शुक्रवार, मई 06, 2016

Tum dekh ke mera prem sakhi

Tum dekh ke mera prem sakhi
Na rona na aankhe bhigona tum
Ye prem pash hai ek bandhan
Jo baandh lo fir na kholna tum
Tum sakbi mere prem ko jara sweekar hriday se karo
Ye ishwar sa satya hai..
Jara is par bhi vishwash karo
Mere prem ko dekh ke tum na bhigona apne chakshu sakhi
Aur main tera hi premi hun
Iska nahi koi vyaktavya aur sakhi

कुछ कहना था तुम्हे।।

एक मन में दबी सी बात है,
कुछ अनकही, कुछ अनसुनी,
कुछ दुसरो के कान पर गूंजती,
कुछ खुद के विश्वास पर बनी,
कुछ सांस सांस थम थम के,
कुछ बात बात कर कर के,
कुछ भावनाओ के पिंड में,
कुछ गोल से कुछ चौकोर से,
कुछ रास्ते कुछ पगडंडियां,
कुछ बात हो जो चुप सी हो,
कुछ बिन मतलब का मेल हो,
कही चुप्पी कही खेल हो,
कही रुक के तुम अपना कहो,
कभी कुछ सुनो फिर चुप रहो,
कभी भींग जाए पलके जब,
कभी सुख जाए आँखे जब,
जहां नीर कोई अरव न हो,
जहा शांति हो कलह न हो,
तुम मेरे बांहे थाम के ठहर जाना,
तुम मेरे बन के चैन से,
कुछ सोचना कुछ मान लेना,
कुछ और भी अगर लगे संदेह,
तो मुझे भर लेना तेरे हृदय में,
एक विश्वाश की तरह........

गुरुवार, अप्रैल 28, 2016

विचार तीन

किसी अहसास का जब इख़्तियार किया,
किस्मत ने जमाने भर की बेरुखी का मसाला तैयार किया,
कई रस्ते इधर उधर से कुछ कट के यूँ जुड़े,
रूठे बिना समझ के वही, जिन्होंने हर शब् शिकायत का हवाला तैयार किया,
एक सुखी माला सी जैसी बिखरी कही टूट कर,
उसी सूखे फूलो ने कल का गुलदस्ता तैयार किया,
तुम्हे समझने में बड़ी तकलीफ होती होगी न,
इसीलिए मैंने समझ का ये निवाला तैयार किया,
तुझे जरा सी तल्ख़ जुबां का मेरे इतना क्या इतना बुरा लगा,
सोच जरा भगवन ने फिर तुझे सुनने को कितनी जद्दोजहद कर,
मुझ सा दिलवाला तैयार किया।।

शहंशाह गुप्ता"विराट"

सोमवार, अप्रैल 11, 2016

चाँद तुम आना मेरे अंगना



जब जब मुरझाये बसंत में गुलमोहर के फूल,
जब जब बरखा छल करें, उड़े मार्गों पर धुल,
जब बसंत में ग्रीष्म का आभास परिलक्षित हो,
जब मार्गों में छाँव की पहुँच थोड़ी सीमित हो,
तब मेरी संध्या को शीतल करने
चाँद तुम आना मेरे अंगना…

वेदनाएं जब चरमरा जाएँ,
होंठ सूखे हों और अश्रु आ जाएँ,
जब सुने से कोने में बैठ के दुःख का अंत हो,
जब मेरे ह्रदय में वेदना प्रचंड हो,
तुम प्रेम रूपी किरणों से, मेरे मन पर आघात न पहुँचाना,
अपितु उसे वैद्य बन के धीरे चुपके से सहलाना,
और मेरे मन का भ्रम वैसे ही रहने देना,
मैं रोऊँ तो रोने दो, पर ज्यादा कुछ न कहने देना,
तुम मेरे सहचर बनने को,
मुझसे कुछ सुनने कहने को,
धीरे से रूप बदल,
चाँद तुम आना मेरे अंगना…

शहंशाह गुप्ता"विराट"

मंगलवार, अप्रैल 05, 2016

ये ठेले खोपंचे वाले

ये ठेले खोपंचे, चने वाले, कुछ सोचते तो हैं पर कह नहीं पाते...
इसीलिए उनकी वीरान आखों में हम आसूं तो देखते हैं पर पोंछ नहीं पाते...
कुछ सूनी सूनी की सोच में जब वो रंग भरने का सोचते हैं...
वो सोच खरीद तो लेते हैं, पर लगा नहीं पाते..
कभी एक बार मैंने देखा हैं उनकी सूनी आँखों में,
कभी एक  बार मैंने पूछा है, उस सूनी आँखों का राज़ भी,
वो कहते कुछ है दिखाते कुछ, पर अपनी हंसी में भी कुछ जज़्बात छुपा नहीं पाते...
ये ठेले, खोपचे, चने वाले कुछ सोचते तो हैं पर कह नहीं पाते।।

ये ठेले खोपंचे वाले

ये ठेले खोपंचे, चने वाले, कुछ सोचते तो हैं पर कह नहीं पाते...
इसीलिए उनकी वीरान आखों में हम आसूं तो देखते हैं पर पोंछ नहीं पाते...
कुछ सूनी सूनी की सोच में जब वो रंग भरने का सोचते हैं...
वो सोच खरीद तो लेते हैं, पर लगा नहीं पाते..
कभी एक बार मैंने देखा हैं उनकी सूनी आँखों में,
कभी एक बार मैंने पूछा है, उस सूनी आँखों का राज़ भी,
वो कहते कुछ है दिखाते कुछ, पर अपनी हंसी में भी कुछ जज़्बात छुपा नहीं पाते...
ये ठेले, खोपचे, चने वाले कुछ सोचते तो हैं पर कह नहीं पाते।।

बुधवार, फ़रवरी 10, 2016

नित पंक्तियाँ छः

हिन्द के सभी वैलेंटाइन डे या कह बहुचर्चित प्रेम दिवस पर याद दिलाने हेतु प्रस्तुत करता हूँ ये कविता।। पंक्तियाँ कम ही सही, परंतु उन्हें याद दिलाने का प्रयास है की भारत वर्धन में प्रेम दिवस की ये परंपरा हमारे भारतवर्ष में सदियों से बसंत के झूले वाले महोत्सव के रूप में मनाई जाती रही है।। तो कुछ परंपरा का निर्वहन करें, न की बस थोथा दिखावा।।

🌺बसंत मे प्रेमालाप करो सखी ,
       हम हिंद देश के वासी हैं ,
        हम भी प्रेम रास अनुरागी हैं ,
      ये क्या लगा रखा है तुमने ,
      वेलेंन्टाइन डे ------
       एक पेंग झूले की मारो सखी !
       कभी रुक छांव मे बरगद की ,
        बसंत का स्वाद लगाओ सखी ,
        आओ अब वेलेंन्टाइन छोड़ें ,
        और बसंत मे प्रेम मनाओ सखी !

शहंशाह गुप्ता "विराट"

मंगलवार, फ़रवरी 09, 2016

उथला सागर

जल के थल के, सकल विकल के,
सब आभासित, सब चल - अचल के,
सब सुख-सब संसार सम्पुरित,
मैल अपने में समाहित करता है,
फिर ये उथला सागर उसे
धीरे-धीरे जग को प्रदर्शित करता है....
जो पृथ्वी की बन धमनियां जल प्रवाहित करती है,
सुखी बंजर सी धरती को सुवासित करती है,
कितने बहते दूषण उसमें उस झर झर बहते जल में,
कितने करते त्याग ये, मौन से, चुप से पावन से,
ये उथला सागर छान छान के सब खुद ही ले लेता है,
फिर ये उथला सागर उसे
धीरे-धीरे जग को प्रदर्शित करता है....
ये शांत सा दिखता है,
फिर भी उसमें शांति का शोर गुंजायमान है,
कभी तट पर बैठ सुनो, ये थमा नहीं चलायमान है,
ये भी जीवित सा है इस पृथ्वी के प्रांगण में,
ये उथला सागर कुछ यूँ ही
अपने कर्त्तव्य का निर्वाहन करता है,
फिर ये उथला सागर जग को दर्पण दिखाया करता है....

शुक्रवार, जनवरी 29, 2016

नित पंक्तियाँ पांच

गुलमोहर के गिरते पत्तो सा...
अपने रूखे पत्ते समेटता सा..
शीत ऋतू को विदाई देता सा..
है ये बसंत एक उदास सा बसंत...

चुप चाप से होकर भी..
सुनहरी धुप तापता...
कोयल की तान पर हलकी सी बेरुखी मुस्कान बिखेरता...
है ये बसंत एक उदास सा बसंत...

गूंजते भौरों की गून गून को..
धीरे अलसाये से उगते सूरज को...
ओस से धोता..
मसलते हुए आँखे...
कभी अधजगा सा...
कभी अधसोया...
कभी नरम घास पर लेटा सा..
कभी नदी किनारे बैठा सा...
है ये बसंत एक उदास सा बसंत...

कुछ लगता है बोल पड़ने को..
कभी कुछ झींगुर से सुनने को..
तालाब की उछलती मछलियों को..
समझाने लगता है..
कई बार सोचता है...
चुप सा ग़ुम सा...
ये बसंत..
नयेपन में अपने खोते पुराने पन को सोचता...
रो पड़ता है...
क्योंकि ये बसंत अपने खोती पहचान को...
ऋतू भूलते इंसान को...
पहचानने में असमर्थ सा दीखता है..
और चुपचाप सा नदी में पत्थर उछालते दिखता है...
जो है ये बसंत उदास सा बसंत...

बुधवार, जनवरी 27, 2016

नित पंक्ति चार

उन्हें पढ़ाने का हमे तरीका नहीं आया।।
वो रूठे रहे हमे मनाना नहीं आया।।
कही कोई बात दिल में रही।।
उन्हें बताना भी चाहा तो बताना न आया।।
उन लाल रौशनी में कभी गुस्सा कभी प्यार दिखा।।
हर कोई था पराया कोई अपना नहीं दिखा।।

शहंशाह गुप्ता "विराट"

शुक्रवार, जनवरी 22, 2016

नित पंक्ति तीन

दोस्ती जो पलती थी, चौपालों में मेलों में, अब कॉफी डे और मॉल में पलती है...
क्यों की दुनिया पहले खुशियों के साथ चलती थी....
अब वक़्त के साथ चलती है..

शहंशाह गुप्ता "विराट"

गुरुवार, जनवरी 07, 2016

नित पक्तिं दो

मेरी चटकती उँगलियों के आलस्य से परिपूर्ण....
मेरे श्वांस मेरी जिव्हा का भाव लिए संपूर्ण....
वृक्षों से पृथक वरक सा अक्षम्य...
एक लिए हृदय में दंभ महत्वपूर्ण....
एक जीवित-मृत, विचार-विवेक...
सुषुप्त रस, हरित लावक अचेत...
मैं अहम्,मैं ब्रह्म, मैं तेज़ अजय...
करने समस्त इन्द्रियां विजय...
मैं प्रेम- श्रृंगार अनुरागी हूँ...
मैं नहीं करता किसी का अनुसरण...
हृदय-विवेक से बागी हूँ...
मैं ताल किनारे बैठ के शब्द चित्र बनाया करता हूँ...
मैं कवि-हृदय-विवेकी, समस्त व्यक्तव्य विचित्र बनाया करता हूँ...
मैं नहीं उहा- पोह का लिए  कोई भ्रम पाश...
मैं निर्माण भी करता हूँ ,तो करता भी हूँ मैं महाविनाश...
मैं निश्चितता का कोई आवरण सा अभेद नहीं....
शब्द भी वही वरण करते जो रहते सचेत नहीं।।

शहंशाह गुप्ता"विराट"

नित पक्तिं एक

हृदय करता है आज फिर कुछ लिखूं....
कुछ पक्तियां, कुछ दोहे, कुछ छंद, लय, सुर,ग़ज़ल, कुछ शायरी बाँचु,
सदा सी पुनीत इन भावनाओं को आइना दिखाऊं......

हृदय करता है आज फिर कुछ लिखूं....
हवा में खींचूँ, कुछ आड़ी-टेढ़ी रेखाएँ....
जो दूर तक जाती ध्वनि प्रवाह का माप बने....
अनवरत-अविनाशी छवियों का चित्र मन में खिंचती हुई....
विचार और भाषा का परिचायक आज फिर कुछ कहूँ....
हृदय करता है आज फिर कुछ लिखूं....

शहंशाह गुप्ता"विराट"

शनिवार, जनवरी 02, 2016

मकान

शायद नहीं बची हैं संवेदनाएं अब कुछ इंसान में,
इसीलिए शायद कोई नहीं आता मेरे टूटे मकान में,
चूते छज्जों से जहां टपकती को भावनाएं,
मकड़ों के जाले हों जहा बिस्तरों की दीवान में,
इसीलिए शायद कोई नहीं आता मेरे टूटे मकान में,

दरारें दिल की जब दीवारों पर आ जाएँ,
रौशनी सूरज की जब बिन बुलाए ही आएँ,
फफूंदें सी लगी हो जब हर सोच के सामान में,
शायद इसीलिए कोई नहीं आता मेरे टूटे मकान में,

मैं असुवधाओं से घिरे एक मकान में रहता हूँ,
जीने को जब साल बढे तो पल प्रतिपल सी क्षीणता हूँ,
मैं एक पुराने मकान को अपने कंधे पर उठाता हूँ,
मैं कौन हूँ क्या हूँ, खुद को मकड़ों के जालों में ही उलझा पाता हूँ,
स्याह सी जमी जब धुल की बिस्तरों पर, उसे ज़रा हटाता हूँ,
मैं इस टूटे मकान में अपना जब जीवन बिताता हूँ,
रिश्तों को ढूंढने में बड़ी मदद मिलती है,
बड़ा अर्थपूर्ण सा लगता है,
जब झांकती खिड़कियों की चरमराई सी चौखट से कोई छिपकली निकल के मुझे बताती है,
की मैं सिर्फ एक टूटे से मकान का चित्र हूँ, कोई इंसान नहीं,
मैं हर गली मोहल्ले में मेरे पड़ते कदमो में उस टूटे मकान का प्रतिबिम्ब हूँ,
जो मेरे आर्थिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को प्रतिबिंबित करती है,
मेरे विचार और मेरे व्यक्तित्व को कोई नहीं गिनता इसी सम्मान में,
शायद इसीलिए कोई नहीं आता मेरे टूटे मकान में,

