तुम जो कल तक मेरे प्यासे हृदय को तृप्त करती थी
आज तुम मेरे दृदय के घावों पर नमक सी लगती हो
शायद यह ईर्ष्या है,
जो मेरे आभास का नमक तुम्हारे हाथों से लग,
मेरे भरते घावों को
तुम्हारे स्नेहिल छुवन देने की जगह
उनमें जलन भर देता है,
और तुम अपने आंतरिक भावनाओं
को
बहुत ही दूर फेंक,
अपनी ईर्ष्या के सागर में झुंझलाती सी
डूबने लगती हो,
तुम्हें शायद ज्ञात होगा,
इसी कटे फटे को सिला मैंने ही था,
ताकि अंत मे सिलने के बाद
वह पैरों को दुख न पहुंचाए।
क्यूंकी अच्छे हो जूते
तो चलने मे सहायता होती है,
ठीक उसी तरह जिस तरह
भावनाएं बोझ न बनी हों
तो इंसान अन्यत्र की
आंधिया भी संभाल जाता है,
और उनमे से निकल
एक अथाह मरुस्थल की देह में
अपने मृगतृष्णा को नकारता
आगे बढ़ता है,
तपती देह, सुख चुके जीवन रक्त को
हताशा से बचाता है,
तुम वैसी थी मेरे लिए,
पर ईर्ष्या
ये कहाँ किसी को जीने देती है,
उसने तुम्हारे मेरे बीच का प्रेम भी जीने नहीं दिया
और आत्म-कुंठा मे
विचलित सी तुम
मेरे स्नेह को, मित्रता को मिथ्या समझ,
उस ईर्ष्यालु भट्ठी मे जलाने तक सेंकती हो,
और धीरे धीरे
वो भभूति बन,
हम दोनों के मस्तक से टीक धीरे से उड़ जाता है
शहंशाह गुप्ता ”विराट”
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें