अँधेरा होने चला है...गाडियों के लाइट जलने लगे है..घरो के
बल्बों की रौशनी के बीच गली में कुछ बच्चे ,जिनमे एक दीपक भी
है,दीपक एक १२-१३ साल का लड़का है, दिखने में थोडा बदमाश और
तीखे नैन नक्शों का,हाव-भाव देख के ऐसा लगता है की काफी
तेज़-तर्रार,अभी भी खेलने में लगे हुए हैं..कंचे के लिए बच्चे
आपस में बहस कर रहे हैं..कुछ लोग आपस में बातें करते हुए
छेल्गी और फावड़ा पकड़ कर गुजर रहे हैं..दीपक की बारी आती
है..वह अपने कंचे उठा कर जैसे ही गोले के अन्दर पड़े कंचो पर
निशाना लगा रहा होता है,बाकि किसी चीज़ पर उसका ध्यान नहीं है,
एक बच्चा जो उसी के साथ खेल रहा होता है अचानक मुड़ता है और
बोलता है..
बच्चा १
ए दीपक ! तेरी माँ बुला रही है..
दीपक
(अपने दोस्तों से कहता है..)
अरे बाप रे ! लगता है बहुत टाइम हो
गया..आज तो माँ तो आज पक्का गरियाएगी
यार..चलो मैं चलता हूँ...
(सारे जीते हुए कंचे उठाता है और और घर की और दौड़ता है...जहां
उसकी माँ घर के बाड़ से लागु हुयी खड़ी है..बाड़..जो की घर को
जानवरों से बचाने के लिए बनायीं गई है,टूटी है जगह जगह
से..दीपक जैसे ही पहुचता है उसकी माँ जिसका नाम बाल कुमारी
है,उम्र लगभग ३५ साल के आसपास है,देखने में काफी समझदार और
पढ़ी लिखी लगती है,उसने साड़ी बांधी हुई है..जो की एडियों से
ऊपर तक है, पल्लू सामने कमर पर खोंसा हुआ है,कान पकड़ के उसे
खिचती है.)
बालकुमारी
तेरे को खाना-वाना नहीं खाना होता है
क्या? पढाई-लिखी तो दूर की बात
है..कम से कम घर टाइम से आ कर के
खाना तो खा लिया कर...
(उसका कान छोड़ कर के उसे धीरे से धकेलते हुए घर के अन्दर ले
जाती है,वहां थोड़ी ही रौशनी है, घर में सिर्फ २ कमरे हैं,
सामने वाला कमरा,कमरा कम बरामदा ज्यादा लगता है..उसी में किचन
है,जिसमें एक छोटी सी दीवार बना कर के अलग किया गया है..किचन
से थोड़ी दूर पर जमीन में ही कुछ अस्त-व्यस्त गद्दे और पुराने
से दिखने वाले तकिये रखे हुए हैं..उसी गद्दे के ठीक पीछे एक
दरवाजा है,देखने में वो ऐसा लगता है जैसे की अन्दर कोई नहीं
जाना चाहता,उस कमरे में ये सारे राशन का सामान रखते हैं..इस
दरवाजे की कुण्डी हमेशा लगी रहती है..कभी-कभार ही अनाज निकालने
कोई अन्दर जाता होगा,नहीं तो कभी उसका पल्ला खुला नहीं
दिखता..जैसे ही दोनों अन्दर घुस रहे होते हैं एक बिल्ली बाहर
निकलती है और दीपक घबरा कर उछल जाता है और बालकुमारी को पकड़
लेता है..जिसे देख कर बालकुमारी हंसने लग जाती है और प्यार से
उसके सर पर हाथ फेरती है..अन्दर घुसते ही बालकुमारी अपने किचन
की तरफ जाने लगती है..बैठती है..चूल्हे में हल्की आग बची
है..और उस पर पानी से भरा एक बर्तन चढ़ा हुआ है..उस बर्तन को
देख कर लगता है की दुनिया में काला सिर्फ कोयला नहीं है..कई
चीज़े और भी काली हो सकती हैं..वो पीछे मुड कर एक थाली उठाती
है..बगल के भगोने में रखे पानी को उसमे अपने हाथों से डालती है
और धोने की तरह हाथ से संवार कर पानी को चूल्हे के सामने फेकती
है..चूल्हे से छननन की आवाज़ आती है जैसे की अंगारे को पानी से
बुझाने से आती है..वह उस थाली में खाना निकलने लग जाती
है...दीपक भी पास से एक बोरा लिए ऐसे ही बैठ जाता है...
बालकुमारी
अरे असाध, हाथ धो के आ जा भग...
दीपक
अरे मां...
(दीपक झुंझलाता हुआ सा उठता है और एक लोटे में पानी है उसे ले
कर बाहर की ओर जाने लगता है..तभी सामने से किसी के चलने की और
बैलो के रंभाने की आवाज़ आती है..इन सब पर बिना ध्यान दिए दीपक
सामने रखे पानी के बर्तनों के पास हाथ धो रहा होता है..और तभी
एक आदमी बाड़(fence)के तरफ से धुंधला सा सामने तबेले जैसी जगह
पर बैल बांधता हुआ दीखता है..अँधेरा काफी घना है तो कुछ साफ़
नहीं दिख पड रहा है...वो धीरे-धीरे दीपक की तरफ बढ़ता है..दीपक
इन सब बांतों से अनजान सा है..वह आदमी धीरे से दीपक के पीछे से
आकर उसे अपने हाथो से ऊपर उठा लेता है...दीपक पहले तो घबराया
सा दिखता है फिर ख़ुशी से चहकने लगता है...
दीपक
पापा!!!
संतोष (३५-४०) एक साधारण सा दिखने वाला आदमी,चेहरे पर अच्छा
खासा रौब है..उसे अपने कंधे पर बैठा लेता है..
संतोष
कैसे रे बदमाश...क्या किया दिन भर?
दरवाजे की तरफ बढ़ना शुरु करता है..
दीपक
स्कूल गया था..वापस आया खाना
खाया..फिर मां ने मुझे दूकान भेजा
नमक लाने वहां से आया तो दोस्तों के
साथ बांटी(कंचे) खेल रहा था..बस फिर
मां ने वापस बुला लिया..
दोनों दरवाजे तक पहुचते हैं..और संतोष झुक कर दीपक को धीरे से
थोडा नीचे लाता है..ताकि उसे दरवाजे से चोंट न लगे..और अन्दर
घुसते ही उसे नीचे उतार देता है..
संतोष
अच्छा..कितने कंचे जीता आज?
दीपक
कहा जीत पाया..जीत रहा था तभी तो माँ
बुला ली...
संतोष
और तेरे स्कूल में क्या चल रहा है...
संतोष कमीज़ उतार कर टान्गता है..और लुंगी उतारने लग जाता
है..उसने नीचे एक हाफ पैंट पहनी है...एक तौलिया जो बांस की
टंगनी(hanger) में टंगा होता है उसे कंधे पर डालता है..दीपक
खाना खाने बैठते हुए कहता है..
दीपक
अभी तो गणित और संस्कृत का बहुत पाठ
बचा है..और परीक्षा भी पास ही है
पापा...और पता है...एक बार हमारे
यहाँ सांस्कृतिक संध्या भी हो रही
है..
संतोष
अच्छा!! तू क्या कर रहा है..
दीपक भ्रम और परेशानी की स्थिती में है... सोच में पड जाता
है...
दीपक
पता नहीं...
कंधे उचका कर कहता है...संतोष जो बातों बातों में ही दरवाज़े
तक आ चूका है,उसे देख कर मुस्कुराने लग जाता है और बाहर निकल
जाता है...
दिन गुजरता चला गया जैसे की उसे जल्दी हो कही
जाने की,शाम होने वाली है...
हल्का हल्का अँधेरा फैलने लगा है..
झींगुरों की आवाज़ अब संध्या का संगीत बन गयी है..
दीपक हाथ में छड़ी लिए
स्कूल यूनिफार्म में..अस्त-व्यस्त सा खेलते-खेलते घर के आँगन
में बाड़ से गुजरता हुआ आता है..कंधे पर बैग है..कपडे गंदे..और
जुते धुल से सने हुए हैं..सफ़ेद कमीज़ अब मट्टी के रंग में भरी
हुयी है...जैसे ही वो अन्दर आता है बालकुमारी जिसने सर पर एक
बर्तन और हाथों में एक बाल्टी ली हुयी है..जो पानी से भरी हुयी
है...कपडे गीले हैं...दीपक दूर से देख रहा है की ये रखने को जा
रही है...वह जैसे-तैसे भीटके(दिवार से लगी हुयी ऊँची जगह जो
कच्चे मकानों में बैठने के उद्देश्य से बनायीं जाती है)में
अपना बैग फेकता है और दौड़ते हुए मां के हाथ से बाल्टी ले लेता
है..वो रख कर सर पर रखा हुआ बर्तन उतरने में सहायता करता है...
बालकुमारी
हां ह! हाँ चल..अब छोड़ ...
बर्तन उतारती है और सर पर बर्तन रखने को रखी मेंडरी (कपडे को
गोल कर के बनाया गया) हाथ पर रखती है..उसे एक किनारे रखती
है..दीपक अब भीटके पर बैठ के जूते खोलने लगा है...उसके जूते
काफी पुराने हो चले है..मोजों में भी कई जगह छेद हो गए
हैं..ऐसा लग रहा है की उनसे आशायें छांक रही हैं...उसने मोजों
को सही रखने के लिए उस पर रबर लगा रखा है..बालकुमारी उसके पास
ही,पल्लू अपना चेहरा पोंछते हुए आ कर बैठ जाती है..और उसके
जूते निकालने में मदद करती है...
बालकुमारी
ला मैं निकाल देती हूँ...
बालकुमारी उसके जूते निकालने लगती है..झुंझलाती हुई कहती है...
CONT'D
स्कूल के बाद कहा था अभी तक तू?
नजरें चुराते हुए बोलता है...
दीपक
वो मैं..घूम रहा था दोस्तों के
साथ...
बालकुमारी जो नीचे बैठ के उसके जूते खोल रही है..ऊपर उसकी ओर
देखती है..
बालकुमारी
कभी जल्दी भी आ जाया कर..काम धाम में
ही मदद कर दे..पढ़ाई तो तुझसे होनी
नहीं है..
एक पैर के जूते मोज़े अब तक उतार चुकी है..उसे झटकती है..दीपक
थोडा हडबडा सा जाता है...
CONT'D
ला वो पैर दे..
वो झुंझलाते हुये ही उसके जूते मोज़े उतारती है..
CONT'D
कोई काम धाम करना नहीं है...दिन रात
बस घूमते रह..बांटी खेल...घुमक्कड़
कहीं का..
जूते उतार चुकी है...उठ कर हाथ धोने जाने लगती है...बर्तन
उठाती हुई कहती है..
CONT'D
वही बेटी होती तो घर के काम में मदद
करती..
दीपक
तो क्या अब मैं खाना बनाने में मदद
करूँ?
बर्तनों को कमर पर टिका रखा है...चलती हुई उसके पास पहुचती
है..एक हाथ से उन्हें पकडे-पकडे दुसरे हाथ से उसका उसका कॉलर
देखते हुए कहती है....
बालकुमारी
खाना बनाने में नहीं कम से कम घर के
बाकी काम में तो मदद कर ही सकता है
न..अपने कपडे तो साफ़ रख/कर सकता
है..पर क्यों करेगा..धोबिन तो रखी है
न घर में...सब काम कर ही देती है...
कॉलर झटकती है..और अन्दर चली जाती है...
CONT'D
जा हाथ मुंह धो के कपडे बदल...और
बाल्टी में डाल दे धोने के लिए...
दीपक एक स्विच दबाता है और हल्की पीली सी रौशनी फैलती है और वो
तौलिया कंधे पर डाल के साबुन लेता हुआ बाहर निकल जाता है...
सुबह की चहचाहट के बीच रौशनी गलती जा रही है...
बाड की ओर से संतोष एक बाएं हाथ में बाल्टी और दायें हाथ से सर
पोंछता हुआ अन्दर आता है..जहां दीपक भीटके पर बैठा हुआ दातुन
घिस रहा है,उसके बगल में एक लोटा रखा हुआ है...
संतोष
अभी सो के उठा?चल जल्दी नाहा
ले..स्कूल भी जाने का टाइम हो गया
है...तेरी मां कहा गयी..
दीपक अभी तक नींद ही में है सा लग रहा है...हाँ में सर हिलाता
है.. और थोडा सा पानी लोटे से ले कर के मुंह में डालता
है...कुल्ला कर के थूकता है...
दीपक
मां अन्दर है..
संतोष बाल्टी का पानी एक डेचकी में डालता है...दीपक मुंह धो के
दातुन को बीच से दो हिस्सों में फाड़ के उनसे अपनी जीभ साफ़
करता है...संतोष वाही अपना पैर हाथ फिर से धो के तौलिया सामने
टांग देता है...जिसे दीपक फिर से उठा के बाल्टी ले के बाहर
थूकते हुए निकल जाता है...संतोष दरवाजे के पास रखे गए बोरे में
पैर पोंछता है..अन्दर जैसे ही जाता है..देखता है..बिस्तर के
पास खडी बालकुमारी साड़ी बांध रही है...साड़ी का चुन्न बनाने
में लगी हुई है...ठोढी से बनाये हुए चुन्न को पकड़ी हुई है..और
हाथो से उसे सँभालने में लगी है...गीले बालों को संभालने के
लिए उन पर तौलिया लपेटा हुआ है...संतोष उसे देखता ही रह जाता
है...और इन सब से अनभिज्ञ अपने साड़ी लपेटने में लगी हुई
है..संतोष मुद के देखता है की दीपक जा चूका है..वह दबे पाँव
बालकुमारी के नजदीक जाता है..और उसे बांहों में भर लेता
है..अचानक से हुए इस आलिंगन से बालकुमारी थोड़ी हतप्रभ रह जाती
है और ठोढी से पकड़ी चुन्न उसकी छुट जाती है...पलट के देखती है
तो संतोष है..
बालकुमारी
क्या कर रहे हैं? दीपक देखेगा तो
अच्छा थोड़ी न लगेगा..चलिए साड़ी
बांधने दीजिये...
कह के साड़ी बांधती है...संतोष फिर उसे पकड़ लेता है..और
उसे
छेड़ते हुए बोलता है...
संतोष
देखेगा तो क्या? वो भी तो हमारे इसी
प्यार का परिणाम है...
बालकुमारी
(संतोष की ओर मुड़ता है)
आप तो ऐसे बोल रहे हैं,जैसे ये
परिणाम नहीं होता तो आप पास नहीं
होते...
संतोष
पास तो मैं जिस दिन तुम्हे स्कूल में
लैटर दिया था उसी दिन हो गया
था..तुम्हारा वापस लैटर देना ही
परिणाम था..वो भी शत प्रतिशत...
बालकुमारी
अच्छा!!! चलिए अब साडी पहनने
दीजिये...
संतोष को हलके से कंधे से झटका देती है...संतोष भी उसे कंधे से
पकडे होता है...और छोड़ के अपनी कमीज़ उठाता और बालकुमारी को
इशारा करके मुस्कुराता हुआ बाहर निकल जाता है...
पहाड़ों के बीच से सूरज अब चिढाने लग गया है,
जो पसीने के रूप में
लोगों के शारीर पर नज़र आने लगी है..दूर-दूर
तक सिर्फ बैलों और उन्हें
हांकने की ही आवाज़ सुनाई दे रही है..संतोष खेत पर काम कर रहा है...
बैलों को हांकता हुआ हल को हिलाता है जिससे उसमें लगी हुई मिट्टी निकल
जाये...उसी समय उसे बालकुमारी की आवाज़ आती है..
बालकुमारी
ए जी!! खाना खा लीजिये,आइये...
संतोष वो आवाज़ सुन के बैलों को हल से अलग करता है और हांकते
हुए एक जगह जहा पानी और पुवाल ( पैरा)रखा हुआ है वहा पर खूंटी
में बाँध देता है...बालकुमारी ने एक पेड़ के नीचे एक बोरा बिछा
रखा है...उस पर खाने की पोटली खोल के रखी हुई है...दाई ओर
थोड़ी दूर पर एक बाल्टी राखी हुयी है, जिसमे एक छोटा सा सफ़ेद
रंग का डब्बा रखा हुआ है....संतोष उसे पानी भर के उठाता है..
और हाथ पैर धोते हुए कहता है...
संतोष
अरे पंप को देखा आज? कितना धोखा दे
रहा है...एकदम से कभी-कभी बंद हो
जाता है...इस बार खेती नहीं संभलेगी
इससे...बनवाना पड़ेगा नहीं तो भट्ठा
बैठ जायेगा इसका...
मुँह में पानी डाल के कुल्ला कर के थूकता है..और दुबारा उस
डब्बे में बाल्टी से पानी निकाल कर उसे लिए हुए बोरे पर आ
बैठता है....बालकुमारी उसे खाना परोसती है..और कहती है..
बालकुमारी
आज तो इतवार है,बस भी नहीं चलता..कल
आप अपने दोस्त नेपाली को बुला
लीजियेगा..वो देख लेगा न...नहीं तो
निकाल के ले जायेगा...एक दो दिन में
बना के दे देगा...
संतोष
अरे पैसे तो देने पड़ेंगे न...बड़ी
मुश्किल से तो अभी मैं सोसाइटी से ऋण
पुस्तिका में कर्जा लिया हूँ..और फिर
हर बार उसी को बोलता हूँ पैसा दे
दूंगा...वो तो कुछ बोलता नहीं है
वो...इतना मानता है मेरे को...
दूर से दीपक आता दिखता है..जो हाथ में छड़ी लिए,उसे इधर उधर
हिलाता हुआ उनकी ओर आ रहा होता है...
बालकुमारी
आपसे एक बात बोलू..आप दीपक को भी
थोडा काम में मदद के लिए कह लिया
कीजिये...ऐसे भी स्कूल से आने के बाद
बस बांटी खेलता रहता है...घर के काम
में भी थोडा मदद कर सकता है न..ऐसे
भी मैं उसकी बदमाशियों से तंग आ गयी
हूँ...कल ही कुंकुरिहिन्न कह रही थी
की वो उसके लड़के पे पत्थर चला दिया
था..कही सर पर लग जाता तो...काम
करेगा आपके साथ तो कम से कम शांत तो
रहेगा...नहीं तो पुरे मोहल्ले में
हल्ला करता घूमता है...
संतोष जो खाना ख़तम कर चूका है..थाली को हाथ जोड़ता है और
डब्बा पकड़ के उठता है..हाथ धोने लग जाता है...और कहता है...
संतोष
अरे भाई अभी बच्चा है..धीरे धीरे सब
सीख जायेगा...अभी उसके पढने-लिखने और
खेलने-कूदने के दिन हैं...
बालकुमारी
आप भी ठीक ही बोल रहे हैं..लेकिन
थोडा समझिए तो उसको थोडा ध्यान देना
चाहिए..अब बड़ा हो गया है...उसके
इतने बड़े बच्चे अब माँ-बाप के संगे
खेत जाते हैं...
संतोष आ के पेड़ के तने से पीठ लगा के बैठ जाता है..और कहता
है..
संतोष
ह्म्म्म...अभी तो तीन महीने से फीस
भी नहीं दिया है उसका...पैसे भी नहीं
हो पा रहे हैं..कल आचार्य जी मिले थे
उसके स्कूल के...वो तो कह रहे थे
इसका परीक्षा भी पास आ रहा है...अगर
कुछ दिन में पैसा नहीं दिया तो शायद
इस बार उसको बैठने नहीं दिया
जायेगा..वो तो ये पढने में भी अच्छा
है भगवान् की कृपा से, इसीलिए उसको
स्कूल में बैठने दिया जाता है....
बालकुमारी
आप उनसे रिक्वेस्ट किये होते न की सर
कुछ दिन के लिए और टाइम दे दीजिये..
संतोष
अरे उनके ऊपर भी आदमी हैं न..वो भी
बेचारे इतने दिनों से कुछ नहीं बोल
रहे थे...
संतोष के चेहरे पर परेशानी साफ़ दिख रही है...बालकुमारी भी
टकटकी लगाए उसकी ओर देख रही है...उनके ठीक पीछे दीपक भी खड़ा
है...जो इनकी बातें सुन के ठिठक के खड़ा हो जाता है...संतोष एक
ठंडी आह भरता है और...
CONT'D
जितना भी कमा लो कभी पैसा बराबर नहीं
पड़ता...काश थोडा और पढ़ लिए होते तो
नौकरी तो लग जाती...
पीछे दीपक भी कुछ सोच में पड़ा दिखाई देता है....और जैसे ही
संतोष उठ के बैलों की ओर जाने लगता है,वो वापस जिधर से आया था
उधर ही वापस भाग पड़ता है....
सूर्योदय हो रहा है...संतोष हाथ में बाल्टी और लोटा लिए नहाया
हुआ आता है..दीपक भी सो के उठता है...और घिनौची के पास से एक
दातुन और छोटी सी बाल्टी उठा के नहाने जाने लगता है...संतोष
उसके सर पर हाथ फेरता है...और बाल्टी रख के तौलिया उसे दे देता
है....दीपक मुस्कुराते हुए दातुन चबाते बाहर निकल जाता है...
दीपक शर्ट के बटन लगा रहा है...संतोष उसकी मदद करता है और कॉलर
ठीक करता है....फिर अपनी शर्ट उठा कंधे पर डाल के निकल जाता
है...और कहता है
संतोष
मैं जाता हूँ...तुम बाद में आ जाना..
कहते हुए छड़ी उठता है और बैलों को हांक के निकालने लग जाता
है...
बालकुमारी
ठीक है...मेरे को थोडा टाइम
लगेगा...खा बना के आउंगी...आप छींटा
मारना शुरू कर दीजिएगा...मैं आते समय
राखड (खाद) ले आउंगी...
संतोष हाँ में सर हिलाता बैलों को हांकता निकल जाता है...
शाम का समय हो चला है... झींगुरों की आवाज़े मेढकों
की टर्र-टर्र के साथ
मिल के ऐसा लगता है माँ प्रकृति की आराधना कर
रही है... कई बार सुनाने
के साथ ऐसा लगता है की शायद ये मां प्रकृति के लिए
लोरी गा रही है और
माँ उसके साथ ही रात की कालिमा के साथ
साथ सोती हुयी प्रतीत होती है.......
बालकुमारी घिनौची के पास बैठ के गंदे बर्तन साफ़ कर रही है...संतोष बैलों
को ले के आता है और उन्हें खूंटे से बाँध देता है और घिनौची के पास आ
के हाथ पैर धोने लग जाता है...
संतोष
क्या बनायीं हो आज?
बालकुमारी
वही भात और सुसकी है....थोडा सा दाल
था तो दीपक के लिए रखा हुआ है...आप
भी उसी में से थोडा सा ले
लीजियेगा...
संतोष
अरे मेरा सुसकी से ही काम चल
जायेगा...दीपक कहाँ है?
बालकुमारी
नहीं पता!! होगा कही खेल रहा होगा...
तभी दीपक दौड़ता हुआ आता है और बाड के पास से ही संतोष और
बालकुमारी को देख के दौड़ना बंद कर के चलते हुए आता है...कपडे
गंदे हो गए हैं...घिनौची के पास आ कर हाथ पैर धोने लग जाता
है...संतोष जो वहां से जा चूका है...अन्दर से हाथ पैर पोंछता
निकलता है और भिटके पर बैठ जाता है...दीपक हाथ पैर धो चूका
है..उसे पास बुला के उसके हाथ पैर पोंछने लगता है..
संतोष
कहा था अभी तक बेटा?
दीपक
खेल रहा था पापा..तो थोडा लेट हो
गया...
संतोष
चल अब खाना खाते हैं...ए जी!! खाना
लगा दो तो...
बालकुमारी
हाँ!!
संतोष घर के अन्दर आता है..और हाथ पैर धो के बालकुमारी उसे चाय देती है
और वो उसे पी कर वापस बाहर जाता है...
बालकुमारी
कहाँ चले अब?
संतोष
जा रहा हूँ थोडा, आज नेपाली आया है
न..उसी से मिलने...
कह के बाहर निकल जाता है...बाड़ के पास खड़े हो के कहता है...
CONT'D
थोडा लेट आऊंगा...दीपक आएगा तो बोलना
खाना खा ले...
बालकुमारी
हां..आपका लाडला है..आप ही की तरह
लेट से आएगा...
संतोष झुंझला के शुरू हो गयी फुसफुसाता है...
CONT'D
अच्छा सब सुनाई दे रहा है मुझे...
बालकुमारी शरारत से मुस्कुराती है और संतोष बाहर मुस्कुराते
हुए जाने लगता है...
भोर हो चूका है...चिड़िया गाने लगी है..हलकी सर्द हवा के चलने
से अब हलकी ठण्ड बढ़ गयी है,तुरंत नहां कर निकले संतोष को
ठिठुरते देख कर अब लगता है...वो जैसे तैसे कम्बल ओढ़ता है और
अपनी बैलों को हांकने वाली छड़ी देख के लगने लगा है...थोड़े
समय बाद दीपक नहा के आता दिखता है और स्कूल बैग उठा के निकलते
हुए,बालकुमारी से कहता है...
दीपक
माँ मैं जा रहा हूँ न स्कूल...
बालकुमारी पास ही से एक टिफ़िन जो पुराना सा लग रहा है,उसे
देती है..
बालकुमारी
ये ले टिफ़िन..और ये पांच रूपया रख
ले..कुछ खा लेना आते समय..
दीपक निकल जाता है....
स्कूल की घंटी बजती है,सारे बच्चे बाहर निकलते हैं,दीपक अपने
एक दोस्त के साथ धीरे-धीरे घर की ओर पैदल ही जा रहा है...उसके
चेहरे पर साफ़ दिख रहा है की वो परेशान है..दोनों दोस्त आपस
में बात करते जा रहे हैं...दोस्त जो की पास की एक दूकान से
गटागट की गोलियां खरीदता है और दीपक को देता है...खाते-खाते ही
कहता है...
दोस्त
अच्छा तो तू अब क्या करेगा? आज तो
आचार्य जी ने भी बोल दिया तुझे की
फीस देनी है..
दीपक
वाही तो सोच रहा हूँ की करूँ क्या?
थोड़े बहुत होते तो घर पर भी बोलता
तो हो जाता...
चलते-चलते दोनों नदी के किनारे पहुंचते हैं..और किनारे के
पत्थरों पर बैठ के नदी में पत्थर फेकंते हुए बातें करते
हैं...उनका बैग एक किनारे पर रखा हुआ है...और वे दोनों नदी में
घुटने तक के पानी में खड़े हो कर के खेल रहे हैं..उनकी बातें
अभी भी उसी विषय पर अटकी हुयी हैं...
दीपक
अबे तू अच्छे से कुछ बताएगा...??मैं
पापा को कैसे बोलू... मुझे तो उनकी
परेशानी देख के ही कुछ समझ नहीं आता
है...
दोस्त
तू एक काम कर माँ को बता दे...कम से
कम उनको इतना तो पता रहेगा न...की
क्या हो रहा है...
दीपक
पागल है...माँ पापा कितनी मेहनत कर
के मुझे पढ़ा रहे हैं...मैं इतनी
परेशानी में उनको ये सब नहीं बता
पाउँगा...और अभी पैसे कहाँ से
आयेंगे? अभी तो खेती का भी ठीक नहीं
है...
दोस्त
साले तो तू कौन सा गुटखा खाने के लिए
पैसे मांग रहा है? फीस नहीं देगा तो
तेरा साल बर्बाद हो जायेगा...और घर
पर नहीं बोलेगा तो खुद कमा के लाएगा
क्या?
दीपक अचानक पत्थर फेंकते रुक जाता है...और हड़बड़ी में बैग
उठाता है..तब तक उसका दोस्त भी बैग के पास आ चूका है....
CONT'D
अबे अब तुझे क्या हुआ? कहां की
हड़बड़ी है...
दीपक
अबे धन्यवाद तेरे आईडिया के
लिए....चल अब घर चल
जाने के लिए मुड़ता है पर पलट के फिर पूछता है...
CONT'D
वैसे कौन गुटखा खा लेता है फीस के
पैसे से....
उसका दोस्त अचानक से बोल पड़ता है...
दोस्त
अरे भैया खा लेता है....
और अचानक के ऐसे निकलते जवाब से अकबका सा जाता है....
CONT'D
अबे किसी को बोलना मत..नहीं तो भैया
मार डालेगा मुझे...
दोनों दोस्त हंसते हैं और घर की ओर दौड़ पड़ते हैं....दीपक के चहरे की
मुस्कान से लगता है की उसने कुछ अहसास
हो गया है और वो उसी में
रम गया है...
दीपक घर आता है,बालकुमारी घिनौची के पास बरतन धो रही है...दीपक
आता है,अपना बस्ता फेंक कर,हाथ पैर भी बिना धोये,न ही खाना खाए
सीधे
भागते हुए बाहर की ओर निकलता है...बालकुमारी उसे आवाज़
देते रहती है अपर वो उसे नज़रंदाज़ कर के भागता जाता है...
हर रोज़ की तरह रौशनी का पैदल चलना शुरू हो
गया है.. दूर से कही मंदिर
के लाउडस्पीकर का भजन मदरसे की आजान
में मिल गया है..जो की चर्च के
घंटे के साथ मिल कर एक अनसुना संगीत सा प्रतीत
हो रहा है,दीपक स्कूल के
लिए तैयार है..संतोष भी पशुओं को लेकर जा रहा है,बालकुमारी भी अब लगभग
काम ख़तम कर चुकी है....सब आपस में कुछ बात करते हुए निकलते हैं...
रात का आँचल पूरी दुनिया को ढक रखा है संतोष खाना खा रहा है,
बगल में एक ढिबरी जल रही है...हल्का पीला प्रकाश पुरे घर को रौशन कर रहा है..
.बालकुमारी एक हाथ में चावल पकाने का बर्तन और एक हाथ में चावल ले कर के आती
है....संतोष की थाली पर थोडा भात डालती है....संतोष सर हिला के
उसे बस का इशारा करता है...बालकुमारी पीछे रखे दाल के बर्तन से
दाल डालती है,बगल में रखे भगोने में हाथ धोती है और सड़ी के
पल्लू को हिलाते हुए कहती है...
बालकुमारी
आज-कल तो लाइट नाटक कर दिया है एकदम
से...रोज-रोज गायब रहता है...खेती
बाड़ी का भी न ठिकाना है बिना पंप
के..क्या करे....ऊपर से मच्छर...जीना
मुश्किल है...
संतोष खाती खाते ही उसे पल्लू से हवा करते देख कर मुस्कुराने
लगता है...
संतोष
तुमको कुछ और नहीं मिल रहा
है...ब्लाउज झांकने लगा है तम्हारे
पल्लू से...एक तो तुम भी गरम और मौसम
भी..देखना ज्यादा गर्मी में कही साड़ी
न जल जाये...
कह के हँसाने लग जाता है...बालकुमारी उसे प्यार से शरमाते हुए
बांह पर चांटा मारती है...बालकुमारी उसके दाल देने के इशारे पर
दाल देती है...
बालकुमारी
एकदमे बेशरम हैं आप भी...
हलकी सी नोक झोंक के बाद संतोष खाना ख़तम कर के उठता है...और
हाथ धोते हुए पूछता है...
संतोष
दीपक कहाँ है अभी तक नहीं दिख रहा
है..??
बालकुमारी थोडा गुस्सा होते हुए बोलती है...
बालकुमारी
चर रहा होगा कहीं...उसका अभी टाइम
थोड़ी न हुआ है....
संतोष
तुम तो बस उसी के पीछे लगे रहो..अरे
बच्चा है अभी खेलेगा कूदेगा नहीं तो
क्या करेगा...
बालकुमारी
आप ही उसे बिगाड़ रहे हो...
तभी बाड की ओर से दीपक आता दिखता है..
संतोष
लो उसका नाम लिया और आ गया...कहा था
बेटा?इतना देर कैसे लगा ?
दीपक
कुछ नहीं पापा मैं बस टीवी देख रहा
था...
संतोष
चल अब खाना खा ले...
संतोष उसके सर पर हाथ फेरता है..और दोनों अन्दर की ओर चले जाते
हैं...
दीपक आता है..बैग फेंक के कपडा बदलते दौड़ते हुए निकल जाता
है...बालकुमारी आवाज़ देती रहती है...
समय बीतता
जाता है... जैसे नदी का पानी बहता जाता है.. फ़र्क सिर्फ इतना ही होता है की नहीं
का पानी जा कर सागर में मिलता है इसकी जानकारी हमे होती है..पर समय की नदी किस
सागर में मिलती है...ये कोई नहीं जानता....खैर संतोष खाना खा रहा है...दीपक आता है...खाना खाता है और सो जाता है...
सुबह फिर दीपक घर से निकलता है,संतोष भी बैल ले के जाता है...बालकुमारी
बर्तन धोती रहती है..
स्कूल ख़तम होते ही दौड़ते हुए दीपक आता है...कपडे बदलता है....हड़बड़ी में खाना खाता है...
बालकुमारी
धीरे नहीं खा सकता....कौन सा गाडी
छुट रहा है तेरा...
दीपक
लेट हो रहा है माँ...
झटपट हाथ धोता है और दौड़ते हुए निकल जाता है...उसकी हड़बड़ी देख के लगता है की कुछ बहुत ही जरुरी काम है....रास्ते
के कंकडों को उसके छोटे छोटे चप्पलों के नीचे कुचले जाने पर भी तकलीफ नहीं होगी ,उसकी
तेज़ी से कैसा लग रहा था की वो दौड़ नहीं रहा पर हवा की तरह ज़मीन के ऊपर बह रहा है
संतोष घर आता है..रोज जिस तरह वो खुश रहता है उसकी तरह वो खुश नहीं है..चेहरे पर परेशानी
साफ़ दिख रही है...आते ही चिल्लाता है...
संतोष
ए जी! खाना निकालो..
बालकुमारी
(प्यार से बोलती है)
हाथ पैर तो धो लीजिये..थोडा फ्रेश हो
जाइये..अभी बना ही रही हूँ...आपके
हाथ पैर धोते तक बन जायेगा..
संतोष थोडा चिढ जाता है..
संतोष
अभी तक बना नहीं है..क्या कर रही थी
इतनी देर तक?
बालकुमारी
बन रहा है भाई...थोडा धीरज
रखिये...हाथ पैर डाल दूं क्या अब
चूल्हे में?
(थोडा रुक कर के चूल्हे में चढ़ी
डेचकी उतारते हुए बोलती है)
क्या हो गया है आज..इतना तो कभी नहीं
चिल्लाते हैं आप...
संतोष
ह्म्म्म...आज पंप आखिर में खराब ही
हो गया...पर क्या किया जा सकता
है...बूवाई का समय है...और न बारिश
का ठिकाना है न पानी का...अब रहा सहा
एक पंप था वो भी गया...क्या करूँ समझ
में नहीं आता...दुनिया भर का कर्जा
है...इस बार नहीं चुकाया तो बहुत
मुश्किल हो जायेगा...
बालकुमारी
सब ठीक हो जायेगा...कल जा के नेपाली
को बुला के बनवा लीजियेगा....
संतोष चुपचाप गुस्से में ही उसकी बात सुनता रहता है और कुछ
भुनभुनाता हुआ हाथ पैर पोंछता रहता है...बालकुमारी खाना निकाल
के उसे बुलाती है..
बालकुमारी
आइये खाना खा लीजिये..गुस्सा होने से
कुछ ठीक नहीं होगा..
संतोष
क्या होगा क्या नहीं उसका तो नहीं
पता...पर लग रहा है की इस बार सब ख़तम
जरुर हो जायेगा..और बाकि सबको क्या
है.....खाने को मिल जाता है...पहनने
ओढ़ने को मिल जाता है....
संतोष ऐसे ही गुस्से में कुछ कुछ भुनभुनाता रहता है..और फाइनली
थक के बालकुमारी भी कुछ बोलना बंद कर देती है...खाना ख़तम हो
जाने पर हाथ धोते समाया संतोष को दीपक की याद आती है..
संतोष
दीपक कहा हैं?? अभी तक उसका खेल कूद
नहीं ख़तम हुआ..??
बालकुमारी
(चिढ के बर्तन उठाते हुए बोलती
है)
मेरे से क्यों पूछ रहें हैं?आप ही का
बेटा है..आप ही ने तो सर पर चढ़ाया
हुआ है...कभी न डांट न फटकार...कितने
दिनों से देख रही हूँ लेट आता
है...कितनी बार बोला आपको की उसको
समझाओ पर आपको कुछ करना हो तब
न...घूमता रहता है यहाँ वहां और लड़ता
झगड़ता रहता है...कुछ बोल देने से आप
मेरे ही ऊपर चढ़ते हैं...
संतोष
तुमको तो बस बकर बकर करने का बहाना
चाहिए...और उसको घुमने का...आने दो
आज उसको भी सीधा करता हूँ और तुमको
भी...
संतोष हाथ धोते हुए बोलता है...
दीपक घर आता है...संतोष लेटा हुआ है..दीपक की आहट सुनते ही वो
उठ के बैठ जाता है..
संतोष
(गुस्से में पूछता है)
इधर आ...
दीपक पास में आता है...
कहाँ था अभी तक?
दीपक
पास ही में था पापा...
इतना कहते ही उसे चटाक से एक चांटा पड़ता है..उसे कुछ समझ में
नहीं आता और सँभालने से पहले ही एक और चांटा पड़ता है...वह गिर
पड़ता है...संतोष उसे बाल पकड़ के उठाता है...
संतोष
(काफी गुस्से में है)
कुत्ता साला...कहाँ मर रहा था अभी तक
..हाँ!! पढाई-लिखाई का ठिकाना नहीं
है कोई...जब देख तक यहाँ था वहा
था...
दीपक को पकड़ के झंझोड़ता है..दीपक पहली बार मार खा के सदमे में
हैं लग रहा है..संतोष उसे झापड़ पर झापड़ मारे जा रहा है..साथ ही
कुछ कुछ बोले जा रहा है..
CONT'D
साला पेट काट काट के तेरे को पढ़ने के
लिए पैसे देते हैं..और तू साला
घुमाते रहता है... हाँ!!
कान पकड़ के खींचता है ...दीपक रोये जा रहा है..बालकुमारी उसे
संतोष से झुदाती है...और खुद भी रो पड़ती है..चिल्लाते हुए कहती
है
बालकुमारी
मार डालियेगा का मेरे बच्चे
को...मैंने आपको समझाने बोला था
मारने नहीं...इतना कोई मारता है
बच्चे को...
संतोष
(बालकुमारी को भी चुप रहने का
इशारा करता है)
तुम चुप ही रहो..नहीं तो दूंगा अभी
खाने को तुमको भी...
(दीपक को देख के उसके चेहरे के
सामने चेहरा ले जा के बोलता है)
आज के बाद अगर तेरा घूमना फिरना बंद
नहीं किया तो हाथ पैर तोड़ के घर में
बैठा दूंगा...सब तोपचंदी निकल जाएगी
तेरी...
धक्का दे के बैठा देता है...
CONT'D
जा खाना खा..ए!! खाना निकालो
इसका...और आज के बाद अगर कहीं घुमाई
फिराई की इसने तो बताना...सब ठीक कर
दूंगा एक ही बार में...
दीपक को सहलाते हुए बालकुमारी उसके आसूं पोंछती है और पानी से
उसका चेहरा धो कर के पल्लू से पोंछती है..दीपक अभी भी सिसक रहा
है...बालकुमारी उसे चुप कराने की कोशिश करती है...और बैठा के
उसके लिए निकाले खाने को परोसती है..
बालकुमारी
कुछ नहीं बेटा..पापा आज थोडा गुस्से
में हैं...लेकिन तू भी तो बहुत
बदमाशी करता है न...नहीं घूमना चाहिए
न..बोल अब से नहीं जायेगा घुमने और
घर पर पढाई करेगा...
बालकुमारी स्नेह से उसके सर पर हाथ फेरती है..और बहुत ही प्यार
से ये कहती है...दीपक सिसकते हुए कौर खाते हुए हाँ में सर
हिलाता है और सिसकी से खाना खाते खाते रोने लग जाता है...
दीपक की मार खाए कुछ दिन बीत चुके हैं...अब वह घर आता है..खाना
खा के चुपचाप पढने बैठ जाता है...बालकुमारी अपने काम में लगी
हुयी है...संतोष आ कर के घिनौची के पास हाथ पैर धो रहा है...
एक सेठ सा दिखने वाला आदमी दुसरे आदमी जिसने फावड़ा अपने कंधे
पर गदा की तरह रखा हुआ है, से कुछ पूछता है..और दूसरा आदमी उसे
दीपक के घर की तरफ इशारा करता है...
बाड़ की तरफ से सेठ आंगन में प्रवेश करता है...और आवाज़ देता
है..
सेठ
कोई घर पर है..
संतोष हाथ पैर धो रहा है..उसकी आवाज़ सुन के हाथ पोंछते हुए बाड़
की तरफ आता है..और उसे नमस्ते का इशारा करता है..
संतोष
जी बोलिए...
सेठ
दीपक कहाँ है??
संतोष उसे कुर्सी जो मैली सी है..देता है..और उसके इस प्रश्न
से डर जाता है..उसे इस बात की आशंका होती है की कहीं दीपक ने
कोई बदमाशी तो नहीं की, कि ये उसे ढूँढते- ढूँढते यहाँ आ
गया...और इसी आशंका से झूठ बोलता है..जो उसके चेहरे पर साफ़ दिख
रहा है..
संतोष
जी मैं उसका बाप हूँ...वो तो नहीं है
अभी...खेल रहा होगा कहीं..आप बोलिए
न..क्या हुआ?कोई बदमाशी की है क्या
उसने? मैं भी परेशान हो गया हूँ
उससे...आप बताइए क्या किया है उसने
मैं अभी उसको बुला के सीधा कर
दूंगा..जी आप बैठिये न...ए जी थोडा
पानी ले आओ...
सेठ
(हंसते हुए कहता है)
अरे कोई बदमाशी नहीं की है भाई...बस
उसको ये पैसे देने थे...
जेब से पैसे निकालता है और उसे संतोष की ओर बढ़ता है..संतोष
सकते में आ जाता है..और उसके चेहरे का दर धीरे से आश्चर्य में
बदलने लगता है..हाथ बढ़ा के पैसे लेने लगता है...उसी समय
बालकुमारी एक गिलास और पीतल के लोटे में पानी ले के आती
है..सेठ गिलास लेता है और एक घूंट लेता है और हाथ में रख लेता
है..
संतोष
जी ये किस बात के पैसे हैं...
सेठ
अरे कुछ ज्यादा तो नहीं...पर उसकी
मेहनत के हैं...बहुत मेहनती
है...मेरे दूकान पर काम करने आया
करता था स्कूल के बाद...बोलता था फीस
देनी है स्कूल की...बहुत अच्छा बच्चा
है..कुछ दिनों से दिखा नहीं...तो
मैंने सोचा मैं खुद दे आऊंगा..तबियत
खराब है क्या उसकी...
संतोष उसकी बातें सुन के और भी आश्चर्य और आत्म-ग्लानि में पद
गया और उसे अपने किये पर पछतावा आने लगा...वो कुछ बोल नहीं
पाता है और बालकुमारी की तरफ देखने लगता है...बालकुमारी खुद भी
आश्चर्य में है पर,उसकी स्थिति समझ के बोल पड़ती है..
बालकुमारी
जी ऐसी कुछ बात नहीं है...वो ठीक है
बस थोडा पढाई ज्यादा हो गयी है शायद
इसीलिए नहीं जा पता है...
सेठ
बहुत होनहार लड़का है..मैंने उसे लिखा
पढ़ी का काम सिखाया और वो एक ही दिन
में सब देखने लग गया था....खैर कभी
कुछ जरुरत होगी तो बोलियेगा मेरे पास
आ जायेगा...अच्छा चलता हूँ मैं...
सेठ हाथ जोड़ता है..बालकुमारी भी हाथ जोड़ के उसे विदा देती
है...संतोष इस अचानक हुए खुलासे से हैरान है और उसकी आँखे
दबदबा आई हैं...
संतोष अन्दर आता है..उसकी आँखे भरी हुयी हैं...दीपक के पास आके
उसे पहले वो रुपये देता है...दीपकसहम जाता है और समझ नहीं पाता
की ये रुपये क्यों दिए जा रहे हैं....दीपक उसे टकटकी और सहमी
हुयी नज़रों से देख रहा है...
संतोष
ये तेरे मेहनत के पैसे हैं...
दीपक फिर भी कुछ नहीं समझ पाता...बालकुमारी दरवाज़े से टिकी
दोनों की ओर देख रही है...संतोष दीपक को गले लगा लेता है..
CONT'D
पागल लड़का...मार खाते समय बोला नहीं
गया की पापा मैं फीस देने के लिए काम
करता हूँ दूकान पर...
और संतोष आत्म-ग्लानि में उसे गले लगाए ही रोने लग जाता
है...जबकि दीपक आचानक के इस स्नेह को समझ नहीं पाता है, और सब कुछ भूल कर पिता के ह्रदय लग भावना का उन्माद आँखों के सहारे बहा डालता है..जिसे सिर्फ ह्रदय और भावना ही समझ सकती है....
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें