रफ्ता रफ्ता बिखरते हुए, अच्छे नहीं लगते हम संभलते हुए,
ये रिश्तों समाजों की चार दिवारिया...कभी बनते कभी बिगड़ते हुए..
इसमें मज़ा नहीं की हमेशा मिल के रहे सब, कभी मज़ा भी होता है झगड़ते हुए...
मेरे अकेलेपन में बंधा मैं शोर कर रहा, हर रोज हर शै पूरजोर कर रहा...
रास्तों के संभलने की बात न करो....रुके हुए जो अच्छे हैं,अच्छे नहीं चलते हुए...
जिंदगी का मकसद मकबूल सा रहा...दिया जो दर्द तुझे तो खुद को भी कबूल सा रहा...
आँखों की बनावट से गिलेपन का क्या लेना देना....मैं देखा भी उन्हें तो बबूल सा रहा....
काटों काँटों में चुनता जो विष भरा अमृत, मैं फूल भी बना तो शूल सा रहा....
जो थमते बोलते ही चले हैं जो जबान के घोड़े,अब नहीं लगते भले वो दौड़ते हुए...
रहते रहते कब रास आये वो, कभी जब रूठे तो उन्हें मनाये वो,
मेरे अहसास मेरे सुरंग है खुद के,रहते हैं एंठे और इतराये वो....
भीषण गर्मी की बातें बीती सी लगे, पसीने से भरे इस शरीर को...
कोई तो आये और ठंडक लाये वो...
फिर भी कैसी भी हवा हो जो छुए मुझे,
जिन्हें बहना है बहे, अच्छे होंगे वो बहते हुए...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें