कही प्रकाश की फिर बात कर,
तनिक से प्रेम का प्रवाह कर,
फिर बात छेड़ के प्रेम की,
कुछ खाद दे कुछ सेवा कर,
कुछ देख के आँखे चुंधिया जाए,
फिर ऐसा कोई विवाद कर,
बहुत कटु रहे अनुभव जीवन के,
कुछ प्रेम और प्रकाश का स्वाद कर,
तनिक नए अनुभव भी ले जरा,
कोई अभिनव भी कर जरा,
ये बात है एक बार की,
तू इसमें भी उन्माद कर,
तू विचार कर नित नए,
कोई समझे या न समझे,
तू अपने मन की बात सुन,
तू सपने प्रातः श्याम बुन,
तुझे मोह रहे या न रहे,
जरा सा प्रयत्न तू एक बार कर,
तू देख के उसका परिणाम,
उन्माद से भर जाएगा,
और जिसे तूने समझ रखा है कर्म-हीन,
वो ही अंत में तेरे कार्य आएगा,
तू देख के भी आँखे बंद न कर,
तू बातों में यूँ न उलझ,
तू जो बनाया यही रह जायेगा,
तू उन सब पर अब अभिमान न कर।।
ये कुछ नहीं मेरे अजीब अहसास हैं जिन्हें मैं शब्दों में पिरोता हूँ, भावनाए बनता हूँ, लिखता हूँ, गुनगुनाता हूँ,मैं उम्मीद करता हूँ आप सब को भी पसन्द आएगा..अपने सुझाव मुझे कमेंट्स में लिखें और कृपया सब्सक्राइब करें..... साधुवाद सहित
सोमवार, जून 06, 2016
एक विचार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
प्रश्न
प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...
-
डूबे डूबे मन ने आज ये अहसास दिलाया मुझे.... करम कितने भी अछे हो पर.... किस्मत क्या दे पाया तुझे ?? मेहनत में कभी डूब के देख मेरे भाई.... ...
-
प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...
-
विकचित्र एक विचित्र, कुछ विचार पूरित कुछ स्वयं अंकित, कई बार कुछ बनाने को, अपनी कूची उठाने को, हाथ उठते हैं थम जाते हैं, ये सोच कर, की आ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें