शायद नहीं बची हैं संवेदनाएं अब कुछ इंसान में,
इसीलिए शायद कोई नहीं आता मेरे टूटे मकान में,
चूते छज्जों से जहां टपकती को भावनाएं,
मकड़ों के जाले हों जहा बिस्तरों की दीवान में,
इसीलिए शायद कोई नहीं आता मेरे टूटे मकान में,
दरारें दिल की जब दीवारों पर आ जाएँ,
रौशनी सूरज की जब बिन बुलाए ही आएँ,
फफूंदें सी लगी हो जब हर सोच के सामान में,
शायद इसीलिए कोई नहीं आता मेरे टूटे मकान में,
मैं असुवधाओं से घिरे एक मकान में रहता हूँ,
जीने को जब साल बढे तो पल प्रतिपल सी क्षीणता हूँ,
मैं एक पुराने मकान को अपने कंधे पर उठाता हूँ,
मैं कौन हूँ क्या हूँ, खुद को मकड़ों के जालों में ही उलझा पाता हूँ,
स्याह सी जमी जब धुल की बिस्तरों पर, उसे ज़रा हटाता हूँ,
मैं इस टूटे मकान में अपना जब जीवन बिताता हूँ,
रिश्तों को ढूंढने में बड़ी मदद मिलती है,
बड़ा अर्थपूर्ण सा लगता है,
जब झांकती खिड़कियों की चरमराई सी चौखट से कोई छिपकली निकल के मुझे बताती है,
की मैं सिर्फ एक टूटे से मकान का चित्र हूँ, कोई इंसान नहीं,
मैं हर गली मोहल्ले में मेरे पड़ते कदमो में उस टूटे मकान का प्रतिबिम्ब हूँ,
जो मेरे आर्थिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को प्रतिबिंबित करती है,
मेरे विचार और मेरे व्यक्तित्व को कोई नहीं गिनता इसी सम्मान में,
शायद इसीलिए कोई नहीं आता मेरे टूटे मकान में,
मैं झांकती खपड़ो की जब टूटे छज्जे देखता हूँ,
उन्हें ठीक करने की कोशिश में घर के जब पाटन पर जाता हूँ,
विश्वास नहीं होता,
क्या यही कभी वो घर था जो प्रतिष्टित और सम्मान्नित था?
जहाँ जमघट हुआ करते थे, प्रवचन से ले कर सब कार्यक्रम हुआ करते थे,
उनकी पाटन पर पड़ी सम्मान की अस्थियों को सहेज के मैं ले के आता हूँ,
शायद खुद को मनाने की, ये प्रतिष्ठा ये सम्मान मेरे हक़ के हो सकते थे,
मेरे परिवार के मेरे हिस्से के,
पर सामाजिक दुराभाव ने हम सबका का चरित्र नहीं वो टूटा मकान देखा,
वो मकड़े के जाले, वो दरारें और वो टूटा दीवान देखा,
अब शायद शिकायतों से बात न बने,
इसीलिए अब मैं रहता हूँ सन्नाटे में,
जहा मेरे खुद का आकार मेरे घर की उँचाई नहीं मेरा चरित्र बताता है,
और मेरा कद ऊँचा करता है समाज में,
अब मुझे नहीं लगता की क्यों कोई नहीं आता मेरे टूटे मकान में।।।।
शहंशाह गुप्ता "विराट"