ये कुछ नहीं मेरे अजीब अहसास हैं जिन्हें मैं शब्दों में पिरोता हूँ, भावनाए बनता हूँ, लिखता हूँ, गुनगुनाता हूँ,मैं उम्मीद करता हूँ आप सब को भी पसन्द आएगा..अपने सुझाव मुझे कमेंट्स में लिखें और कृपया सब्सक्राइब करें..... साधुवाद सहित
बुधवार, अक्टूबर 18, 2017
मंगलवार, अक्टूबर 10, 2017
रविवार, अक्टूबर 08, 2017
गुरुवार, अगस्त 17, 2017
पिंड दान
कितना छुपूं, इन अलमारियों के पीछे के अंधेरों में, थक जाता हूँ जब शाम होती है,
सलाह के बाजुओं पर जब मैं कंधे रखता हूँ, चिरमिराती महँगाइयों से आंखें भर आती हैं,
मैं छिपे नज़रों से उनका बदन नोंचता हूँ,
इस उम्मीद में कई सौ के नोट का कलर कभी गहरा हो, उसकी बंडलों जितना,
और उसके रंगों का मोटापन मेरे आशाओं के पतले चादर के ऊपर थोड़ा सा फैले,
ताकि मेरे गरीबी में ठंड से सुलगते बदन को,
थोड़ी की गर्मी की राहत मिले,
सन्नाटे की चीरती आवाज़ उसके गले मे फंस जाती है कभी कभी,
शायद मेरे मजबूरी के चीखने से थोड़ा सहम जाती है,
मैं लिखता हूँ पढता हूँ कई पन्ने अपने लिखी कहानियों के,
फिर फाड़ के फेंक डालता हूँ,
क्यों कि हुनर अब पैसो तले दबा सा दिखता है,
जब मैं पन्नो के ओट में से अलमारी के नीचे छुपे अंधेरे में बातों का दीपक जला रौशनी करता हूँ,
शायद अब बातों का बनाना और खुले का नहाना दोनों करना होगा,
चन्द लोग घूरेंगे, मेरे फटते कपड़े और चरमराई सी देह पर तरस खाते,
पर विचारों की कमजोरी का उससे क्या लेना देना,
बस उस अलमारी के अंधेरे कोने में डरा सा दुबका सा मैं,
अपने अंतिम संस्कार के लिए अपनी अस्थियां त्याग रहा होऊंगा,
अर्थ और स्वार्थ मेरे डरते छिपते देह से सुख चुके होंगे,
और भावनाओं का पिंड दान करने मेरे रिश्तेदार अपने हाथों से भात के गोले बना रहे होंगे।।
शहंशाह गुप्ता "विराट"
सोमवार, जून 05, 2017
सबलता
रुको जरा मुझे समय लगेगा अपने आप तक आने को,
दूर इतना जो निकल गया स्वयं से, वापस पास स्वयं को पाने को,
व्यथा रहे, दुःख रहे, या कोई संवेदना हो,
कोई रहे कुछ कहे,हृदय विदित अथाह वेदना हो,
कदाचित मुझे समय लगेगा, अपने आप को संभालने को,
तुम न रखना हृदय वीदीर्ण, तुम संबल हृदय रखना,
कुछ स्वयं से रूठ कर के, कुछ जरा विचार करना,
ये सामाजिक उहापोह, ये विचार मीमांसा है
ये मोह पाश, ये छल प्राण का , ये झूठी अभिलाषा है,
ये एक बासी सी सोच है और ये कुटिल विचार है,
सत्य असत्य का प्रिये ,ये एक अमिट माया जाल है,
ये सांसारिक भेदभाव का एक तात्कालिक प्रयास है,
तुम भेद जरा समझ लेना, जरा खुद को सबल करना,
ये जुड़ना बिछड़ना लगा रहेगा, तुम खुद को अचल रखना,
तुम अपने अंगद का पैर न हिलने देना,
अपने वैचारिक मतभेद में प्रेम न कम होने देना,
तुम न भयभीत रहना किसी वास से , न किसी उच्छवास से,
ये हृदय का भेद है, तुम बलिष्ठ रह स्वयं को न डिगने देना।।
मंगलवार, मार्च 28, 2017
बुधवार, मार्च 22, 2017
बुधवार, अक्टूबर 12, 2016
किंचित कुछ तुम्हे मैं कह पाता
एक आश जरा दिल में छुपी
तू लम्हा लम्हा ताड़ गया,
मैं फंसा रहा बेबसी में,
तू बात सगरी फाँप गया,
तू शब्द बा शब्द न जा जरा,
तू मेरा विघ्न पहचान जरा,
मैं आशाओं का सागर हूँ,
तू मोह अपना जान जरा,
तू आँखों में ही छटा है,
तू मैं में बस सा जाता है,
तू इक बार जान जरा,
कोई सम विषम मान जरा,
मेरे मल में नहीं कोई मैला है,
जो पाया था वो त्यागा है,
ये हैं इके चक्रव्यूह,
सब फंसन्ते हैं, कौन भागा है?
एक साख तो तेरी मेरी है,
ये दुनिया में बहुतेरी है,
तू संग मेरे चल मान जरा,
दीपक की लौ का विधान जरा,
समझ तो ले तू जान तो ले...
मेरे आदर को क्यों अपमान तू ले?
एक चरण पादुका सा जीवन,
तू उसको क्यों अभिमान सा ले??
एक व्यवहारिकता पानी है...
जहा छल और कपट सब बेमानी है,
तू मेरा ही एक नाम है और,
इसका मतलब पहचान जरा,
न अस्तित्ब को तू विच्छेदित कर,
इसका कोई अनुमोल नहीं,
ये जीवन वृहद् है यज्ञशाला,
इसका कोई भी मोल नहीं,
तू संग में मेरे यूँ घुल जाए,
कुछ ऐसा कर विचार जरा,
और मैं भावनाओं का कैदी हूँ,
उसका भी कर कुछ संम्मान जरा।।।।
शुक्रवार, सितंबर 23, 2016
शब्द शुरू फिर
एक रात फिर गुजारी आँखों में, कुछ दर्द उभर के आया है,
सीलन भरे कपड़ो में फिर याद का फफूंद आया है,
कुछ उठी है फिर ये बदबू सी, थोड़ी कड़वे अहसास के साथ,
कुछ राह में मेरे बिछड़ गए, जो थे मेरे जज्बात के साथ।।
शनिवार, सितंबर 10, 2016
गुरुवार, सितंबर 01, 2016
गुरुवार, अगस्त 18, 2016
शनिवार, जून 18, 2016
चंद शेर
Tu chup rah ya koi shikwa hi kar le...
Ye raah e mohabbat hai chalte hi rahenge hum..
तुम जो बात करोगी इल्जाम की तो इतना समझ लेना,
की लोगो के कान खुले हैं तो दुनीया में मुंह बहुत हैं...
मेरे बदनामी का कोई दर नहीं है,
ये मेरा दिल है किसी का घर नहीं है,
कौन बसता है मेरी जागीर पर मेरा पयाम है,
मेरे खुद की ये जद्दोजहद है ये, कुछ और नहीं है
मेरी बेहद मोहब्बत को कोई इल्जाम न दो,
थोडा तो रहम करो ऐसा बद नाम न दो,
मैं तेरे शिकवे में जी लेता गर सांस बची होती,
मैं तो मर चूका हूँ अब तो मुझे कोई काम न दो,
मैं कितनी करूँ मोहब्बत तुम कुछ समझ तो लो,
मुझे नशे में देख के किसी और का अब जाम न लो।।
दिया होता गर धोखा तो इतना समझ लो,
की ये नस्तर का शहर है और मुझे भी बहुत चोट लगी है।।
शहंशाह गुप्ता "विराट"
चंद शेर
Itni baddua ke baad ek dua mili,
Wo bhi tere rahne pe shuru aur mere na rahne par khatam
Wo tera lafzon se najakat se khel jana,
Aur fir kahna ki mohabbat me gile shikwe hote hain,
Thoda tera bhi galat thoda mera bhi sahi...
Bas talkh hai kahi uski nazron ka paimana,
Aur hum saaki bane baithe hain hoth kataane ko
Koi rahe na rahe gam e nazar rahe,
Meri siddat teri hai aur main tera hun
Likhe tere liye kuch alfaaz bewasta.. tune chupke se par bartan badal diye
Kuchh likhe hun to shyaah hun?
To kora hota to akshar nahi dikhte....
Kaho jo lafz aakhir bache hain,
Kahi main na raha to kise chubovogi...
Nahi karta main koi dua, koi baddua nahi karta...
Ab to main jiyu ya maru uski bhi parvaah nahi karta...
Main tang galiyo me kahi ghut ghut ke marr raha...
Koi duttkaare ya apnaaye ab parwaah nahi karta...
Tu chup rah ya koi shikwa hi kar le...
Ye raah e mohabbat hai chalte hi rahenge hum..
शहंशाह गुप्ता"विराट"
सोमवार, जून 06, 2016
एक विचार
कही प्रकाश की फिर बात कर,
तनिक से प्रेम का प्रवाह कर,
फिर बात छेड़ के प्रेम की,
कुछ खाद दे कुछ सेवा कर,
कुछ देख के आँखे चुंधिया जाए,
फिर ऐसा कोई विवाद कर,
बहुत कटु रहे अनुभव जीवन के,
कुछ प्रेम और प्रकाश का स्वाद कर,
तनिक नए अनुभव भी ले जरा,
कोई अभिनव भी कर जरा,
ये बात है एक बार की,
तू इसमें भी उन्माद कर,
तू विचार कर नित नए,
कोई समझे या न समझे,
तू अपने मन की बात सुन,
तू सपने प्रातः श्याम बुन,
तुझे मोह रहे या न रहे,
जरा सा प्रयत्न तू एक बार कर,
तू देख के उसका परिणाम,
उन्माद से भर जाएगा,
और जिसे तूने समझ रखा है कर्म-हीन,
वो ही अंत में तेरे कार्य आएगा,
तू देख के भी आँखे बंद न कर,
तू बातों में यूँ न उलझ,
तू जो बनाया यही रह जायेगा,
तू उन सब पर अब अभिमान न कर।।
प्रश्न
प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...
-
डूबे डूबे मन ने आज ये अहसास दिलाया मुझे.... करम कितने भी अछे हो पर.... किस्मत क्या दे पाया तुझे ?? मेहनत में कभी डूब के देख मेरे भाई.... ...
-
प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...
-
विकचित्र एक विचित्र, कुछ विचार पूरित कुछ स्वयं अंकित, कई बार कुछ बनाने को, अपनी कूची उठाने को, हाथ उठते हैं थम जाते हैं, ये सोच कर, की आ...