शनिवार, अप्रैल 07, 2018

गरीबी

चाँदी के सपनो में आँखो का खुलना,
सोने सी साँसो में प्रेम का बसना,
इतनी महँगाई है इस ज़माने में,
तो तुम और मैं ग़रीब कैसे..

बादलों की ऊँचाई में छुपते हैं इंद्रधनुष,
हीरों से रंगो को बसाए
ईश्वर की इस महँगी कलाकारी में,
तो तुम और मैं ग़रीब कैसे....

मन्द्यम सी सिक्कों की खन खन सी बारिश की बूँदों में,
नोटों की चाहत की माटी की ख़ुशबू में,
मन का उल्लास हवा में उछाल मारता है,
ऐसी महेंगी ख़ुशी में
तुम और मैं ग़रीब कैसे...

सागर के ख़ज़ाने से शांति का बहाव,
चिड़ियों के घोंसले में भी होता रिसाव,
महँगे बड़े है जीवन के पल,
साँसो से ख़रीदते,
तो फिर तुम और मैं ग़रीब कैसे...

ब्रह्माण्ड की ऊर्जा स्रोत के आबाँटन में
जितना तेरा है उतना मेरा है
जिस महँगे जीवन को तूने ढाला
उसी महँगे जीवन को ग़रीब सा मैंने पाला
तेरी अँगड़ाइयों में
मैं अपने लाचारी का आलस खोता हूँ
और इस ईश्वर प्रदत्त महँगे जीवन को सस्ता समझ
जीता हूँ
अपने भाग्य का रोना अपने आलस के बलबूते पर रोते
की तेरी महँगाई मेरी महँगाई से कम ज़्यादा क्यूँ हैं
तेरी साँसो की गिनती मेरे सोने से साँसो से ज़्यादा क्यूँ है
वैमनस्य पाले घूमता हूँ
ये अनुबोध के अभाव का विचार घर के गलियारे से होता
समाज के व्यापक विचार में हड़ताल लाता है
और साँसो के उतार चढ़ाव का ज़िम्मा मैं अपने हाथ से खो
ख़ुद को ग़रीब मान के पूछना भी नहीं चाहता की
तुम और मैं दोनो एक से
पर तुम और मैं ग़रीब कैसे....


कोई टिप्पणी नहीं:

प्रश्न

प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...