शुक्रवार, मई 02, 2014

क्या बदला है अब तक....

कलम रगड़ के शब्द बनाए नहीं जाते...
कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो फिर पाए नहीं जाते...
सोचते सोचते मैं सोच नहीं पाता..
हमेशा दर्द के अहसास ही क्यों समझाए नहीं जाते...
मैं लिखता रहा, कलम चलती रही..
पर अहसास क्यों मुझसे खुल के बताये नहीं जाते??
रहा गर फ़ासला कुछ भी मेरे बेजान बातों का...
मेरे अपने, मेरे सपने,मेरे रिश्ते और नातों का...
मेरे बिस्तर के निचे छिप के ,सुरक्षित से अहसासों का...
मेरे चप्पल में छोटे से छेद के रगड़ने का और चुभने का..
मेरे पैदल चलने पर, गिरने का,संभलने का..
मेरे दिल के दरवाजों से घुसने का, निकलने का...
कभी मन के मनाने और मचलने का...
कभी रोने का बिलखने का और आसूँ बहाने का...
कभी यादों में बैठ कर के अकेले में मुस्कुराने का...
कभी रास्तों पर चलने वालो से हंस के बतियाने का...
कभी अकेले घास पर बैठ कर के गुनगुनाने का..
कभी आँखों में भर के ख्व़ाब अपने अपनों का..
कभी बातों ही बातों में अपने ही उड़ानों का..
कभी चुपचाप बैठ निहारना पानी की लहरों को...
ऐसे अहसास अब कभी दिखाए नहीं जाते...
क्यूँ की इंसानों के ये अहसास..अब मुझ में पाए नहीं जाते...

कोई टिप्पणी नहीं:

प्रश्न

प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...