शुक्रवार, सितंबर 25, 2015

पंक्तिया दस: प्रथम

अंत एक बार हो चूका है, अब उपकार मत करना,
मैं संभलता मुश्किलों से, उसे बेकार मत करना,
मैं आशाओं की उम्मीदों का, अब कोई खरीदार नहीं,
मैं एक भिखमंगा प्रेमी हूँ, मुझसे व्यापार मत करना,
मैं डूब के उथला खुद ही, दूर से तुमने जो आवाज़ दिया,
मैं शुक्र मनाऊ ईश्वर से, फिर ऐसा व्यवहार मत करना,
मैं एक झुकता वृक्ष हूँ, जिसको खुद को मिलती छाँव नहीं,
मैं एक विराना हूँ, लोगों से भरा कोई गाँव नहीं,
मैं उड़ने की कोशिश करता, एक पंखो वाला गौरेया,
अब तो द्वेष कर लो मुझसे, मुझसे तुम प्यार मत करना,
मैं भी जिन्दा सरस्वती, पर जिसका कोई अस्तित्व नहीं,
मैं एक जोगी-झालावा, मेरा कोई व्यक्तित्व नहीं,
मैं नहीं कोई पेयक जल सरोवर, मेरे जल का अपहार मत करना,
ये जहरीला भी हो सकता है, इससे मदीरा तैयार मत करना,
मैं आता कब हूँ जाता कब, इसका कोई पार नहीं,
और ये जीवन बहती सरिता है, कोई रुका हुआ तालाब नहीं,
मैं ढलता हुआ एक सूरज हूँ, कोई रौशनी का सूर्य नहीं,
मैं गीलट का बना नौलखा, कोई चांदी-सोनों का आवर्त नही,
मैं एक बन्दा अकेला, मेरा साथ स्वीकार मत करना,
दूर तो तुमसे हो चूका हूँ, पर जीवन भर जुड़े रहना........

पक्तियां दस प्रधान

अस्त-व्यस्त समस्त वेदना। 

बुधवार, सितंबर 16, 2015

मैं एकलव्य

दे अंगूठा गुरु द्रोण को भी न विलाप कभी किया,
मैं एकलव्य अपनी गुरु दक्षिणा का कभी पश्चाताप नहीं किया।।

पक्तियां दस

बस करो,अब पुनः प्रेम का छल न करो।
मिथ्या विचार है ये अब तो ईश्वर से डरो।।
कब तक अपने मोह में मुझे बाँधने का करोगी यत्न।
होगी तुम रंभा उर्वशी, पर अब मुझ पर दया करो।।
विश्रांति न मिलेगी मुझे, तुम अगर विचार करने न दो।
मैं निरा शांति का खोजी तुम मुझे भयभीत न करो।।
मैं तुम्हारे सुगन्धित केश में नेवर नही कोई पुष्प हूँ।
मैं एक जीवित मानव हूँ और मुझमे भी विचार हैं।
तुम कदाचित सुन्दर हो पर मुझमे भी स्वाभिमान है।
आश्रय तुम्हारे प्रेम का किंचित कभी समझ नहीं।
केशव सा मन नहीं है मेरा, मुझे उस सा न करो।।
मैं हूँ एक तुच्छ सा मानव, मुझे उससे भय भी है।
तुम्हे नहीं कोई संकोच, तो विचार न करो।।
तुम करो ह्रदय आघात मैं उसे सहता रहूँ।
तुम करो तो प्रेम बोले मैं करू तो असत्य कहो।
तुम विमुख हो प्रेम से तो क्या मैं हो सकता अभिलाषी नहीं।
तुम हो अगर जोगिनी तो मैं  विलाषी नहीं।।
तुम एकत्र करो उन्हें जिनका ह्रदय महिला ने न भंग किया।
कोई तो कह दो मुझे की किसी के प्रेम ने तुम्हे न तंग किया।।
कितने सतह उधेड़ो अभी,आच्छादन पुनः होना है।
प्रेम  केवल एक शब्द है उसका यर्थात अविर्भावन होना है।।

शनिवार, सितंबर 12, 2015

बुधवार, सितंबर 09, 2015

पक्तियां आठ

रूखे अल्फाजों का मतलब अगर तुम्हे पता होगा...
तो कहने को दुनिया में क्या होगा?
समझ के कुछ कहो की तकलीफ न हो....
नहीं तो दुनिया में बचा क्या होगा ??

मंगलवार, सितंबर 08, 2015

पक्तियां सात

एक बार हँस के देखो, मैं बदरा सावन लाऊंगा..
एक बार जरा शर्मा दो, मैं बादल में छुप जाऊंगा..
तू हरित काया विनोदनी, मैं वन राग अनुरागी हूँ..
तू प्रेम अनुशासित मैं दुनिया भर का बागी हूँ..
तू हस्त में हस्त ले के चलती..मैं एकांत वासी हूँ..
तू परम निश्छल की करुणामयी मैं उद्वेगि झांकी हूँ..
तू विक्षोभ के रस न घुली मैं इसका रसास्वादन करता हूँ..
तू परम आदरणीय वन माँ तेरा अभिनन्दन करता हूँ...

पंक्तियां छः

तू सुन पाती भावनाओं को तो क्या बात थी..
तू देख पाती पाषाण के नैन नीर तो क्या बात थी..
कठोर निश्चित मैं हूँ पुरुष.. पर तू भी ममता महिला है..
यु देख जरा पाषाण का भी तन, इसी प्रेम से पिघला है...
तू किंचित ही मनभावन है परंतु इस बात का तू अभिमान न कर..
मैं भी नीरा कुरूप नहीं..मेरे सामर्थ्य का तू अनुमान न कर..
मैं उस देवी की भी पूजा किया करता हूँ..जो शेर पर सवारी करती है..
मैं झुकता हूँ मात स्वरूपनी समक्ष जो दुनिया सारी करती है..
यथा मैं उस शिव भोले जोगी का भी सेवक हूँ..
जिन्हें मोह दुनिया का नहीं..तू जान के भी अज्ञान न बन...
तू जितना प्रेम छल में डाले मैं उतना सत्य बनाऊंगा...
तू सत्य मोह पाशे फेकें तो तैर के मैं तर जाऊँगा..
तू स्नेह दिखा दिखा के इतना मुझे पुलकित कर..
मैं अकेला ही मरुँ इस ज्ञान से मुझे आलोकित कर..
तू ईश्वर की सत्ता का एकमात्र कोई चमत्कार नहीं...
और प्रिये ये प्रेम है चंद वर्षो का व्यापार नहीं..

शनिवार, सितंबर 05, 2015

पक्तियां पांच

आँखों के बहने से अगर रोने का पता चलता है...
दिल में छुपे हुए दर्द का पता चलता है...
मैं खुश हु की मैं रो पता हूँ...
क्यों की इससे मेरे जीवन का पता चलता है...

मंगलवार, सितंबर 01, 2015

पंक्तियाँ चार

रिश्ते बदल जाते हैं जब, कब भोर हुई कब शाम आई पता नहीं चलता।।
अब तो ऐसे लगता है की कुछ आता ही नहीं ।। पर क्या जीत सा क्या हार सा पता नहीं चलता।।
बिखरे रिश्ते सँभालते मैं थक सा गया हूँ। अब क्या करे क्या न करे पता नहीं चलता।।
विचार उन्मुक्त रह न गए, अब तो चलने या रुकने का भी पता नहीं चलता।।

शुक्रवार, अगस्त 28, 2015

पंक्तियाँ तीन

उनपर किसी नूर का ज़ोर था..की वो क़त्ल कर के चले गए और खून तक न बहा।।

उन्हें खुदा ने नामालूम कौन सी नीयत बख़्शी थी।।
की वो चुपचाप भी रहें तो लाखों लफ्ज़ कहते हैं।।
कभी नज़रों को भी देखो ऐ शैदिल इस नज़रिये से।।
की वो नज़रें भी काम कर जाएं जो नज़रबंद से रहते हैं।।

बुधवार, अगस्त 26, 2015

पंक्तियाँ दो

अथाह प्रेम भी दुःखों का कारण बनता है। इस क्षीण जीवन में आधार भी बनता है। वस्तुतः प्रेम विलासता की भावना न हो कर के अपितु निश्छल हो तब।।

मंगलवार, अगस्त 25, 2015

पंक्तियाँ एक

डूबे डूबे मन ने आज ये अहसास दिलाया मुझे....
करम कितने भी अछे हो पर.... किस्मत क्या दे पाया तुझे ??
मेहनत में कभी डूब के देख मेरे भाई....
यही एक समंदर है जिसने सब कुछ है दे पाया तुझे......

बुधवार, अगस्त 05, 2015

तुम अपने न रहे....

अब वो सारे लोग चले गए जो कहते थे हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं..
कोई बचा ही नहीं की उनपर भरोसा रहे...
रंज इस बात का है विराट... की वो अपने भी न रहे बेगाने भी न रहे...

वो सोये चैन से रातों में, कुछ कहा सुना जाता नहीं...
आँखे मेरी खुली रही, जो याद है भुला जाता नहीं...
वो खुश है मेरे बगैर दोष इसमें उसका नहीं...
बदलना सबकी फितरत हैं.. क्योंकि साथ कोई जाता नहीं..

उनकी याद  में आँखे अब तक जलती रही...
वो चैन से सोते रहे, ये छप्पर तकती रही..
हे ईश्वर कभी उनको समझ भी आये की,
उनके न रहने से मर ही गए हैं हम,
फर्क सिर्फ इतना है की साँसे चलती रही...

शनिवार, फ़रवरी 07, 2015

अंतरिम प्रभाव

हृदय अग्नि जल रही है,श्वसन फिर भी चल रही है..
श्वाश उधड़ते, रक्त बहते, आलापें मचल रही है...
सिंधु, दुर्ग से जो बचे हुए थे, साहस शौर्य से लदे  हुए थे..
जो कभी कंधो पर कवच लादे थे,
उनकी वीरता अब विचल रही है...

सहस्त्र सालों की ये दुर्दशा  कैसे सुधरेगी सत्तर सालों में,
देखो चिड़िया सुनहरी, अश्व श्वेत भी,
फिर अश्वमेध यज्ञ को तरस रही है...
लूटेरों और घर के भेदीयों को जलाने...
दिखाएँ कहा चिता जल रही है?
एक शब्द साकार कर न सकते,
कितना की धर्म आह्वाहन क्यों न करे..
राजशाही नौकरों को तो लगता है कि,
उनकी जीविका तो चल रही है...
प्रभाव प्रकाश न रहे...
हृदय सुवाष अब न रहे...
मातृभूमि प्रणवत कहता हूँ..
इनकी कायरता अब दिख रही है...

हृदय अग्नि जल रही है,श्वसन फिर भी चल रही है..
श्वाश उधड़ते, रक्त बहते, आलापें मचल रही है...
सिंधु, दुर्ग से जो बचे हुए थे, साहस शौर्य से लदे  हुए थे..
जो कभी कंधो पर कवच लादे थे,
उनकी वीरता अब विचल रही है...

बुधवार, जनवरी 21, 2015

दर्पण

अर्थ , काम और लोभ के बाटें..
लोग आपस में साथ रह नहीं पाते...
साक्षी है ये समस्त संसार के कष्ट..
लोग दृष्टिगत हो के समझ नहीं पाते..
ईर्ष्या द्वेष विषाद विक्षोभ...
ये सब सांसारिकता की जब परिभाषा बन जाते..
सुन्दर रूप और हृदय कुपोषित...
आशाएं यत बने जब स्वार्थ लुलोपित....
मृत काया का रूप संभाले...
लोग प्रेम को समझ न पाते..
अर्थ , काम और लोभ के बाटें..
लोग आपस में साथ रह नहीं पाते...
जिव्हा हृदय मारक बिनीत...
शब्द बाण जो हृदय रहित..
चल तो गए पर लौट नहीं पाते...
उमस, विदेह परिष्कृत रहे...
चेतन और अवचेतन तक कहे...
ये कुभाषा हृदय विनाशक..
तनिक संभाले तनिक डगमग करे..
यत्र-तत्र बिखरे जो रहे....
भद्रजनों का चयन ये करे...
हृदय स्वांशगत, जीवन रक्षा...
लोगो के संताप हरे...
तनी ज़रा विचार तो करे...
सबसे परम व्यवहार तो करे...
कोई सही कोई गलत..
इतना तो भेद मन में करे...
लोग समान एक ही नहीं...
लोगों का मान तो करे...
तुच्छ-ऊँच सब मन के माने..
इतना कोई समझ नहीं पाते...
अर्थ , काम और लोभ के बाटें..
लोग आपस में साथ रह नहीं पाते...

शनिवार, जनवरी 03, 2015

ख्वाहिश

कभी थक के रुको छाँव में तो ज़रा आराम मिले...
तुझे हर शै का अहतराम मिले...
तू मेरे दिल में दबे प्यार का एक इंसानी पुतला सा है...
वजह कोई भी न पर जिन्दंगी की तुझे नैयमते तमाम मिले...
कभी आ जाओ थक कर के जो मेरी गोद में तुम...
मैं तेरी ज़ुल्फ़ें सहला दूँ तो तुझे आराम मिले...
तू मेरे दिल के ज़ज़्बात समझ जो ले...
तो तुझे तेरा हर वक़्त तेरा हर दिन तेरी ही हर शाम मिले...
तू मेरी मोहब्बत का नज़राना तो देख...
की तू रूठी भी रहे तो भी मेरा इश्क़ बस तुझे ही तमाम मिले...
कुुछ खराब भी नहीं हुआ तो भी डर ही है तुझे...
तू कुछ मरहम तो कर तो ज़ख्मों को थोडा आराम मिले...
तू जितना बोलती भी है तो उतना सुनता भी हूँ मैं...
की मैं बस चाहता हूँ तुझे तेरे हर सवाल का जवाब मिले...
तुझे मैं बोलता नहीं हूँ की तू मुझे पहले सा कुछ दे दे...
मैं बस चाहता हूँ तेरे इश्क़ को बस मेरा नाम मिले...
कभी थक के रुको छाँव में तो ज़रा आराम मिले...
तुझे हर शै का अहतराम मिले...

सोमवार, दिसंबर 29, 2014

कारीगर

जागते ख़्वाब आँखों में कही सुरमे से लिपटे हो...
कभी आँखों के चुभने से, कभी पलकों पर चिपटे हों...
उन पर कभी झालर सी टिमटिमाते रौशनी के लौ सजाने का...
कभी सर्दी की भरी धुंध में ओस का मोती हो धरती को नहलाने का....
कभी कीचड़ में बारिश की जब धरती भी लोटे हो...
कभी भारी हो भरकम हो..कभी बड़े हों छोटे हो...
मेरे ख़्वाबों की जो दुनिया है...वो इस तरह कुछ हो..
कुछ जंगल हो,शहर हो..फिर कुछ फैले कुछ सिमटे हों...
जिनमें सांस की हवा भी बराबर ले ली जाती हो...
खेल जो चुपचाप से बैठे उन्ही से खेली जाती हो..
जिनके कन्धों पर कभी न बोझ हो न सौदा हो...
जिन्हें गर्मी भर के पसीने में ठंडक दे दी जाती हो..
ये जिंदगी का मौसम है, तो ख्वाबो का शहर कभी...
जहां सब कुछ मिले न मिले सब चैन से सोते हों...
मैं ख्वाब बनाने में एक कारीगर बन गया..
जिसके दिल में किसे पता क्या खरे हों क्या खोटेे हों...

बुधवार, नवंबर 26, 2014

तुम्हारे लिए...


बुझते हुए दिए को तब जलाया हमने...किसी रूठे को जब मनाया हमने..
आसान नहीं है ये रास्ते मोहब्बत के... बहुत कुछ खो के तुम्हे पाया हमने

सिमटती हुयी पर्दो की सिलवटों सा..कभी कदमो के  रुकने का..
कभी पाने का खोने का.. कभी तन्हाईयों में रोने का..
कभी हँसने का,मुस्कुराने का.. अकेले में तेरे नज़राने का..
कभी तेरी आँखों में बसे काजल का..कभी बरसते बादल का..
कभी तेरे नखरों का..कभी मुरझाये चेहरों का..
कभी साथ में ..कभी अलग..कभी सही भी ..कभी गलत...
ऐसे में भी एक दूसरे को अपनाया हमने...

बुझते हुए दिए को तब जलाया हमने...किसी रूठे को जब मनाया हमने..
आसान नहीं है ये रास्ते मोहब्बत के... बहुत कुछ खो के तुम्हे पाया हमने.....

शब्द जुड़ाव

भाल धरा पर तब उठा पाओगे... 
नित प्रेम गीत तब गा पाओगे...
प्रेम, मोह , ये क्षण भर के नाद... 
आस्था चिर यौवन जब हृदय लगाओगे..
क्षणिक पात भर डोले जब मन... 
मन को जब सुलझा पाओगे. ..
समुद्र मंथन विचारों का.. 
अमृत संग- संग विष भी जगा जाओगे..
आकार  विचारों के बढ़ जब जाए.. 
उन पर तब विजय पाओगे..
लोक लाज का भय त्याग कर.. 
मुक्त कंठ से जब गाओगे...
मातृ सेवा में जब अपने ह्रदय को समर्पित कर पाओगे..
उपलब्ध नहीं जो रूप रंग भी.. 
उनसे जुड़ने जाना है...
आज भक्ति समर्पण का मूल्य हमे चुकाना है,
क्षण भर आवेग जो मिले उसका..
उसमे ही सब कर जाओगे..
थोडा तो समर्पण रखो तभी आशीर्वाद पाओगे...
भाल धरा पर तब उठा पाओगे... 
नित प्रेम गीत तब गा पाओगे...
प्रेम, मोह , ये क्षण भर के नाद... 
आस्था चिर यौवन जब हृदय लगाओगे..

प्रश्न

प्रश्न कौन सा भाव समर्पण का ह्रदय में भर लाये हो ? इतने पाषाणों को वहां कर कर-कमलों में आये हो, क्या विवेक की बातें करूँ और क्या सौहार्...