मंगलवार, दिसंबर 31, 2013

प्रार्थना

आज लाज बचा ले तू मेरी ए भगवान, रूद्र रक्ष,सर्व दक्ष ए महान, 
आस्था कि डोर पे छोडा तो था सम्बन्ध मैंने,तेरी ही कृपा का रोना अब रो रहा इंसान, 
हर एक बार धरा पर कष्ट जब अपहार हुआ , रौशनी के साथ अँधेरा विकार हुआ, 
शब्द यन्त्र , वेद जब बाण बने, फिर से आप जनम ले संसार के प्राण बने,
आज फिर भक्तों का तेरे गिर रहा सम्मान,
आज लाज बचा ले तू मेरी ए भगवान,
छिन्न भिन्न जब विश्वाश हुआ, मुझे अकेले ही जीना स्वीकार हुआ,
बंधन रहे न ,न बाँध रहे ,तन जीवित मन निष्प्राण रहे,
तब आके मेरे जीवन में तुम विश्वास बो देना,
लेना तो मैं चाहूं बहुत पर जो तुम देना चाहो वो देना,
ताकि जीवन रहे चलायमान,
आज लाज बचा ले तू मेरी ए भगवान, रूद्र रक्ष,सर्व दक्ष ए महान,

कोई टिप्पणी नहीं:

प्रश्न

प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...