललकार हूँ...

दो

तुम इतना तनिक समझ लो मुझको... तब विचार कर पाओगी...
तुम अगर जल न रहो तो, अग्नि कैसे नियंत्रित कर पाओगी..
तुम शीतलता मन में रखना, किंचित तब मैं वीर बन पाऊंगा..
तुम जरा सा प्रेम दो मैं विश्व विजय कर आऊंगा...
तुम लोलुप रहोगी मेरे स्नेह में.. तो खाक में ही मिल जाऊंगा...
तुम वीरांगना सा शौर्य दिखाओ तो मैं वीर कहलाऊंगा...
तुम स्नेह आवेशित हो मुझे इतना भी न तंग करो...
मैं जा रहा रण भूमि में तुम ध्यान न मेरा भंग करो...
मैं स्वर्ग से सुन्दर इस धरा का  लाल तभी कहलाऊंगा...
तुम जरा श्रृंगार रस बनो.. मैं वीर रस बन जाऊंगा...
तुम देह परित्याग का न भेद रखो न मोह करो...
मैं रणवीर शुर हूँ... इसमें न संदेह करो...

तीन

ललकार उठा जब रण धरा पर.. शूरवीर  इस काल का...
हे राम बल शक्ति देना, बन के रक्षक इस लाल का..
मैं माँ भारती की सेवा में अब प्राण लुटाने आया हूँ...
अपने माँ के अपमान का मूल्य चुकाने आया हूँ...
मैं सिंह बराबर गर्जन से ये रण धरा डोला दूंगा...
माँ नज़र आप पर कोई उठाये उसे मृदा में मिला दूंगा...

चार

भेज रहा हूँ पत्र तुम्हे रण से, तुमको मेरी प्रिया बताने को...
मैं  शूरवीर बन कर, जो गया था जो विपदा मिटाने को...
मैं तेरे हस्त रेखाओं से जुड़ने का अभिलाषी हूँ..
तू अगर गंगा माँ है.. मैं बनारस, मैं काशी हूँ..
तू चंचल पथ रेणु.. मैं सीधा पथिक गामी हूँ...
तुम सुधा, मेरी क्षुधा मिटाती...मैं बस नाम का हृदय स्वामी हूँ...
जो प्राण बसते है दो देहों में.. उनको एक बनाने को..
कदाचित संघर्ष करना पड़ेगा, प्रेम स्नेह निभाने को...
परन्तु इस बात का आवेग कभी मत लाना..
मैं प्रेम करूँ नयन भर के.. तुम किचिंत कभी न घबराना...

पांच

मैं अंत काल का पत्र ये तुम्हे लिखे जाता हूँ...
इस जन्म का जो रह गया.. विचार किया है पश्चात् निभाना...
मैंने देह माँ भारती की लाज बचाने में दी है..
मेरी इस गरिमा का मुकुट मेरी संतानों को पहनाना....
मैं अश्रु पूरित नहीं हूँ... अपितु प्रसन्नता इस बात की है...
की ये अश्रु टपकते  जो पन्नो पर ..
अब भारती माँ को आज़ाद कर पाने की है...
चलो कलम विराम का भी ये संदेशा आया है...
मुझे मेरे हरी प्रभु ने उनके लोक बुलाया है...
छोड़ रहा देह पर.. श्वास तुम्हे समर्पित है...
कुछ माता का प्रेम है तो  कुछ तुम्हे भी अर्पित है...
तुम भिगोंना न चक्षु दल.. जो कमलों के पुष्प से हैं...
बहुत चंचल थे पर,ज्ञात नहीं क्यों अब चुप से हैं...

मंगलवार, जुलाई 29, 2014

लफ्ज़

कभी खुश रह के भी जो उनको मनाया हमने...
ये तो नज़रों को धोखा था और उन पर आजमाया हमने...
की लिसटते चले तो अब तलक नज़रे क़दमों तक...
बोझिल भी लगे तो क्या खूब कर दिखाया हमने...
तुझे चार बार अपनी रौशनी को बाटने में भले ख़ुशी हो ए नूर!!!
पर खुद ही को जला के, लौ बना के भी क्या पाया हमने....
कभी सोच ग़र लेना भी तो खुश्गर्दी करोगे मुझपर...
मैं सोचूंगा मैं रूठा था और क्या खूब मनाया तुमने...
मेरी अर्थी भी नहीं उठी थी और तुम किनारे बैठे थे...
मैं जल भी नहीं पाया और मेरा श्राद्ध नहाया तुमने...
कभी उठ के मेरे राख भी उड़ ज़ज्ब होंगे तेरी साँसों में...
तो भी खुशनसीबी मेरी की खुदा ने मेरा कुछ तो मिलाया तुम में....


सोमवार, जून 23, 2014

शब्द

मैं रह रह के इस दर्द का अहसास करता हूँ...
खो भले दिया तुझे पर अब भी प्यार करता हूँ...
मैं रुक रुक के अपने आसूं संभाल भी लूँ...
तुझे भूलने का गर ख़याल भी लूँ...
फिर भी मैं एस बात का अहतराम करता हूँ..
खो भले दिया तुझे पर अब भी तुझी से प्यार करता हूँ...

मंगलवार, मई 20, 2014

देश से गन्दगी साफ़ करें

विचारों की भीड़, आशाओं का राग,
बेहद तंग गलियों में बसता अनुराग,
द्वेष, क्षुभा भी परछाई में..
आपस के झगड़ो में लड़ाई में..
हम देश का कुछ तो कल्याण करें...
निसंकोच न्योछावर प्राण करें...
हम गुम न हो त्वचा के रंगों में..
कभी युद्दों में कभी दंगों में...
आओ प्रेम का जाप करें..
हम देश से गन्दगी साफ़ करें...
कदम जम जाने दो..
दूरियाँ मिटाने दो.
कहा सुना सब माफ़ करें...
हम देश से गन्दगी साफ़ करें...
हम रोक टोक के समय प्रवाह में...
झूठे शाब्दिक वाह वाह में...
यूँ समय न बर्बाद करें...
कुछ कार्य करे, प्रयत्न करें..
कुछ मार्ग अपना प्रशस्त करें...
चंद रत्नों में बिकने का..
न ढोंग करें न स्नेह रखे..
निष्ठा अब ही जीवन श्वास करें...
हम देश से गन्दगी साफ़ करें...

शुक्रवार, मई 02, 2014

क्या बदला है अब तक....

कलम रगड़ के शब्द बनाए नहीं जाते...
कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो फिर पाए नहीं जाते...
सोचते सोचते मैं सोच नहीं पाता..
हमेशा दर्द के अहसास ही क्यों समझाए नहीं जाते...
मैं लिखता रहा, कलम चलती रही..
पर अहसास क्यों मुझसे खुल के बताये नहीं जाते??
रहा गर फ़ासला कुछ भी मेरे बेजान बातों का...
मेरे अपने, मेरे सपने,मेरे रिश्ते और नातों का...
मेरे बिस्तर के निचे छिप के ,सुरक्षित से अहसासों का...
मेरे चप्पल में छोटे से छेद के रगड़ने का और चुभने का..
मेरे पैदल चलने पर, गिरने का,संभलने का..
मेरे दिल के दरवाजों से घुसने का, निकलने का...
कभी मन के मनाने और मचलने का...
कभी रोने का बिलखने का और आसूँ बहाने का...
कभी यादों में बैठ कर के अकेले में मुस्कुराने का...
कभी रास्तों पर चलने वालो से हंस के बतियाने का...
कभी अकेले घास पर बैठ कर के गुनगुनाने का..
कभी आँखों में भर के ख्व़ाब अपने अपनों का..
कभी बातों ही बातों में अपने ही उड़ानों का..
कभी चुपचाप बैठ निहारना पानी की लहरों को...
ऐसे अहसास अब कभी दिखाए नहीं जाते...
क्यूँ की इंसानों के ये अहसास..अब मुझ में पाए नहीं जाते...

गुरुवार, अप्रैल 17, 2014

धर्म निरपेक्षता

मैं मन्दिर गया,गुरुद्वारे गया...
पर समझ नहीं आया ये क्यूँ है..
ये धर्म समाज क्यूँ है..ये जात रिवाज क्यूँ है...
मैं इंसान की नगरी का पर ये अहसास क्यूँ हैं....
की जानवर तो ही हैं सब पर, इंसानी विश्वाश क्यूँ है..
अब भी समझ नहीं आता क्यों ये सब बतलाये नहीं जाते..
की ऐसी कोई जगह नहीं है जहां भगवान् पाए नहीं जाते...
विश्वास उजागर रख ,सब राह बना खुद की चले...
जहां भेदभाव और रंग भेद.. इस मुद्दे को उछला चले...
मैं सोच पर सोच बनाने का कोई असर सा रखता हूँ...
मैं किसी धर्म समाज पर, न कोई बुरी नज़र रखता..
न मैं जीवन जीने में कठिनाइयां चाहता हूँ...
मैं इंसान हूँ ,और खुशी का एक छोटा सा अरमान चाहता हूँ...
फिर भी आपको ये छोटे से ख्वाब रास नहीं आते..
बस इतना समझ लो, हर किसी को इस से अहसास नहीं आते...
मैं राख उठा के हवन कूंड की माथे पर भले लगा जाऊं...
मैं टोपी पहनू,पगड़ी पहनू, या नंगे सर ही आऊ..
मैं उसी परम पूज्य शक्ति की ही प्रार्थना करता हूँ..
जिसके आज्ञा बिना कभी कुछ चल नहीं पाते..
और  इंसान हूँ भाषा समझता हूँ ,
हम हैवानियत की बातें अब समझ नहीं पाते...
की ऐसी कोई जात नहीं, कोई जगह नही... जहाँ भगवान पाए नहीं जाते...

गुरुवार, मार्च 13, 2014

एक परी.......

एक परी की चाह में आँखे खुली सी रख ली है...
एक अटूट विश्वाश में बाकि सब धुंधली सी समझ ली है...
एक बार मिल कर भी अब क्या मांग सकता हूँ तुझसे...
कुछ मिले या न मिले दिल में तसल्ली रख ली है....
एक परी की चाह में आँखे खुली सी रख ली है...

खुद के शैशवकाल में.. मैं उसकी राह देख चला...
उसके पर मेरे विश्वाश को फलता फूलता देख चला...
उसके आने की आशा में मैं रात जगा आकाश देख चला...
एक तारा और दो तारे दोनों एक से लगे 
पर वो आई न आई तारो से दोस्ती कर ली है...
एक परी की चाह में आँखे खुली सी कर ली हैं...

मंगलवार, फ़रवरी 18, 2014

गाँव और शहर

सर..
आपके जैसे हमारे गाँव में भेद नहीं होते...
मदद को सुन चेहरे सफ़ेद नहीं होते...
आपसे गरीब ही सही पर रंग हरा है...
आपसे हमारे यहाँ दुकानों के खेत नहीं होते...

सर हम गरीब हैं..
रंग भेद देख नहीं सब काम बने तो रंग चढ़े...
हम बिना बादल के खेत नहीं जो शाम ढले तो बोल चले...
हम गरीब ही सही पर हममे रंग अमीरी का...
हम स्वेत श्याम से रंग सही...
पर हम में है हर रंग जरुरी सा...
सर हम देख के लोगो की आँखों को...
अपनी वेदना बनाते हैं...
आप बड़े बाथरूम के शौक़ीन...
हम तो तालाब में ही नहाते हैं...

सर हम गरीब गाँव वाले हैं..
सर इस बात को समझने में हमे कतई विश्वाश नहीं...
की अयोध्या की नगरी में निवास आपका,क्यों आपको वनवास नहीं...
हम गरीब गाँव वालों के ह्रदय उद्द्वेलित उच्छ्वास रहे....
समझ नहीं आता क्यों आपकी ईटों से बना घर ही आपका सदा निवास रहे....
सर हम गाँव वालों का इक रहस्य बताना चाहूँगा...
आप संग अपनों से दूर रहे... इतना समझाना चाहूँगा...
हम परधर्म भी स्वधर्म बनाया करते हैं...
हम कोई रोये तो जग न रोये...
ये मन में मनाया करते हैं...

सर हम किसान गांववाले हैं...
सर ये खेत जोत के अन्न उगाना हमारा काम है...
आप जिन्हें गन्दा समझे वो हमारा मेहनत हमारा काम है...
ये दो बैलों की जोड़ी का जो साथ बनाया करते हैं...
उन्ही जोड़ी से ही हम अपना घर चलाया करते हैं
सर हम भोले भाले से खेतों को जोता करते हैं...
सर हम रोपा पानी करके पौधों को सींचा करते हैं...
सर राह पे कोई मिल जाए तो हम राह दिखलाते हैं....
अपना रहे पराया रहे
सबको अपना बनाते हैं...
हम पेड़ों के नीचे ही मचान बना सो जाते हैं...
आप से गद्दे तकिये नहीं...
पर ऐसे में भी आराम पाते हैं...

सर हम गरीब गाँव वाले हैं...
हममे सभ्यता उल्लास नहीं...
पर गाँव में कोई कोना ऐसा नहीं जहां देव निवास नहीं...
हम खेतों की क्यारी में ही जीवन बिताए जाते हैं...
आप तो ऐसे पैसों से ही शहर बनाया करते हैं...
हम सुख चैन अपने खलिहानों में पा जाते हैं...
आप सुख की तलाश में ही सारा जीवन बिताते हैं...

सर हम गरीब गाँव वाले हैं...
हमे आपस ज्ञान नहीं...
जीवित हैं तो करते हैं...
हमे इस पर अभिमान नहीं...
हम पौधों में पेड़ो में ही आशाएं बाँधा करते हैं...
हम छोटे से छप्पर में ही सत-जीवन साधा करते है..
सर हम गरीब गाँव वालों से सिख सको तो सिख लेना...
सब जीवन क्षण भंगुर... जीवन यही खुशी से जी लेना..

बुधवार, जनवरी 22, 2014

वो बचपन हुआ करता था!!

थिरकते नन्हे पैरों पर बंधे काले जूतों के डोरे,
कंधे पर खुशिया थामे नन्हे बस्ते….
रास्तों के गड्ढों को पैरों से छू छलकाना..
और रास्तों का काटना हंसते-हंसते...
वो बचपन हुआ करता था.....

उड़ती तितिलियाँ जब हमे उड़ा ले जाती,
घास पर किसी कोने में बैठ कर इठलाती,
जब सायकल के निकले टायर की रेस हुआ करती...
वो बचपन हुआ करता था....

जब कंचों का, गेंदों का,खेल हुआ करता था...
जब करेंसी भी अपना पेंसिल हुआ करता था...
जब ऊँचे-ऊँचे टीलों से पानी पर पत्थर उछलाया करते थे...
जब बारिश के नालों में हम नाव बहाया करते थे....
जब झगड़ो और लड़ाई की कोई बात समझ नहीं आती थी...
जब गोद में छुपा कर दादी कहानी बताया करती थी....
जब छोटी से बातें भी खुश कर जाया करती थी...
और थोड़ी सी डांट से ही आँखें भर आया करती थी...
वो बचपन हुआ करता था....

जब पापा की दुलार का हिसाब नहीं लगाया जाता था...
जब आधी  चॉकलेट दे कर के रूठों को मनाया जाता था....
जब गुस्सा खुद की दिखाने को हम चादर में छुप जाते थे....
जब माँ का आंचल पकड़ के हम उनकी गोद में सो जाते थे....
जब प्यारी सी मुस्कान से ही हम दोस्त बनाया करते थे...
जब भैया की जूठी चेविंग गम बंटाया करते थे....
जब दीदी की अमरुद को छीन के हम खा जाते थे...
भैया की साइकिल पर जब दौड़ के हम चढ़ जाते थे....
जब गर्मी के मौसम में छुट्टी मनाई जाती थी....
जब बगल की बागों से आम चुराई जाती थी...
जब दौड़ भाग करने को ही खेल बुलाया जाता था....
मम्मी के लाख चिल्लाने पर भी, बारिश में नहाया जाता था....
वो बचपन हुआ करता था...

जब किसी की बात भी खुद पर एक दुनिया सी लगती थी....
जब कोई पुतली भी प्यारी गुडिया सी लगती थी...
जब गुड्डे गुडियों की शादी का खूब तमाशा होता था...
जब दीवाली का मतलब  पटाखे और बताशा होता था...
जब होली हफ्ते भर पहले ही आ जाती थी...
वो बचपन हुआ करता था.....

जब एक कोने में दिल के ये सोच उठाता हूँ...
चुप चाप ये समझ जाता हूँ, अब बड़े होने की कोई बात नहीं...
बस ये समझ में नहीं आता....
ये बदलापन क्यों है? क्यों बचपन वाली सौगात नहीं..??



मंगलवार, दिसंबर 31, 2013

प्रार्थना

आज लाज बचा ले तू मेरी ए भगवान, रूद्र रक्ष,सर्व दक्ष ए महान, 
आस्था कि डोर पे छोडा तो था सम्बन्ध मैंने,तेरी ही कृपा का रोना अब रो रहा इंसान, 
हर एक बार धरा पर कष्ट जब अपहार हुआ , रौशनी के साथ अँधेरा विकार हुआ, 
शब्द यन्त्र , वेद जब बाण बने, फिर से आप जनम ले संसार के प्राण बने,
आज फिर भक्तों का तेरे गिर रहा सम्मान,
आज लाज बचा ले तू मेरी ए भगवान,
छिन्न भिन्न जब विश्वाश हुआ, मुझे अकेले ही जीना स्वीकार हुआ,
बंधन रहे न ,न बाँध रहे ,तन जीवित मन निष्प्राण रहे,
तब आके मेरे जीवन में तुम विश्वास बो देना,
लेना तो मैं चाहूं बहुत पर जो तुम देना चाहो वो देना,
ताकि जीवन रहे चलायमान,
आज लाज बचा ले तू मेरी ए भगवान, रूद्र रक्ष,सर्व दक्ष ए महान,

सोमवार, दिसंबर 30, 2013

क्या कहा तूने?

रफ्ता रफ्ता बिखरते हुए, अच्छे नहीं लगते हम संभलते हुए,
ये रिश्तों समाजों की चार दिवारिया...कभी बनते कभी बिगड़ते हुए..
इसमें मज़ा नहीं की हमेशा मिल के रहे सब, कभी मज़ा भी होता है झगड़ते हुए...
मेरे अकेलेपन में बंधा मैं शोर कर रहा, हर रोज हर शै पूरजोर कर रहा...
रास्तों के संभलने की बात न करो....रुके हुए जो अच्छे हैं,अच्छे नहीं चलते हुए...
जिंदगी का मकसद मकबूल सा रहा...दिया जो दर्द तुझे तो खुद को भी कबूल सा रहा...
आँखों की बनावट से गिलेपन का क्या लेना देना....मैं देखा भी उन्हें तो बबूल सा रहा....
काटों काँटों में चुनता जो विष भरा अमृत, मैं फूल भी बना तो शूल सा रहा....
जो थमते बोलते ही चले हैं जो जबान के घोड़े,अब नहीं लगते भले वो दौड़ते हुए...  
रहते रहते कब रास आये वो, कभी जब रूठे तो उन्हें मनाये वो,
मेरे अहसास मेरे सुरंग है खुद के,रहते हैं एंठे और इतराये वो....
भीषण गर्मी की बातें बीती सी लगे, पसीने से भरे इस शरीर को...
कोई तो आये और ठंडक लाये वो...
फिर भी कैसी भी हवा हो जो छुए मुझे, 
जिन्हें बहना है बहे, अच्छे होंगे वो बहते हुए...

सोमवार, दिसंबर 02, 2013

उपादान

रक्त पासा पलट रहा है फिर एक बार देख लो....
वक़्त अब बदल रहा है फिर एक बार देख लो....
कल तक जो चुप्पी बांधे सुनते थे सच और झूठ हमसे...
वही गलत हमे अब बोल रहा है फिर एक बार देख लो...
सींच-सींच के पसीना जिन्हें हमने फुला-फलाया है....
आज वही रक्त चुसता है फिर एक बार देख लो....
देखे-दिखावे सब रहे, बन-छलावे सब रहे...
आसमान से अब रक्त बरसता फिर एक बार देख लो....
मेनका की त्याग वेदना से तडपता एक विश्वामित्र फिर...
तप भंग कर के रोता बिलखता फिर एक बार देख लो....
रह चुके है क्षक्त जिनके देह विराट पर.....
आज वही खुद को कुरेदता सम्राट देख लो...
उस अमन की आशाओं ने जिसने आकाश चीर दिया...
आज खुद को जयंत बोल जो सीधा खड़ा....
और सूर्य की रश्मि से खार खाया देख लो....
समझ जाते अगर ए प्रदीप्त लौ तुम इस तत्त्व को....
तो ये कहने से प्रथम कहते फिर एक बार देख लो.....


बुधवार, नवंबर 13, 2013

मतिभ्रम

कुछ वक़्त निकाल के अगर कुछ और किया होता...
अपनी मेहनत का कही जिक्र किया होता...
तो आज ये नश्लों के भेष में लड़ने का ढोंग,
जहां में कहाँ किसी और ने किया होता...
मैं कारवां और काफिलों का तलबगार नहीं....
अकेला होता खुद,तो सब पुरज़ोर किया होता...
आँखों के तराशने से बनने वाली कोई हिदायत नहीं मैं....
की कही नहीं भी रहा, फिर भी तुम्हे दिख गया होता....
चील के चिल्लाने का शोक नहीं मनाओ...
आवाज़ नीची करो और शौक में गुनगुनाओ...
गाने की आदत हर शै को,औरतों की है...
सुधार लो खुद को की गाना छोड़ दो,
अगर जानता भगवान ऐसा करोगे तो,
ये देह किसी और को दिया होता...

बुधवार, सितंबर 25, 2013

लोक वापसी मां प्रकृति की...

चल लौट चले अपने लोक, अब रहने को यहाँ छाँव नहीं....
ये पत्थरों से बना शहर है,इंसानों का गाँव नहीं...
चलते जहाँ रस्ते हैं , रुकते इंसान बसते हैं...
चैन भरी हुई साँसों को भी यहाँ ,मिल पाता कही विश्राम नहीं...

चल लौट चले अपने लोक, अब रहने को यहाँ छाँव नहीं...
ये पत्थरों से बना शहर है,इंसानों का गाँव नहीं...


सीमेंट के बने घरौंदों में,जहाँ सब आशाओं के अंडे सेते हैं...
जहां पंछी उड़े या न उड़े पर, पंख लूट ही लेते हैं..
जहाँ आँखों की रौशनी का खुल्ला व्यापार होता है...
जहां विष्णु तो नहीं पूजे जाते पर, लक्ष्मी का सत्कार होता है...
जहां राई के पहाड़ो पर निशाने लगाये जाते हैं...
जहाँ हर हरकत पर लाखों दांव लगाये जाते हैं...
पर मैं ऐसी दुनिया का हूँ, जहां द्वेष-रंग- धिक्कार नहीं...


चल लौट चले अपने लोक, अब रहने को यहाँ छाँव नहीं...
ये पत्थरों से बना शहर है,इंसानों का गाँव नहीं...

कैसे रहना उस लोक में जहाँ, आपस में अनुराग नहीं..
जहां सारे संसारी पलते हैं, किंचित कही वैराग्य नहीं..
जहाँ मट्टी की सोंधी खुशबु नहीं, हरियाली का प्रेम नहीं...
जहां भावना रूपी पौधे को, सींचने कुछ सामान  नहीं...
जहां दूषण भले बड़े सारे, स्वच्छता का नाम नहीं...
ऐसे ही लोक में क्या रहना....

चल लौट चले अपने लोक, अब रहने को यहाँ छाँव नहीं...
ये पत्थरों से बना शहर है,इंसानों का गाँव नहीं...

पेड़ो के जहां पंक्ति न हो, अधिकार पाने की शक्ति न हो,
जहाँ आशाओं के पंखो को ,छेड़ के सब तोड़ डालते हों,
जहां सच्चाई छुपा दिल में ,झूठ का भरम पालते हों..
ऐसे लोक में क्या रहना, जहां कही चैन- आराम नहीं..
जहां खलनायक बड़े सारे, पर नायक कोई इंसान नहीं..
ऐसे लोक में क्या रहना..

चल लौट चले अपने लोक, अब रहने को यहाँ छाँव नहीं...
ये पत्थरों से बना शहर है,इंसानों का गाँव नहीं...

गुरुवार, सितंबर 19, 2013

हमारा प्यारा भारत देश

  कल-कल करती नदिया,ह्रदय में, भाषा में प्रेम का समावेश,
एकलौता,संस्कारित,सुवेष,यही है हमारा प्यारा भारत देश ,
 जहां डाल डाल पर पक्षी करते क्रुन्दन और देते हरयाली का सन्देश,
 हरित क्रांति की जन्मभूमि,देवो को मानते लोग जहा सर्वेश, 
हमारा यही है हमारा प्यारा भारत देश।।

नहीं पता मुझे तुम क्या हो...

मुझे आँखों में भरने की कोशिश न करो, मैं घना तो हूँ ही, बड़ा बहुत हूँ...
कभी पलके उठा के देख भर लेना, मैं निकला अकेले में भी तो तुझ सा बहुत हूँ...
कभी मैं छू जाऊ तो सिहरन तो होगी ही,गर चूम जाऊ तो ठंडक तो होगी ही...
बान्हे उठा के इस्तकबाल कर लेना, मैं साँस भरने भर को हवा बहुत हूँ...
रुक्सारों पर जब जब ले आओगी कोई हया तुम गुलशन सी,
उडते आँचल की लहरों में सागर सा दम लिए,
मैं छुप के देख लूँगा तुम्हारी अंगडाईयां हवा में,
मरते हैं सब लिए मौसम की ये रुसवाईयां,
पर तुम्हे देखने को मैं तो जिया बहुत हूँ....


दूर चलते कदमो से बह रहे थे जब लहू, डूबते सूरज की रौशनी से जमीन लथ-पथ सी,
किसी बहते हुए आवाजो से मिली जो मदद, लगती थी तुम हर कही खडी सी,
मैं अकेला ही तुम में यु गूम सा रहा, कुछ पता चल भी गया तो पता न चला,
थकते कंधो पे खुशियों की माला लिए, घिसटता रहा और डगमगाता रहा,
मैंने सोचा की हाथो में ले लू मदद की छड़ी,
पर लगा अब चल सकने को मैं अकेला ही बहुत हूँ,
कभी संभाल लेना गर तू मैं तुमको ये ख़ुशी,
मैं देख के तुमको तो जिया, पर जिया बहुत हूँ,

मेरे लफ्जों में लोगो को अन-बन लगे, तुझ सा रूठू और मनाने को जीवन लगे,
मैं चाह में मुहब्बत बना जाऊंगा, मैं हवा हूँ हवा.. ये बता जाऊंगा...
मैं किसकी हाथो में दे दूंगा ये ज़मीन, चुपके से तेरे कानो में फुसफुसा जाऊंगा,
तू मस्ती से अपने बान्हे फैलाये हुए, मना लेना जो है रूठे और घबराये हुए,
मैं यु ही रह गया तो ये कह जाऊंगा, मैं अकेला कहा और कब जाऊंगा,
तुझे हर ख़त मेरे मिलते रहेंगे पर, मैं पढ़ा तो कम पर लिखा बहुत हूँ.....





रविवार, जुलाई 21, 2013

कुछ पंक्तियाँ

हमे अहसास भी नहीं हुआ कब करीब हुए हम.. कब इन आँखों में मुहब्बत बस गयी....
कब सज़दा किया, कब रहमत हुयी...कब बिना कुछ बोले सब समझ के हंस गयी....



अभी रात बची है आँखों में...सुबह होने को तो उजाला लगता है...और कुछ भी देखू कभी भी मैं सोता भी हूँ तो जागना लगता है 




हमे वाह वहियो का शौक नहीं...शौक किसी को हंसाने का है...मैं जागता हूँ की सोता हूँ....फ़र्क सिर्फ बहाने का है....





 ईमान धरम की बात न करो...बातें अक्सर रह जाती है....कर्म करो और आगे बढ़ो,ये कर्म ही यहाँ बस रह जाती है...




 उन्हें बेरुखियों में मनाया भी मैंने....कुछ खोया भी अगर कुछ पाया भी मैंने....
ज़िन्दगी तलक रोता रहू किस तरह से और क्यों मैं...अगर आगे बढ़ भी गया तो कमाया क्या मैंने...


शुक्रवार, मई 03, 2013

अस्त व्यस्त

आ तो जाएगी हर शै की एक शब आखिर ,पर हम हर हाल में तुम से

मिला करेंगे।।।।।


एक राह में कई पथिक मिले शाह .... बस तकलीफ यही थी की हम एक


अकेले से ही रह गये…


हमे कोई अपना मिला की मैं खुद का भी अपना न था ..ये बात समझते


समझते कुछ देर हो गयी ...



मैं रुक के एक बार मुड़ मुड़ के देखा भी कर लिया करता था ...बस तक्लिफ्फ़


मेरे गर्दन को बड़ी ज्यादा रहि….


शुक्रवार, अप्रैल 26, 2013

भटकते रस्ते

रास्ता रास्ता संवर जायेगा , जो बिगड़ा है वो सुधर जायेगा,
तेरे भरोसे अगर बैठा रहा मैं किस्मत , जो बनाया था मैंने वो भी बिखर जायेगा ,
मेरे शब्दों का एक संसार मेरे भीतर है, कुछ जो बोल तो वो भी निकल आएगा,



मैं शुरुवातो की तकलीफ़ो के दरम्यान दब न जाऊ,
मैं अपने ख्यालो अपने ख्वाबो में बह न जाऊ ,
कही ऐसा न हो कुछ मेरे साथ की,
की मैं बोलू भी कुछ तो भी कह न पाउ,
तू चुप रह के भी मेरे शब्दों का जवाब दे ,
ऐसे मैं कहा से शब्द लाऊ,


रह रह के मैंने ये कहा है दिल से के रस्ते भले न हो मेरे सीधे, पर हर सफ़र की मंजिल हुआ करती है


बिखर बिखर के समेटो कब तक , की जिंदगी भी तो रेत ही है ...

तुम्हारे आने पर मैं कुछ कह नहीं पाया,की मैं सुन नहीं सकता और देख नहीं पाया ,
तुम कुछ बोल तो दो मुझे अपने इन आँखों से ,वो मैं समझ भी लूँ जो तू समझा न पाया।।।।

शुक्रवार, मार्च 08, 2013

झूठे-मूठे

झूठे -मूठे रिश्ते बनते बिगड़ते रिश्ते , है भी की नहीं भी पता नहीं ,
मैं ढूंढ़ता रहता हूँ ,
इन सूरज की किरणों में , कहाँ   रौशनी छुपी है कहाँ  अँधेरा ,
मैं ढूंढता रहता हूँ 
झूठे -मूठे सपनो में मैं खुद को बड़ा बनाता हूँ ,दुसरो को छोटा देख के ,
क्या पाता हूँ ,मैं ढूंढता रहता हूँ ,
टेढ़े मेढ़े रास्ते में धुप जो होती है ,खुद को किसी तरह बचाने ,
एक वृक्ष की छावं ,मैं ढूंढता रहता हूँ 
झूठे -मूठे वादों को ,उल्टे -सीधे इरादों को  ,
कैसे शब्दों में बांधू ,कैसे कविता कविता बनाऊ ,
कैसे उलझने सुलझाऊ ,कैसे दूर वालो को पास लाऊ ,
हज़ार बहाने ,मैं ढूंढता रहता हूँ ,

प्रश्न

प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...