मैं झांकती खपड़ो की जब टूटे छज्जे देखता हूँ,
उन्हें ठीक करने की कोशिश में घर के जब पाटन पर जाता हूँ,
विश्वास नहीं होता,
क्या यही कभी वो घर था जो प्रतिष्टित और सम्मान्नित था?
जहाँ जमघट हुआ करते थे, प्रवचन से ले कर सब कार्यक्रम हुआ करते थे,
उनकी पाटन पर पड़ी सम्मान की अस्थियों को सहेज के मैं ले के आता हूँ,
शायद खुद को मनाने की, ये प्रतिष्ठा ये सम्मान मेरे हक़ के हो सकते थे,
मेरे परिवार के मेरे हिस्से के,
पर सामाजिक दुराभाव ने हम सबका का चरित्र नहीं वो टूटा मकान देखा,
वो मकड़े के जाले, वो दरारें और वो टूटा दीवान देखा,
अब शायद शिकायतों से बात न बने,
इसीलिए अब मैं रहता हूँ सन्नाटे में,
जहा मेरे खुद का आकार मेरे घर की उँचाई नहीं मेरा चरित्र बताता है,
और मेरा कद ऊँचा करता है समाज में,
अब मुझे नहीं लगता की क्यों कोई नहीं आता मेरे टूटे मकान में।।।।

शहंशाह गुप्ता "विराट"

सोमवार, दिसंबर 14, 2015

लफ्ज़ तीन

कुछ अगर हिसाब करने लग जाए,
लोग हमे ही बेवफा कहने लग जाए,
रुक के जरा थाम के अगर हाथ देखे वो,
वो खुद ही मेरी बातें तमाम कह जाएँ।।

लफ्ज़ दो

तेरे एक बार आने से मेरा रुक जाना अच्छा था,
तेरे रूठने मनाने से, मेरा थम जाना अच्छा था,
तू बड़ी नाजुक रही भी हो तो एक बात मैं भी कह देता हूँ,
तेरे इंतज़ार कराने से मेरा मर जाना अच्छा था

लफ्ज़ एक

जरा रुक के आज मुस्कुराओ की कोई बात कहूँ,
सहर रुखसारों पर लाओ तो कोई बात कहूँ,
इतना नहीं बेचैन की सब कह जाऊँ तुरंत,
तुम मान जाओ तो कोई बात कहूँ,
जो आँचल के पीछे छुप के रूठो तो कैसे समझ पाऊं,
जो चेहरे से पर्दा हटाओ तो कोई बात कहूँ,
और शिकवे गीले के नौ-पेचों में जो उलझी हो तुम,
जरा नखरों से बाहर आओ तो कोई बात कहूँ,

शहंशाह गुप्ता "विराट"

सोमवार, नवंबर 23, 2015

विचार एक

हृदय सरिता में जल बिंदु भेद करते नहीं।।
ईश्वरीय सत्ता में पञ्च तत्त्व भेद करते नहीं।।।
रक्त में चंद बिंदु मात्र एक सामर्थ्य का मिला दे तो।।
राह चलते पत्थर भगवान बन जाते हैं।।
थोड़ी इंसानियत खुद में मिला दे तो हम इंसान बन जाते हैं।।
स्वयं से भी जिन्हें आत्मीयता होती नहीं।।
पता नहीं कैसे वो रिश्ते दार बन जाते हैं।।

शहंशाह गुप्ता "विराट"

मंगलवार, नवंबर 10, 2015

एक दीपक जलाया फिर।।

एक दीपक जलाया फिर।।
अपनी संवेदना का।।
अपने विचारों का।।
उस थोड़े दे पिली रौशनी में उजियारे की राह पर।।
एक दीपक जलाया फिर।।
शुरुवात की जिस तरह से उसी का अंत उस तरह से करने।।
अपनी व्यथा की दांत तोड़ने में सहायता करने।।
एक दीपक जलाया फिर।।
काले धुंवे में मेरी दिल की कालिमा की कालिख को।।
खुरच के काजल बनाया फिर।
एक दीपक मैंने अपने दहलीज पर जो जलाया फिर।
एक चौखट पर फिर से अहसास का कीड़ा उड़ता रहा।।
उसे थोडा अपना बनाने ।।
एक दीपक जलाया फिर।।

दीपावली की शुभकामनाएँ
शहंशाह गुप्ता "विराट"

प्रश्न

प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...