एक
मूल्य रहित मुस्कान तुम्हारी... हृदय में भरा जो स्नेह है..
मैं मन उछलु, पंख पसारे.. प्रेम लोलुप ये देह है...
आशय तनिक समझाना मुझको.. जो देह्या तुम मेरी हो...
जीवन पथिक भटका मैं हूँ,ये भिक्षा मुझे प्रदेय है..
मैं मन मचलू बावरा और तुम स्नेह ,उमंग ,उल्लास हो..
तुम स्थिर जल सरिता हो.. मन मेरा बहता नदी नीर है..
तुम चपल सुन्दर वन काया ,मैं आढ़ा टेढ़ा कुछ बन भी न पाया...
मैं तुम्हारी नयनो की काजल को, जब देखा खुद को भ्रमित सा पाया..
तुम जीवन संगिनी सी लगती, मैं इसका अधिकार हूँ..
तनी प्रेम कर लो हम से भी.. अगर कभी मैं स्वीकार हूँ...
जल माछ मैं, स्वपन सा.. तुम आशाओं की वर्षा हो..
मैं निरा भटकता जोगी हूँ.. तुम विद्वानों की चर्चा हो...
तुम सत्य प्रमाण प्रसन्न चित्त लगती...मैं चपल विचार हूँ....
तुम मधुरस उवाचनी.. मैं वीरों की ललकार हूँ...
दो
तुम इतना तनिक समझ लो मुझको... तब विचार कर पाओगी...
तुम अगर जल न रहो तो, अग्नि कैसे नियंत्रित कर पाओगी..
तुम शीतलता मन में रखना, किंचित तब मैं वीर बन पाऊंगा..
तुम जरा सा प्रेम दो मैं विश्व विजय कर आऊंगा...
तुम लोलुप रहोगी मेरे स्नेह में.. तो खाक में ही मिल जाऊंगा...
तुम वीरांगना सा शौर्य दिखाओ तो मैं वीर कहलाऊंगा...
तुम स्नेह आवेशित हो मुझे इतना भी न तंग करो...
मैं जा रहा रण भूमि में तुम ध्यान न मेरा भंग करो...
मैं स्वर्ग से सुन्दर इस धरा का लाल तभी कहलाऊंगा...
तुम जरा श्रृंगार रस बनो.. मैं वीर रस बन जाऊंगा...
तुम देह परित्याग का न भेद रखो न मोह करो...
मैं रणवीर शुर हूँ... इसमें न संदेह करो...
तीन
ललकार उठा जब रण धरा पर.. शूरवीर इस काल का...
हे राम बल शक्ति देना, बन के रक्षक इस लाल का..
मैं माँ भारती की सेवा में अब प्राण लुटाने आया हूँ...
अपने माँ के अपमान का मूल्य चुकाने आया हूँ...
मैं सिंह बराबर गर्जन से ये रण धरा डोला दूंगा...
माँ नज़र आप पर कोई उठाये उसे मृदा में मिला दूंगा...
चार
भेज रहा हूँ पत्र तुम्हे रण से, तुमको मेरी प्रिया बताने को...
मैं शूरवीर बन कर, जो गया था जो विपदा मिटाने को...
मैं तेरे हस्त रेखाओं से जुड़ने का अभिलाषी हूँ..
तू अगर गंगा माँ है.. मैं बनारस, मैं काशी हूँ..
तू चंचल पथ रेणु.. मैं सीधा पथिक गामी हूँ...
तुम सुधा, मेरी क्षुधा मिटाती...मैं बस नाम का हृदय स्वामी हूँ...
जो प्राण बसते है दो देहों में.. उनको एक बनाने को..
कदाचित संघर्ष करना पड़ेगा, प्रेम स्नेह निभाने को...
परन्तु इस बात का आवेग कभी मत लाना..
मैं प्रेम करूँ नयन भर के.. तुम किचिंत कभी न घबराना...
पांच
मैं अंत काल का पत्र ये तुम्हे लिखे जाता हूँ...
इस जन्म का जो रह गया.. विचार किया है पश्चात् निभाना...
मैंने देह माँ भारती की लाज बचाने में दी है..
मेरी इस गरिमा का मुकुट मेरी संतानों को पहनाना....
मैं अश्रु पूरित नहीं हूँ... अपितु प्रसन्नता इस बात की है...
की ये अश्रु टपकते जो पन्नो पर ..
अब भारती माँ को आज़ाद कर पाने की है...
चलो कलम विराम का भी ये संदेशा आया है...
मुझे मेरे हरी प्रभु ने उनके लोक बुलाया है...
छोड़ रहा देह पर.. श्वास तुम्हे समर्पित है...
कुछ माता का प्रेम है तो कुछ तुम्हे भी अर्पित है...
तुम भिगोंना न चक्षु दल.. जो कमलों के पुष्प से हैं...
बहुत चंचल थे पर,ज्ञात नहीं क्यों अब चुप से हैं...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें